टॉप 2 की रेस में कैसे पिछड़ गई PBKS, श्रेयस अय्यर ने बताया; DC के खिलाफ यहां हुई चूक

IPL 2025 DC vs PBKS Shreyas Iyer Statement: पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट से हार झेलनी पड़ी, जिससे उनकी टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा. कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद माना कि बल्लेबाजी में अच्छा स्कोर था, लेकिन गेंदबाज योजना पर कायम नहीं रह सके.

IPL 2025 DC vs PBKS Shreyas Iyer Statement: पंजाब किंग्स (PBKS) को जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली ने 207 रन का लक्ष्य 19.3 ओवर में हासिल कर लिया. पंजाब के लिए प्लेऑफ की टॉप 2 पोजीशन दांव पर लगी थी, लेकिन इसमें उसे शिकस्त झेलनी पड़ी. इस हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि टीम ने बोर्ड पर मजबूत स्कोर जरूर खड़ा किया, लेकिन गेंदबाजी में योजना के अनुसार अमल नहीं कर सके. 

मैच के बाद अय्यर ने कहा, “207 इस पिच पर शानदार स्कोर था. पिच पर बाउंस में उतार-चढ़ाव था और गेंद एक ही गति से नहीं आ रही थी. हम गेंदबाजी में उतने अनुशासित नहीं थे.” पिच की स्थितियों को सही ढंग से परखने के बावजूद अय्यर का मानना है कि उनके गेंदबाज मूल योजना से भटक गए. उन्होंने आगे कहा, “हमने पिच को देखते हुए स्टंप्स पर हार्ड लेंथ डालने का फैसला किया था, लेकिन हमने विकेट लेने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा बाउंसर फेंक डाले.” अय्यर ने यह भी माना कि यह आक्रामक रणनीति उस सतह पर उलटी पड़ गई जहां अधिक नियंत्रण की आवश्यकता थी.

पंजाब पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुका है, लेकिन अब टॉप-2 में जगह बनाना उनके लिए संभव नहीं रह गया है. अब पंजाब को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि अन्य मुकाबलों में अनुकूल नतीजों की भी दरकार होगी. अय्यर ने आगे कहा, “इस टूर्नामेंट में हर टीम बराबरी पर है, इसलिए आपको सकारात्मक और शांत रहना होता है. आप अगले दिन एक नई मानसिकता के साथ आते हैं. आपको वर्तमान से चिपके रहना होगा. हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा. हम मजबूत योजनाओं के साथ वापसी करेंगे.” मैच के दौरान अय्यर की उंगली में भी चोट लग गई थी, उन्होंने इस पर अपडेट देते हुए कहा, यह अगले गेम के लिए ठीक होनी चाहिए. अब पंजाब की कोशिश होगी कि लीग स्टेज का समापन अच्छी जीत के साथ करे और प्लेऑफ में दूसरा मौका दिलाने वाली टॉप-2 पोजीशन हासिल करने की उम्मीद बनाए रखे.

DC vs PBKS मैच का हाल

इस मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने आठ विकेट पर 206 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 34 गेंदों में 53 रन की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोके, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल थे. जोश इंगलिस (24), प्रभसिमरन सिंह (35) और शशांक सिंह (12) ने भी छोटे लेकिन उपयोगी योगदान दिए. दिल्ली के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने दो विकेट लिए, जबकि विपराज निगम और कुलदीप यादव ने किफायती गेंदबाजी की.

207 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में यह स्कोर हासिल कर मैच छह विकेट से जीत लिया. युवा समीर रिज़वी ने धमाकेदार अंदाज में नाबाद 58 रन (25 गेंद, 5 छक्के, 3 चौके) बनाकर जीत की नींव रखी. करूण नायर ने भी 27 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि केएल राहुल (35) और फाफ डु प्लेसी (23) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा आक्रामक और संयमित अंदाज में किया और टूर्नामेंट से विजयी विदाई ली.

ENG vs ZIM: जिम्बाब्वे को पारी से हराकर आंखें दिखा रहा इंग्लैंड, अब भारतीय शेर निकालेंगे हेकड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ ही करुण नायर ने जड़ा है तिहरा शतक, 8 साल बाद फिर दोहरा पाएंगे इतिहास

IPL के 13 मैच में 600+ रन, इनाम में टीम इंडिया का टिकट, साई सुदर्शन का पूरा हुआ सपना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >