IPL 2025 प्लेऑफ में GT, गदगद हुए शुभमन गिल, DC के खिलाफ जीत के बाद पूरी रणनीति का किया खुलासा

IPL 2025 DC vs GT, Shubman Gill Statement after Playoff Qualification: आईपीएल 2025 के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर अपनी ताकत फिर साबित की. 199 रन के लक्ष्य को साईं सुदर्शन के शतक के दम पर टीम ने 19 ओवर में हासिल कर लिया. जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी, टीम की तैयारी और ब्रेक के दौरान रणनीति को लेकर खुशी जताई.

IPL 2025 DC vs GT, Shubman Gill Statement after Playoff Qualification: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का जलवा रहा है. उन्होंने सबसे ज्यादा खेले गए मैचों में जीत दर्ज की है. लीग के 18वें सीजन के 60वें मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को जबरदस्त पटखनी दी. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए, लेकिन गुजरात ने बिना कोई विकेट खोए 19 ओवर में ही 10 विकेट से मैच जीत लिया. इसमें साईं सुदर्शन ने शानदार शतक लगाते हुए, इसमें अहम भूमिका निभाई. जीत के बाद कप्तान गिल काफी खुश नजर आए, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी, टीम की ताकत और आईपीएल में भारत पाक सैन्य तनाव के कारण आए ब्रेक के दौरान तैयारियों पर बात की. 

गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “बोर्ड पर क्वालिफाई हासिल करने में सक्षम होना बहुत अच्छा लगता है. हमारे लिए अभी भी दो महत्वपूर्ण खेल हैं, प्लेऑफ में गति प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण होगा. अद्भुत लगता है, मैंने इस बारे में कई बार बात की है, जब मैं बल्लेबाजी कर रहा होता हूं, तो मैं कप्तान के रूप में नहीं, बल्कि बल्लेबाज के रूप में खेलना और सोचना चाहता हूं. पिछला साल मेरे लिए सीखने वाला था क्योंकि मैं पहली बार कप्तान था, पिछले सीजन के अंत में मैंने यह सीखा.”

आईपीएल 2025 भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण रोक दिया गया था. 10 दिन के स्थगन के बाद यह दोबारा 17 मई से शुरू हुआ. जब शुभमन गिल से पूछा गया कि ब्रेक के दौरान उन्होंने क्या किया, तो उन्होंने कहा, “हम खेल में वापस आ गए थे, हम अभ्यास कर रहे थे. हमारा क्षेत्ररक्षण औसत से कम था, हमारे पास इस पर विचार करने और अपने क्षेत्ररक्षण पर काम करने का थोड़ा समय था. 

साईं सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं

वहीं गुजरात के लिए सबसे शानदार पारियां खेलने वाले सुदर्शन के बारे में गिल ने कहा, “वह इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं, जिस तरह से वह शुरुआत को बदलने में सक्षम हैं. आप परिस्थितियों और स्थिति को देख रहे हैं, हम खेल को खत्म करने और इसे किसी और पर नहीं छोड़ने के बारे में बात करते हैं क्योंकि इस तरह के विकेट पर कुछ विकेट दबाव बना सकते हैं.” मैच के बारे में आगे बात करते हुए गिल ने कहा, “आधे रास्ते तक हमें लगा कि हमने 10-15 रन अतिरिक्त दे दिए, उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, गेंद घूम रही थी.” उन्होंने आगे बताया कि आईपीएल स्थगित होने के समय वे बीमार हो गए थे, लेकिन ब्रेक मिलने से उन्हें आराम करने का मौका मिला. 

DC vs GT मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के शानदार शतक और कप्तान शुभमन गिल के साथ उनकी नाबाद दोहरी शतकीय साझेदारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर न सिर्फ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, बल्कि आईपीएल 2025 प्लेऑफ में भी जगह पक्की कर ली. 

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लोकेश राहुल (112*) की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर 3 विकेट पर 199 रन बनाए, लेकिन जवाब में गुजरात की सलामी जोड़ी ने 205 रन की अटूट साझेदारी करते हुए 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. साई सुदर्शन ने 108* और शुभमन गिल ने 93* रन बनाए. इस जीत के साथ गुजरात के 12 मैचों में 18 अंक हो गए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने भी 17-17 अंकों के साथ प्लेऑफ में प्रवेश किया है. वहीं, दिल्ली की टीम 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ की राह उसके लिए अब मुश्किल हो गई है.

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत धीमी रही, लेकिन लोकेश राहुल ने संभलकर खेलते हुए तूफानी अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया. उन्होंने अभिषेक पोरेल (30) और अक्षर पटेल (25) के साथ उपयोगी साझेदारियां करते हुए 65 गेंदों में 112 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे. दिल्ली की पारी में ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 10 गेंदों में 21 रन की तेज पारी खेली. टाइटंस के लिए अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने एक-एक विकेट लिया. हालांकि, गेंदबाजी में धार की कमी और फील्डिंग की चूक दिल्ली को भारी पड़ी, जिसका फायदा उठाते हुए गुजरात ने एकतरफा जीत दर्ज की.

60 मैचों के बाद तीन टीम���ं प्लेऑफ में, चौथे के लिए MI, DC और LSG में लड़ाई, ऐसा है पूरा उलझा समीकरण

‘जिस तरह से…’, DC की हार के बाद निराश अक्षर पटेल, इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार

भारत कर रहा था ऑपरेशन सिंदूर पीओके में थे मां-बाप, IPL 2025 खेलने वाले दिग्गज का डर भरा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >