ईगो क्लैश! हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच क्या चल रहा है? टॉस और विकेट पर ये कैसा व्यवहार

IPL 2025 Eliminator GT vs MI: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और बुमराह के दम पर गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई. मैच से पहले टॉस के दौरान शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या के बीच हैंडशेक को लेकर हल्का अजीब पल देखने को मिला. हालांकि कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ, लेकिन यह क्षण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

IPL 2025 Eliminator GT vs MI: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखा दिया कि वे पांच बार की चैंपियन ऐसे ही नहीं हैं. पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी दोनों ही पक्षों में उन्होंने अपना दबदबा बनाए रखा. रोहित शर्मा की बैटिंग और फिर जसप्रीत बुमराह की कसी हुई बॉलिंग ने अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही शुभमन गिल की टाइटंस को उठने का मौका ही नहीं दिया और मुंबई ने 20 रन से मुकाबले को अपने नाम करते हुए क्वालिफायर-2 में जगह बना ली. वैसे इस मैच में कोई ऐसा विवाद तो सामने नहीं आया, लेकिन कुछ हद तक मनमुटाव की-सी स्थिति जरूर दिखी. गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टक्कर से पहले ही तनाव अपने चरम पर था इसी बीच शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या के बीच हुआ एक अजीब पल सोशल मीडिया पर छा गया और वो भी पहले गेंद फेंके जाने से पहले.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम को फ्लडलाइट्स की रोशनी के बीच हुए टॉस के दौरान, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान में उतरे. टॉस जीतने के बाद जब हार्दिक पांड्या रवि शास्त्री की ओर बातचीत के लिए मुड़े, तो ऐसा लगा जैसे वह शुभमन गिल से हाथ मिलाने जा रहे हैं. उसी समय शुभमन भी पीछे मुड़कर प्रतिक्रिया देने लगे, लेकिन दोनों ही कप्तानों ने झिझकते हुए अपना हाथ पीछे खींच लिया, जिससे यह मोमेंट बेहद असहज और अटपटा हो गया. 

इसके बाद कुछ क्षणों की खामोशी छाई रही, फिर पांड्या सीधे कमेंटेटर रवि शास्त्री के पास चले गए और पारंपरिक हैंडशेक को टाल दिया. दिलचस्प बात यह रही कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड टॉस के तुरंत बाद हार्दिक के पास पहुंचे और मजबूती से हाथ मिलाया मानो यह दिखाने के लिए कि असली हैंडशेक कैसे होता है. (Shubman Gill Hardik Pandya tense toss moment.)

बहरहाल, हार्दिक ने मुल्लांपुर में पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, क्योंकि दोनों टीमें टूर्नामेंट में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही थीं. लेकिन इससे पहले इसी मैदान पर एक दिन पहले हुए मैच में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी तरह से ध्वस्त हुई थी, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने गजब का खेल दिखाया. 

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में विशाल 228 रन बनाए. इसमें रोहित शर्मा (50 गेंदों में 81 रन) और जॉनी बेयरस्टो (22 गेंदों में 47 रन) ने शानदार पारी खेली. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को अपने ओपनर्स से दमदार शुरुआत की उम्मीद थी. लेकिन वो उम्मीद पहले ही ओवर में टूट गई जब ट्रेंट बोल्ट ने एक शानदार इन-स्विंग गेंद पर गिल को एलबीडब्ल्यू कर दिया. 

कप्तान गिल ने गेंद की लाइन को गलत पढ़ते हुए एक पहले से तय शॉट खेलना चाहा और गेंद सीधे पैड्स पर लगी. गोल्डन डक पर आउट हो गए. इस शुरुआती विकेट से उत्साहित हार्दिक पांड्या ने गिल के सामने जोरदार जश्न मनाया, एक ऐसा सेंड-ऑफ जो उनके पुराने साथ खेलने के रिश्ते को और तीखा बना गया. (Shubman Gill Hardik Pandya tense wicket celebration moment.)

हालांकि साई सुदर्शन ने 49 गेंदों में 80 रन की बहादुरी भरी पारी खेली, लेकिन गुजरात टाइटंस 20 रन से मुकाबला हार गई और 208/6 पर सिमट गई. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है. अब 1 जून को उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा. पंजाब किंग्स भले ही आरसीबी से करारी हार झेल चुकी है, लेकिन पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने के कारण अब भी एक खतरनाक विरोधी मानी जा रही है. वहीं आरसीबी पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है. 

एलिमिनेटर में धुआंधार पारी खेलने के बाद भी खुश नहीं हैं रोहित शर्मा, कहा- ये हुआ होता तो अच्छा लगता

IPL 2025 एलिमिनेटर जीतने के बाद गदगद हार्दिक पांड्या, बुमराह को लक्जरी बताते हुए इससे की तुलना

हम पूरी तरह मैच में थे, लेकिन…, शुभमन गिल ने गिनाए GT के हार के कारण, इनको दिया दोष

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >