‘धोनी का रन आउट करना तुक्का’, पूर्व क्रिकेटर को नहीं लगा खास, कहा- मैंने भी गल्व्स…

IPL 2025 CSK vs LSG, MS Dhoni Run Out Abdul Samad: चेन्नई और लखनऊ के बीच मुकाबले में धोनी ने कैच, DRS और रन आउट से धमाल मचाया. अंतिम समय में उनकी 11 गेंदों पर 26 रन की तेज पारी ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई. लेकिन धोनी ने अब्दुल समद को अंडरआर्म थ्रो से रन आउट कर सबको चौंका दिया. इसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई. हालांकि रॉबिन उथप्पा ने इस रन आउट को “तुक्का” करार दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.

IPL 2025 CSK vs LSG, MS Dhoni Run Out Abdul Samad: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह छाए रहे, शानदार कैच, परफेक्ट DRS कॉल ये रन आउट और इसके बाद सिर्फ 11 गेंदों पर 26 रन बनाकर जीत दिलाना तो जैसे सोने पर सुहागा था. धोनी ने अब्दुल समद को एक शानदार रन आउट कर पवेलियन भेजा. विकेटों के पीछे खड़े धोनी ने बॉल उठाई और अंडरआर्म थ्रो से नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर सीधा निशाना लगा दिया. यह धोनी की क्लासिक स्टाइल थी, जिससे मैदान पर मौजूद फैंस झूम उठे और कमेंटेटर्स ने भी जमकर तारीफ की. हालांकि पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा ने स्टार स्पोर्ट्स पर इसे “तुक्का” बताया और कहा कि इतने दूर से सीधे हिट करना सिर्फ किस्मत थी.

धोनी ने इस मैच में एक बार फिर अपने फैंस को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर उनका जश्न मनाता हुआ स्माइल वाला वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वे समद को रनआउट कर रहे थे. हालांकि धोनी का अंतिम ओवर की पहली गेंद पर यह रन आउट स्टाइल रॉबिन उथप्पा को कुछ खास नहीं लगा. उन्होंने मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा, स्टंप्स के पीछे से धोनी का यह रन आउट तुक्का है. मैंने भी ग्लव्स पहने हैं और विकेटकीपिंग की है और इस तरह की चीज तुक्के में हो जाती है.” Robin Uthappa Calls Dhoni’s Run Out magic Fluke.

वहीं इस मैच में धोनी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह आईपीएल के इतिहास में 200 फील्डिंग डिसमिसल्स (पकड़ और स्टंपिंग) करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. लखनऊ में खेले गए इस मैच के 14वें ओवर में उन्होंने आयुष बडोनी को स्टंप कर यह मुकाम हासिल किया. बडोनी रवींद्र जडेजा की गेंद पर रन रेट बढ़ाने की कोशिश में आगे निकले, लेकिन धोनी ने बिजली-सी तेजी दिखाते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया. यह धोनी का 271वां आईपीएल मैच था, जिसमें उन्होंने 201 फील्डिंग डिसमिसल्स (155 कैच और 46 स्टंपिंग) भी पूरे किए. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं जिनके नाम 182 डिसमिसल हैं, जबकि तीसरे नंबर पर आरसीबी के एबी डिविलियर्स हैं जिनके नाम 126 डिसमिसल दर्ज हैं.

वहीं इस मैच की बात करें तो धोनी ने टॉस जीतकर लखनऊ को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. लखनऊ की पारी में सिर्फ मिचेल मार्श (30 रन, 25 गेंद) और कप्तान ऋषभ पंत (49 गेंदों में 63 रन) की पारियां ही कुछ खास रहीं. पंत और समद ने आखिरी में 53 रन की साझेदारी कर टीम को 166/7 तक पहुंचाया. चेन्नई के लिए रविंद्र जडेजा (2/24) और मथीशा पथिराना (2/45) ने बेहतरीन गेंदबाजी की. इसके बाद चेन्नई की ओर से अच्छी शुरुआत मिलने के बाद अंत में शिवम दुबे (37 गेंद 42 रन) और धोनी (11 गेंद 26 रन) ने 19.3 ओवर में 167 रन बनाकर बनाकर सीएसके को सात मैचों लगातार पांच हार के बाद दूसरी जीत दिलाई.  

शिकवा मिट गई, गर्मा-गर्म बहस के बाद बुमराह और करुण नायर ने मिलाया हाथ-लगे गले, देखें Video

धोनी और दुबे की साझेदारी पर सूर्यकुमार को याद आई फिल्म, इंस्टाग्राम स्टोरी में दुबे पर साधा निशाना!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >