जयवर्धने दे रहे थे सलाह, जसप्रीत ने किया अनसुना, फिर दिखाई अपने बाजुओं का दम, हैरान रह गए कोच

IPL 2025 Eliminator GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली, जहां अब उसका सामना पंजाब किंग्स से होगा. मैच में रोहित शर्मा ने 81 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि जसप्रीत बुमराह की शानदार यॉर्कर ने मैच का रुख मोड़ दिया. इस दौरान एक दिलचस्प पल तब आया जब बाउंड्री लाइन पर कोच महेला जयवर्धने और बुमराह के बीच हल्की बहस होती दिखी.

IPL 2025 Eliminator GT vs MI: आईपीएल की पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार रात खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. इस हाई-स्कोरिंग मैच में रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रनों की धुआंधार पारी खेली और टीम को 228 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. जवाब में गुजरात की टीम 208 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ मुंबई ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला 1 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से होगा. 

हालांकि एक समय ऐसा आया जब लगा कि गुजरात जीत के नजदीक है, लेकिन उसी समय जसप्रीत बुमराह ने अपना कमाल दिखाया और सारा मैच ही पलट दिया. हालांकि इस मुकाबले में एक दिलचस्प घटना भी देखने को मिली, जब गुजरात की पारी के 13वें ओवर में मुंबई के कोच महेला जयवर्धने और स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच बाउंड्री लाइन पर बहस-सी हो गई. ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी कर रहे थे और क्रीज पर साई सुदर्शन और सुंदर की जमती साझेदारी से मुंबई पर दबाव बढ़ रहा था. इसी दौरान जयवर्धने ने बुमराह से कुछ कहा, जिससे वे असहमत नजर आए. दोनों के बीच बातचीत कैमरे में कैद हुई, हालांकि इस गर्मा-गर्म की असली वजह सामने नहीं आ सकी.

शायद जयवर्धने बुमराह को कोई सलाह दे रहे थे, लेकिन जस्सी तो जस्सी ही ठहरे. उन्होंने 14वें ओवर में अपना कमाल दिखाया. गुजरात के साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी मैदान पर डटी हुई थी और तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़ चुकी थी. उस समय ऐसा लग रहा था कि गुजरात लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है. 14वें ओवर में उन्होंने अपनी ट्रेडमार्क यॉर्कर से वाशिंगटन सुंदर की गिल्लियां उड़ा दीं और मुंबई को मैच में वापसी का रास्ता दिखा दिया. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन देकर एक विकेट लिया, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. उसके बाद ग्लीसन ने भी अगले ओवर में साई का शिकार किया. 

मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और रोहित शर्मा की 81 रन की तेज पारी व जॉनी बेयरस्टो के 47 रन की मदद से 5 विकेट पर 228 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव (33), तिलक वर्मा (25) और हार्दिक पंड्या (22*) ने भी उपयोगी योगदान दिया. जवाब में गुजरात की टीम 30 ओवर में 208 रन तक ही पहुंच सकी. साई सुदर्शन (80) और वॉशिंगटन सुंदर (48) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम लक्ष्य से पीछे रह गई. 

बांग्लादेश के बैट्समैन ने रचा इतिहास, पर नहीं टाल पाया हार, 3 साल बाद घर में टी20I सीरीज जीता पाकिस्तान 

इंडिया-ए ने कसा शिकंजा, पहले ही दिन करुण नायर डबल सेंचुरी तो जुरेल शतक के नजदीक, सरफराज खान ने भी दिखाया दम

जीत की ओर बढ़ रही थी GT, लेकिन बुमराह और ग्लीसन ने दिखाया कमाल, दो गेंदों पर पलट गया सारा मैच, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >