IPL 2024: धोनी से टॉप ऑर्डर की बैटिंग क्यों नहीं कराते स्टीफन फ्लेमिंग, जानें असली सच्चाई

IPL 2024: लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स के कोच रहे फ्लेमिंग ने कहा कि पांच बार टीम को खिताब दिलाने वाले धोनी टीम के दिल की धड़कन हैं और हर स्टेडियम पर दर्शकों से उन्हें मिल रहे अपार प्रेम के बीच उनकी मौजूदगी के हर पल का टीम लुत्फ उठा रही है.

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का धाकड़ परफॉर्मेंस के बावजूद टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग उन्हें टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी करने के लिए किसी भी मैच में नहीं उतारते. आखिर, इसका कारण क्या है? इस कारण को हर कोई जानना चाहता है. धोनी जब किसी मैच में टॉप ऑर्डर की बैटिंग करने नहीं उतरते उनके प्रशंसक हैरान रहते हैं. इस बात को लेकर सीएसके आईपीएल टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा खुलासा किया है.

टॉप ऑर्डर में बैटिंग क्यों नहीं करते महेंद्र सिंह धोनी

मीडिया से बातचीत के दौरान शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी सीएसके टीम के दिल की धड़कन हैं. उन्होंने कहा कि घुटने की चोट से उबरने के बाद धोनी लंबे वक्त तक बैटिंग नहीं कर सकते. यही वजह है कि शानदार फॉर्म में रहने के बावजूद उन्हें टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने के लिए नहीं भेजा जाता है. बताते चलें कि 42 साल के धोनी ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शुक्रवार को नौ गेंद में 28 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम आठ विकेट से हार गई.

घुटने के दर्द से परेशान रहते हैं महेंद्र सिंह धोनी

धोनी के फॉर्म के बारे में स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि यह प्रेरणादायी है ना. अभ्यास के दौरान भी वह बहुत बेहतरीन बैटिंग कर रहे हैं. टीम इससे हैरान नहीं है, क्योंकि सेशन से पहले तैयारी में भी वह शानदार खेल रहे थे. उन्होंने कहा कि उनके घुटने में दर्द है और वह इससे उबरने के दौरान कुछ ही गेंद खेल सकते हैं. उन्होंने कहा कि मैदान में उतरने के बाद हर कोई उन्हें लंबे समय तक बैटिंग करते हुए देखना चाहता है, लेकिन हम उन्हें पूरे टूर्नामेंट में खेलते देखना चाहते हैं. इसलिए उनके लिए दो-तीन ओवर खेलना ही ठीक है. वह हर समय अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं और उसे देखने में मजा आ रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स के दिल की धड़कन हैं धोनी

लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स के कोच रहे फ्लेमिंग ने कहा कि पांच बार टीम को खिताब दिलाने वाले धोनी टीम के दिल की धड़कन हैं और हर स्टेडियम पर दर्शकों से उन्हें मिल रहे अपार प्रेम के बीच उनकी मौजूदगी के हर पल का टीम लुत्फ उठा रही है. उन्होंने कहा कि जब वह मैदान पर आते हैं, तो जबर्दस्त माहौल होता है. वह भी दर्शकों का पूरा मनोरंजन करते हैं. हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है. उनकी मौजूदगी के हर मिनट का हम पूरा आनंद लेते हैं.

IPL 2024: लखनऊ ने सीएसके को 8 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली 82 रनों की पारी

IPL 2024: हार पर हार… हार पर हार! क्या रविवार को KKR के हाथों पर फिर हारेगी RCB?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >