सम्मान की लड़ाई में KKR के सामने SRH की चुनौती, टीमों के आखिरी IPL 2025 मैच की कैसी होगी तैयारी

IPL 2025 KKR vs SRH Match Preview: आईपीएल 2025 में सीजन का 68वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों का सीजन का आखिरी मैच होगा. ऐसे में जीत के साथ दोनों टीमें विदा लेना चाहेंगी.

IPL 2025 KKR vs SRH Match Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम रविवार को आईपीएल मैच में खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी टीम अन्य टीम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश सत्र को जीत के साथ खत्म करने की होगी. इसे विडंबना ही कहें कि जब केकेआर और एसआरएच ने 2024 आईपीएल का अपना आखिरी मैच खेला था तो वह फाइनल मुकाबला था जहां श्रेयस अय्यर की टीम ने एकतरफा मैच में पैट कमिंस की टीम को मात दी थी. दोनों टीमें के सामने अपने अभियान को छठे स्थान पर रहते हुए खत्म करने की चुनौती होगी.

मैच में एसआरएच का पलड़ा थोड़ी भारी होगा. इस टीम ने शुक्रवार रात को आरसीबी को 42 रन से हराया था. केकेआर ने लीग में अपना पिछला मैच सात मई को ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला था. पैट कमिंस इस सत्र का अंत जीत के साथ करना चाहेंगे. ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा की मौजूदगी वाला उनका मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप यहां कोटला मैदान में बल्लेबाजी के लिए माकूल परिस्थितियों का लुत्फ उठाना चाहेगा.

औपचारिक मैच में अगले सत्र की तैयारी

अजिंक्य रहाणे की टीम को 17 मई को आरसीबी के साथ खेलना था. लीग के एक सप्ताह के निलंबन के बाद यह पहला मैच था. बेंगलुरु में बारिश ने हालांकि उस मैच के साथ केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की मामूली उम्मीदों को भी पूरी तरह से खत्म कर दिया. प्लेऑफ के चारों स्थान तय हो चुके हैं ऐसे में यह मैच महज औपचारिकता ही है लेकिन दोनों टीमें लीग का सुखद अंत करने के लिए प्रेरित होगी. यह दोनों टीमों को अगले सत्र के लिए टीम की रूपरेखा तय करने और मौजूदा सत्र के प्रदर्शन का आकलन करने का मौका देगा.

केकेआर के लिए निराशाजनक रहे वेंकटेश

केकेआर के लिए इस सत्र में सबसे बड़ी निराशा उनके सबसे महंगे खिलाड़ी हरफनमौला वेंकटेश अय्यर रहे. फ्रेंचाइजी ने इस वामहस्त बल्लेबाज के लिए 23.75 करोड़ रुपये खर्च किये लेकिन वह 11 मैच में सिर्फ 142 रन की बना सके. उन्होंने इस दौरान एक मैच में 60 रन बनाये थे और अगर उनकी उस पारी को हटा दिया जाये तो 10 मैचों में बायें हाथ के इस बल्लेबाज के नाम महज 82 रन है. उन्होंने के इस सत्र में गेंदबाजी भी नहीं की ऐसे में आईपीएल की बड़ी नीलामी में उन पर खर्च किये गये रकम को लेकर सवाल उठना तय है.

रहाणे के अलावा सभी रहे फ्लॉप

केकेआर की बल्लेबाजी की विफलता का इस बात से भी मिलता है कि टी20 प्रारूप में मजबूत नहीं माने जाने वाले कप्तान रहाणे सत्र में 375 रन के साथ उनके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. आंद्रे रसेल, सुनील नारायण और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी में टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के रहाणे ने ही लगाए हैं. उनके नाम 20 छक्के है जबकि नारायण और रसेल ने क्रमश: 16 और 14 छक्के लगाए हैं. रसेल और रिंकू की 16 से 20 ओवरों के बीच लगातार बड़े शॉट लगाने में विफलता भी टीम को महंगी पड़ी.

KKR vs SRH दोनों टीमों का स्क्वॉड

केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरायण, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, एनरिक नॉर्खिया, स्पेंसर जॉनसन.    

एसआरएच: पैट कमिंस (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.

मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जायेगा.

मैच नहीं खेले पाटीदार फिर भी लग गया जुर्माना, पैट कमिंस भी बने BCCI दंड के भागीदार

PSL 2025 फाइनल हुआ तय, 5.63 करोड़ रुपये के लिए इन टीमों के बीच होगा मुकाबला

अभिषेक शर्मा ने लगाया छ्क्का और लग गया 5 लाख का चूना, इस पहल की वजह से करना होगा दान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >