‘पुष्पा स्टाइल’ में हसरंगा का जश्न, CSK के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि, बताया- फेवरेट विकेट किसका

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 35 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान ने ग��वाहाटी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को 6 रन से हराया. खास बात यह रही कि हर विकेट लेने के बाद हसरंगा ने अपने खास ‘पुष्पा स्टाइल’ में जश्न मनाया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. Wanindu Hasaranga record vs CSK.

IPL 2025 CSK vs RR: राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी फिरकी का जादू दिखाया. गुवाहाटी में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट झटके और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत RR ने CSK को 6 रन से हराया. खास बात यह रही कि विकेट लेने के बाद हसरंगा ने अपने खास ‘पुष्पा स्टाइल’ में जश्न मनाया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. इसके अलावा उन्होंने सीएसके के खिलाफ एक रिकॉर्ड भी अपने नाम पर कर लिया. Wanindu Hasaranga record vs CSK.

हसरंगा ने मैच के बाद कहा, “मैंने अपनी बुनियादी चीजें करने की कोशिश की, स्टंप्स पर गेंदबाजी करने का प्रयास किया और पारी के अंत में वाइड यॉर्कर फेंकने की रणनीति अपनाई. हमारे बल्लेबाजों ने पहली पारी में बेहतरीन खेल दिखाया, जिससे हमें विकेट के स्वभाव का अंदाजा लग गया.” उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का विकेट सबसे खास बताया, क्योंकि गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की थी और उन्हें आउट करना चुनौतीपूर्ण था. उन्होंने रियान पराग और हेटमायर की फील्डिंग की भी तारीफ की, जिन्होंने अहम कैच लपके.

‘पुष्पा’ से आया सेलिब्रेशन का अंदाज

हसरंगा ने विकेट लेने के बाद पुष्पा स्टाइल में जश्न मनाकर सबको हैरान कर दिया. उन्होंने दो विकेट लगातार लिए. जब राजस्थान को विकेट की सख्त जरूरत थी, उन्होंने जलवा दिखाते हुए तुरंत विकेट दिलाया. मैच के बाद अपने सेलिब्रेशन को लेकर हसरंगा ने खुलासा किया कि उन्हें तेलुगु, मलयालम और तमिल फिल्में देखना पसंद है और उनका यह जश्न मशहूर साउथ इंडियन फिल्म पुष्पा से प्रेरित है. उन्होंने कहा, “भारत में इन फिल्मों को देखने का शौक है, और यह सेलिब्रेशन वहीं से आया है.” Wanindu Hasaranga Pushpa Celebration.

CSK के खिलाफ 4-फेर करने वाले तीसरे स्पिनर बने हसरंगा

वहीं हसरंगा ने इस मैच में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम पर कर लिया. उन्होंने CSK के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उनसे पहले यह कारनामा हरभजन सिंह और ब्रैड हॉग कर चुके हैं. Wanindu Hasaranga best figure vs CSK.

CSK के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्पिन प्रदर्शन:

  1. 5/18 – हरभजन सिंह (एमआई), मुंबई, 2011
  2. 4/29 – ब्रैड हॉग (केकेआर), कोलकाता, 2015
  3. 4/35 – वानिंदु हसरंगा (आरआर), गुवाहाटी, 2025

इसके अलावा, हसरंगा CSK के खिलाफ 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे RR गेंदबाज भी बन गए. उनसे पहले पहले सीजन में पाकिस्तान के सोहेल तनवीर ने जयपुर में 6/14 का ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था.

IPL 2025 CSK vs RR मैच का हाल

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 182/9 का स्कोर खड़ा किया. नितीश राणा (81) और रियान पराग (37) ने अच्छी पारियां खेलीं. जवाब में CSK ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन हसरंगा की घातक गेंदबाजी के चलते 176/6 तक ही पहुंच पाई. RR के लिए हसरंगा (4/35) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट लिया. इस जीत के साथ RR ने अंक तालिका में दो अंक अर्जित किए हालांकि वह तीन मैचों में ही 1 जीत दर्ज कर पाई है, इसलिए पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है. 

IPL 2025 Points Table: आरसीबी का दबदबा बरकरार, पॉइंट्स टेबल में सीएसके-एमआई का बुरा हाल

CSK के खिलाफ जीत के बाद खुश और निराश भी हैं रियान पराग, कहा- दो मैचों के बाद…

किन कारणों से हारी CSK, कप्तान गायकवाड़ ने बताया, पुराने साथियों को भी किया याद, कहा- वो होते तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >