‘बोला था- एक दिन बहुत मारूंगा’, यशस्वी ने अर्शदीप को पीटा, मजाक बना गया रिजवान का, Video

IPL 2025 Yashasvi Jaiswal Arshdeep Singh Funny Chat Mocks Mohammad Rizwan: आईपीएल 2025 के 59वें मैच में यशस्वी जायसवाल ने अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में ही 22 रन ठोक दिए और 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. मैच के बाद अर्शदीप ने जायसवाल संग मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों खिलाड़ी आपस में बात कर रहे हैं. इसी मजेदार वीडियो में अर्शदीप ने पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान के भी मजे ले लिए.

IPL 2025 Yashasvi Jaiswal Arshdeep Singh Funny Chat Mocks Mohammad Rizwan: आईपीएल 2025 के 59वें मैच में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला. पंजाब ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान 209 रन ही बना सका और 10 रन से मुकाबला गंवा बैठा. हालांकि इस मैच में राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने रौद्र रूप ही धारण कर रखा था. उन्होंने अपनी पारी के पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह की बेरहमी से धुनाई की. मैच के बाद पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने और यशस्वी जायसवाल के बीच हाई-इंटेंसिटी मुकाबले के बाद एक मजेदार वीडियो आया. 

जायसवाल ने इस मैच में सिर्फ 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. उन्होंने अर्शदीप के पहले ही ओवर में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 6 गेंदों में 22 रन बना लिए थे. अर्शदीप फिर दोबारा जायसवाल के सामने गेंदबाज़ी करने नहीं आए, लेकिन उनका दिन बेहद खराब रहा. उन्होंने अपने चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 60 रन लुटा दिए. इसके बावजूद अर्शदीप का मूड मैच के बाद सकारात्मक रहा. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह यशस्वी जायसवाल से बॉलीवुड स्टाइल में कहते दिखे, “बहुत मारा बे, धागा ही खोल दिया.” इस पर जायसवाल ने जवाब दिया – “एकदम, मैंने बोला था इसको, मैं मारूंगा एक दिन.”

दिलचस्प बात यह रही कि अर्शदीप ने इस वीडियो में मोहम्मद रिजवान की इंग्लिश का भी हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक बनाया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Sometimes Win, Sometimes Learn and Win,” जो रिजवान के मशहूर या तो विन है या लर्न है (Win and Learn) वाले बयान की चुटकी लेते हुए लिखा गया. अर्शदीप के इस अंदाज पर सोशल मीडिया ने भी खूब मजे लिए.

दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन में फर्क रहा, लेकिन जीत पंजाब किंग्स के खाते में गई. जायसवाल ने अर्धशतक लगाया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और वह हरप्रीत बरार की गेंद पर आउट हो गए. एक समय राजस्थान की टीम 5वें ओवर से पहले 76/0 थी, लेकिन बरार ने वैभव सूर्यवंशी (15 गेंद 40 रन) और यशस्वी (25 गेंद 50 रन) को आउट करके राजस्थान को टिकने का मौका नहीं दिया. अंत में ध्रुव जुरेल (31 गेंद 53 रन) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन  219 रन के लक्ष्य से राजस्थान 10 रन पीछे रह गई. हरप्रीत बरार ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए. उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

इस जीत के बाद पंजाब के 12 मैचों में 17 पॉइंट थे, लेकिन उसे प्लेऑफ का टिकट नहीं मिला था. लेकिन रविवार के दूसरे मुकाबले में गुजरात द्वारा दिल्ली को हराने के बाद पंजाब भी प्लेऑफ में पहुंच चुका है. राजस्थान पहले ही प्लेऑफ से बाहर था, अब 12 मैचों में 10 हार के बाद वह पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. 

केएल राहुल के बाद शुभमन गिल ने भी विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, पूरे किए सबसे तेज 5000 रन

शुभमन-साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL की सबसे बेस्ट जोड़ी, बनाए 6 ऐतिहासिक कीर्तिमान

IPL 2025 प्लेऑफ में GT, गदगद हुए शुभमन गिल, DC के खिलाफ जीत के बाद पूरी रणनीति का किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >