ऋषभ पंत यह स्वीकार करेंगे कि…, मिचेल मार्श ने बताया LSG कैप्टन किस बात पर होंगे राजी

Mitchell Marsh on Rishabh Pant’s IPL 2025 Season: ऋषभ पंत 27 करोड़ की कीमत के बावजूद आईपीएल 2025 में अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके. जबकि उनसे काफी उम्मीदें थीं. उनके अब तक के प्रदर्शन पर बात करते हुए मिचेल मार्श ने अपनी बात रखी.

Mitchell Marsh on Rishabh Pant’s IPL 2025 Season: ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत के बावजूद एक बेहतरीन मैच विजेता की अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके. लखनऊ सुपरजाइंट्स के मिचेल मार्श ने टीम के आईपीएल से बाहर होने के बाद कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज पंत यह स्वीकार करने वाला पहला व्यक्ति होगा कि इस लुभावनी टी20 लीग में उनका सत्र अच्छा नहीं रहा. सुपरजाइंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ टीम प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई जबकि उसके दो और मैच बचे हैं.

सुपरजाइंट्स के कप्तान पंत ने 12 मैच में 135 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 100 से कम है. यह 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पदार्पण करने के बाद से उनका सबसे खराब आईपीएल सत्र रहा है. अब तक पांच अर्धशतक से 443 रन बनाने वाले मार्श ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह यह कहने वाले पहले व्यक्ति होंगे कि उनका सत्र वैसा नहीं रहा जैसा उन्हें पसंद होता लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं कि कभी-कभी क्रिकेट इसी तरह चलता है.’’ मार्श ने उम्मीद जताई कि पंत सुपरजाइंट्स के आखिरी दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, हालांकि ये महज औपचारिकता के मुकाबले होंगे. उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, बेहद कुशल और बेहद प्रतिभाशाली है इसलिए वह वापसी करेगा.’’

आखिरी दो मैचों पर हमारा ध्यान- मार्श

सत्र के सकारात्मक पहलुओं के बारे में पूछे जाने पर मार्श ने कहा कि 14वें लीग मैच के खत्म होने के बाद सभी के प्रदर्शन की जांच की जा सकती है. मार्श ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शायद इस सत्र के बाद आत्मचिंतन का समय आएगा. मेरा ध्यान बस अपनी टीम और अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अगले दो मैच जीतने में योगदान देने की कोशिश करने पर है. जैसा कि मैंने कहा कि आईपीएल एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट है और इसमें जीत का अंतर बहुत कम होता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने पूरे सत्र में कुछ करीबी मैच गंवाए जो अब हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन हां, अब यह सब इस बारे में है कि हम जितना संभव हो सके इस सत्र को मजबूती से खत्म करें.’’

सनराइजर्स ने कहां की गलती

सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सत्र में केवल आक्रमण करने के अपने सिद्धांत के साथ टी20 बल्लेबाजी की नई परिभाषा लिखी थी लेकिन इस सत्र के दौरान यह कारगर नहीं रहा जहां टीम पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है जबकि अभी उसके दो मैच बचे हुए हैं. मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने कहा, ‘‘लोगों ने इस बारे में बात की है कि जाहिर तौर पर हम इस वर्ष आक्रामक होने की प्रतिष्ठा के साथ आए थे और फिर पहले मैच में हमने 280 रन बनाए. इस बात की चर्चा थी कि यह जारी रहेगा. मुझे लगता है कि हमारे लिए यह सिर्फ परिस्थितियों के बारे में सीखना और यह समझना है कि हम उन परिस्थितियों में कैसे खेलते हैं और कुछ बार हम लड़खड़ा गए.’’

मैच से मिली सीख- विटोरी

इस पूर्व दिग्गज स्पिनर ने कहा कि टीम के लिए हालात से सामंजस्य बैठाना एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया. विटोरी ने कहा, ‘‘शायद (हम) उतनी जल्दी सामंजस्य नहीं बैठा पाए जितना हम चाहते थे और ऐसा खेल खेला जो उन तरह के विकेटों के अनुकूल नहीं था इसलिए यह प्रमुख सीख है. आज इसका एक अच्छा उदाहरण था कि हम पावर प्ले में आक्रामक हो सकते हैं लेकिन फिर उन मध्य चरणों के दौरान हमें जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करनी थी और कुछ विकल्प अपनाने थे.’’

लखनऊ प्लेऑफ से बाहर, MI और DC के बीच मुकाबला

मैच की बात करें, तो लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए. एडम मार्क्रम और मिचेल मार्श ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि निकोलस पूरन ने 45 रन बनाए. इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.2 ओवर में 206 रन बनाकर मैच जीत लिया. अभिषेक शर्मा ने इस पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जड़ी. हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ से बाहर था, अब लखनऊ भी इस रेस से बाहर है. गुजरात, आरसीबी और पंजाब पहले ही अंतिम चार के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं, अब चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच भिड़ंत होगी. 

प्लेऑफ की जंग में उतरेंगी DC vs MI, रोहित पर रहेंगी नजरें, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की तैयारी

हारकर भी LSG ने जीती रिकॉर्ड की बाजी, IPL इतिहास में उसके तीन बल्लेबाजों बनाया ये कीर्तिमान

वैभव सूर्यवंशी का कमाल, निकोलस पूरन और टिम डेविड भी छूट गए पीछे, बनाया ऐसा गजब रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >