जीत की ओर बढ़ रही थी GT, लेकिन बुमराह और ग्लीसन ने दिखाया कमाल, दो गेंदों पर पलट गया सारा मैच, Video

IPL 2025 Eliminator GT vs MI Turning Point: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 20 रन से हराया, लेकिन मैच का रुख दो बड़े पलों ने बदला. जसप्रीत बुमराह का घातक ओवर और रिजर्ड ग्लीसन की अहम विकेट ने मुंबई को जीत की राह दिखा दी.

IPL 2025 Eliminator GT vs MI Turning Point: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में प्रवेश किया. एक समय में 200 से ज्यादा रन बनाने वाली मुंबई के हाथ से मैच निकल सकता था, लेकिन इस जीत के पीछे दो पल आए, जिन्होंने पूरे मैच की दिशा ही बदल दी. वो थे जसप्रीत बुमराह और रिजर्ड ग्लीसन. बुमराह क घातक ओवर ने, तो गुजरात की उम्मीदों की कमर तोड़ दी. जबकि ग्लीसन के हाथ में सबसे बड़ी सफलता आई. 

न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 81 रन की दमदार पारी खेली, जबकि बैकअप विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में मुंबई का मिडल ऑर्डर उम्मीदों पर खरा उतरा. जवाब में जब गुजरात की पारी लड़खड़ा रही थी, तब साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी कर मैच को लगभग बराबरी पर ला दिया. गुजरात ने 13.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए थे.

दबाव के पल में बुमराह की वापसी

उस समय हार्दिक पंड्या और कोच महेला जयवर्धने डगआउट में चिंतित नजर आ रहे थे. मैदान पर सुंदर और सुदर्शन की जोड़ी ने रनों की बारिश शुरू कर दी थी, जिससे मैच का पलड़ा गुजरात की तरफ झुकता दिख रहा था. लेकिन फिर बुमराह मैदान पर वापस आए एक शांत चेहरा, लेकिन अंदर से आग की तरह धधकते हुए. बुमराह ने पारी का 14वां ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने केवल 4 रन देकर वाशिंगटन सुंदर को एक घातक यॉर्कर पर बोल्ड किया. यह गेंद इतनी सटीक थी कि सुंदर खुद को संभाल भी नहीं पाए और मैदान पर गिर पड़े. ये वह क्षण था जिसने मुंबई को दोबारा मैच में खड़ा कर दिया.

ग्लीसन की तेज गेंद पर चकमा खा गए सुदर्शन

बुमराह की तूफानी गेंद के बाद ग्लीसन ने असर दिखाया और अगले ही ओवर में साई सुदर्शन को चलता किया. साई अकेले ही मुंबई और उसकी जीत के सामने खड़े थे, लेकिन 15वें ओवर में ग्लीसन की तेज गेंद पर वे चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए. उन्होंने 49 गेंद पर ही 80 रन की पारी खेली. लेकिन उनके आउट होते ही गुजरात की सारी उम्मीदें समाप्त हो गईं. 

हालांकि रोहित शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला, लेकिन असली मैच विजेता बुमराह रहे, जिनका 14वां ओवर पूरे मुकाबले का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. साई सुदर्शन की 80 रन की पारी के बावजूद गुजरात लक्ष्य से 20 रन दूर रह गई. इस जीत के साथ ही मुंबई ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली, जहां उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से 1 जून को होगा. 

ICC ने क्रिकेट नियमों में किया बदलाव, अगले महीने से ही होंगे लागू, भारत-इंग्लैंड सीरीज में भी पड़ेगा असर

ईगो क्लैश! हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच क्या चल रहा है? टॉस और विकेट पर ये कैसा व्यवहार

एलिमिनेटर में धुआंधार पारी खेलने के बाद भी खुश नहीं हैं रोहित शर्मा, कहा- ये हुआ होता तो अच्छा लगता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >