‘बेवफा सनम’ हो गई है KKR! श्रेयस अय्यर के साथ ऐसा व्यवहार, फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

IPL 2025 Shreyas Iyer KKR and PBKS: आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR ने तीसरी बार खिताब जीता था. 26 मई 2025 को KKR ने जीत की पहली वर्षगांठ मनाई, लेकिन पोस्ट से अय्यर को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया. फैन्स ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई, क्योंकि KKR ने अगले ही सीजन में अपने विजेता कप्तान को रिलीज कर दिया था.

IPL 2025 Shreyas Iyer KKR and PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी तीसरी आईपीएल खिताबी जीत की पहली एनिवर्सरी मनाई. ठीक एक साल पहले 26 मई को टीम ने यह ट्रॉफी जीती थी. हालांकि, इस बार KKR अपने खिताब को बचाने में नाकाम रही और अंक तालिका में 8वें स्थान पर रही. इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने पिछले साल के उस सुनहरे पल को याद किया, लेकिन इस जश्न से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट ने फैन्स को नाराज कर दिया. आईपीएल इतिहास में ऐसा शायद पहली बार हुआ जब किसी कप्तान ने टीम को चैंपियन बनाया और फिर अगले ही सीजन में उसे टीम से बाहर कर दिया गया. साल 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता था. लेकिन 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले KKR ने चौंकाते हुए अपने विजेता कप्तान को रिलीज कर दिया.

पेशेवर खेल में खिलाड़ी टीम बदलते हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी अपने स्टार्स को जरूर याद रखती हैं. अब साल भर बाद केकेआर की ओर से शेयर की गई इस सालगिरह पोस्ट में उस टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया, जिन्होंने पिछले साल टीम को खिताब दिलाया था. श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया था, जबकि उन्होंने फ्रेंचाइज़ी को उसका तीसरा खिताब दिलाया था. इसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें ₹26.75 करोड़ की भारी रकम में खरीदा, जो लीग इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी बोली रही.

KKR की सोशल मीडिया पोस्ट पर फैन्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने टीम को अनथैंकफुल कहा और सवाल उठाए कि जिसने टीम को चैंपियन बनाया, उसका नाम तक नहीं लिया गया. करण सिंह ढिल्लों ने लिखा, “जिस इंसान ने सब कुछ झोंक दिया, उसका नाम तक नहीं ले सकते?” “KKR, अय्यर फ्रेम में कहां हैं?”

एक यूजर ने लिखा, “यह कितनी बेशर्मी है कि आप इतने खराब प्रदर्शन के बाद एक साल की सालगिरह मनाते हैं और फिर आप अपने विजेता कप्तान को छोड़ देते हैं”

श्रेयस ने अपने प्रदर्शन से दिया जवाब

हालांकि श्रेयस अपने काम में व्यस्त हैं. उन्होंने टीम बदली, लेकिन कला वहीं रखी. जहां एक ओर KKR प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी, वहीं श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को लीग स्टेज में टॉप-2 में पहुंचाया और क्वालिफायर 1 में जगह पक्की की. अब पंजाब किंग्स क्वालिफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या गुजरात टाइटंस में से किसी एक का सामना करेगी, और जीतने वाली टीम सीधे आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचेगी.

PBKS में युजवेंद्र चहल और बस ड्राइवर के साथ बराबर का व्यवहार होता है, स्टार प्लेयर ने बयान से मचाई खलबली

न भूतो न भविष्यति! केवल 2 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम, गेंदबाज ने कहा- बच गए वरना 0 पर ही उड़ा देते

इंग्लैड के खिलाफ गिल और करुण नायर को किस नंबर पर बैटिंग करनी चाहिए? चेतेश्वर पुजारा ने बताया 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >