पल-पल बदले अनुष्का शर्मा के रिएक्शन, पंत की गुलाटी पर हैरान, तो विराट ने दी खुशी-गम और फ्लाइंग किस

IPL 2025 Anushka Sharma Reaction in RCB vs LSG Match: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में जहां पंत और जितेश ने शानदार पारियां खेलीं, वहीं अनुष्का शर्मा के रिएक्शन भी सुर्खियों में रहे. मैच के उतार-चढ़ाव के साथ उनकी भावनाएं भी बदलती रहीं, कभी मायूसी, कभी खुशी. अंत में उन्होंने विराट कोहली को फ्लाइंग किस देकर जीत के जश्न को यादगार बना दिया.

IPL 2025 Anushka Sharma Reaction in RCB vs LSG Match: आईपीएल 2025 का आखिरी लीग मैच दो विकेटकीपर कप्तानों के नाम रहा. एलएसजी की ओर से नियमित कप्तान ऋषभ पंत ने शतक लगाया, तो आरसीबी की ओर से जितेश शर्मा ने मैच जिताऊ पारी खेली. एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए, जिसे आरसीबी ने 18.4 ओवर में 230 रन बनाकर जीत लिया.  हालांकि दोनों से ज्यादा अनुष्का शर्मा के रिएक्शंस चर्चा में रहे. पल-पल बदलते मैच में अनुष्का की भावनाएं भी धूप-छांव की तरह बिखरती-निखरती रही. कभी वे थोड़ी उदास हुईं, तो कभी चहकीं और अंत में पति विराट कोहली को एक फ्लाइंग किस देकर मैच के नतीजे को सिद्ध कर दिया.  

अनुष्का का पहला वायरल रिएक्शन तब आया, जब ऋषभ पंत ने अपने पारी के अंतिम हिस्से में जोरदार हमला किया, कैमरों ने स्टैंड में अनुष्का शर्मा को कैद कर लिया. उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. फैंस ने इस पल की क्लिप्स और मीम्स शेयर करके इस नजारे की विडंबना को उजागर किया. ऋषभ पंत इस पूरे आईपीएल सीजन में निराश करने वाली पारी खेलते रहे, लेकिन अपने पूर्व साथी और अनुष्का के पति विराट कोहली की टीम के खिलाफ 61 गेंद पर 118 रन ठोक दिए. पंत ने जैसे ही अपना शतक बनाने के बाद समरसॉल्ट एक्शन किया, कैमरे अनुष्का की ओर घूम गए.

एक बार फिर अनुष्का चर्चा में आईं, जब विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 मैच में अपना 63वां अर्धशतक लगाकर एक बार फिर रिकॉर्ड किताबों में अपना नाम दर्ज कराया. इस पारी के साथ उन्होंने डेविड वार्नर को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए, जबकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा गर्व से स्टैंड से उन्हें चीयर करती रहीं.

तीसरी बार स्टैंड में अनुष्का शर्मा की खुशी साफ नजर आ रही थी, वह अपने पति की उपलब्धि पर चमकती मुस्कान और तालियों के साथ उनकी तारीफ कर रही थीं. हालांकि, 12वें ओवर में विराट कोहली आवेश खान के शिकार हो गए, जिसके बाद आरसीबी की पारी धीरे-धीरे लड़खड़ाने लगी. कोहली के आउट होने के तुरंत बाद अनुष्का का निराश दिखना कैमरे में कैद हो गया.

आखिरी बार मैच के बाद अनुष्का शर्मा स्टैंड में जीत का जश्न मनाती नजर आईं. मैदान पर मौजूद विराट कोहली ने अनुष्का की ओर फ्लाइंग किस भेजी, जिसका जवाब अनुष्का ने भी मुस्कुराते हुए कई फ्लाइंग किस के साथ दिया. दोनों के इस खूबसूरत लम्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. 

मैच में जितेश शर्मा ने छठवें नंबर पर उतरकर 33 गेंद पर 85 रन  की शानदार पारी खेली. जिसकी बदौलत आरसीबी ने आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब गुरुवार को उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा. 

जितेश शर्मा का आवेश खान से ‘बदला’, हेलमेट सेलीब्रेशन के पीछे ये है बड़ी वजह

IPL 2025 में तीसरी बार ऋषभ को मिली सजा, BCCI ने जाते-जाते चलाया चाबुक

‘मुझे बहुत कम…’, नाजुक मौके पर मयंक अग्रवाल और जितेश क्या सोच रहे थे? खुद खोला शानदार पार्टनरशिप का राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >