इंडियन आर्मी के लिए BCCI करने वाला है ये काम, IPL 2025 फाइनल में बुलाए तीनों सेना प्रमुख

IPL 2025 Final BCCI to Celebrate Operation Sindoor with Indian Army: IPL 2025 का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद में होगा, जिसमें BCCI ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने का निर्णय लिया है. इस समारोह में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना प्रमुखों समेत शीर्ष सैन्य अधिकारियों और सैनिकों को आमंत्रित किया गया है.

IPL 2025 Final BCCI to Celebrate Operation Sindoor with Indian Army: इस बार के आईपीएल संस्करण को 9 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़े तनाव के कारण अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था. इस दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब आईपीएल 2025 के फाइनल में भारत की इसी सैन्य ऑपरेशन की सफलता का जश्न मनाने फैसला किया है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि IPL 2025 के फाइनल के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों प्रमुखों, शीर्ष अधिकारियों और सैनिकों को आमंत्रित किया गया है. यह फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

देवजीत सैकिया ने कहा, “हमने भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह सहित शीर्ष अधिकारियों और सैनिकों को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के लिए आमंत्रित किया है, ताकि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का सम्मान किया जा सके.” नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से अधिक दर्शकों और कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में BCCI को उम्मीद है कि यह समापन समारोह भव्य और यादगार होगा. सैकिया ने कहा, “भले ही क्रिकेट राष्ट्रीय जुनून है, लेकिन राष्ट्र की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है. एक श्रद्धांजलि के रूप में हमने समापन समारोह को सशस्त्र बलों को समर्पित करने का निर्णय लिया है.”

ये कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित

स्टार स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हुए, समारोह में सेना के बैंड की प्रस्तुति और उसके बाद एक भव्य संगीत कार्यक्रम होने की संभावना है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जब से आईपीएल एक सप्ताह के अंतराल के बाद फिर से शुरू हुआ है, BCCI लगातार सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि दे रहा है, जिन्होंने देश की रक्षा में असाधारण वीरता दिखाई. कई स्टेडियमों में मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया और विशाल स्क्रीन पर ‘धन्यवाद, सशस्त्र बलों’ जैसे संदेश भी दिखाए गए.    

ऑपरेशन सिंदूर क्यों हुआ था?

ऑपरेशन सिंदूर भारत की 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई निर्णायक सैन्य कार्रवाई थी. यह ऑपरेशन 7 मई को शुरू हुआ और इसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया. हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा और जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी और ड्रोन हमले किए गए, जिसके जवाब में भारत ने समन्वित कार्रवाई कर पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर स्थित रडार इन्फ्रास्ट्रक्चर, संचार केंद्रों और हवाई ठिकानों को निशाना बनाकर नुकसान पहुँचाया. इसके बाद, 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की घोषणा की गई.

आईपीएल प्लेऑफ और क्वालिफायर की स्थिति

जहां तक आईपीएल की बात है, पंजाब किंग्स (PBKS) ने सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और क्वालिफायर के लिए अपनी जगह पक्की की. क्वालिफायर-1 29 मई को मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जिसमें PBKS का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) या गुजरात टाइटंस (GT) से होगा. एलिमिनेटर मुकाबला भी मुल्लांपुर में 30 मई को होगा, जिसमें पांच बार की चैंपियन MI का सामना RCB या GT से होगा.

इस खिलाड़ी के लिए IPL देखने को मजबूर हुए स्टीव वॉ, कहा- एक सचिन तेंदुलकर की सेंचुरी थी और दूसरी इसकी…

‘बेवफा सनम’ हो गई है KKR! श्रेयस अय्यर के साथ ऐसा व्यवहार, फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

PBKS में युजवेंद्र चहल और बस ड्राइवर के साथ बराबर का व्यवहार होता है, स्टार प्लेयर ने बयान से मचाई खलबली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >