CSK vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारी है पंत का पलड़ा, हार के इस आंकड़े से कैसे पार लगाएंगे धोनी?

IPL 2025 CSK vs LSG Head to Head Record: आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. लखनऊ की टीम लगातार तीन जीत के साथ शानदार फॉर्म में है, जबकि चेन्नई अब तक पांच मुकाबले हार चुकी है. एलएसजी ने छह में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है. वहीं, सीएसके आखिरी पायदान पर है और इस मुकाबले से वापसी की तलाश में होगी. इस मुकाबले से पहले आइये जानते हैं, दोनों टीमों के बीच आपसी मुकाबले में किसका पलड़ा भारी है.

IPL 2025 CSK vs LSG Head to Head Record: आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा. यह मुकाबला सोमवार, 14 अप्रैल को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार तीन जीत के साथ मजबूत लय में हैं. लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्सा का यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक छह में से चार मुकाबले जीते हैं और वे अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं. दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. एमएस धोनी की अगुवाई वाली यह टीम अब तक छह में से पांच मुकाबले हार चुकी है और अंतिम स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इस सीजन का 30वां मुकाबला खेला जाएगा, इस मुकाबले से पहले आइये जानते हैं, दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है. 

दोनों टीमों की पिछले मुकाबले की बात करें तो अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ ने गुजरात टाइटंस को छह विकेट से हराया था. पहले गेंदबाजी करते हुए एलएसजी ने जीटी को 180/6 पर रोका, जिसमें शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐडन मार्करम और निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी की, हालांकि ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे. वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स का संघर्ष जारी रहा. पिछले मुकाबले में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेपॉक में आठ विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK की टीम सिर्फ 103/9 का स्कोर बना सकी और KKR ने 10.1 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया.

CSK vs LSG हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अब तक लखनऊ सुपर जाएंट्स का पलड़ा भारी रहा है. लखनऊ और चेन्नई के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें LSG ने 3 में जीत दर्ज की है, जबकि CSK को सिर्फ 1 मुकाबले में सफलता मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा. वहीं लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें दो बार भिड़ चुकी हैं. इनमें से एक मुकाबला लखनऊ ने जीता, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा.

CSK vs LSG कुल पाँच मुकाबलों में कैसा रहा प्रदर्शन

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पाँच मुकाबलों में से तीन LSG ने जीते हैं. CSK की एकमात्र जीत 2023 में चेपॉक में 12 रन से आई थी.

  1. 23 अप्रैल 2024: LSG (213/4) ने CSK (210/4) को 6 विकेट से हराया
  2. 19 अप्रैल 2024: LSG (180/2) ने CSK (176/6) को 8 विकेट से हराया
  3. 3 मई 2023: LSG vs CSK – कोई परिणाम नहीं
  4. 3 अप्रैल 2023: CSK (217/7) ने LSG (205/7) को 12 रन से हराया
  5. 31 मार्च 2022: LSG (211/4) ने CSK (210/7) को 6 विकेट से हराया

लखनऊ इस मैच में जीत के साथ अपना शानदार सफर जारी रखना चाहेगा, जबकि हार से हलकान चेन्नई केवल जीत की ही उम्मीद करेगी. एक हार उसके प्लेऑफ की उम्मीदों को समाप्त कर सकती है. रुतुराज गायकवाड़ की चोट के बाद टीम की कमान एकबार फिर से एमएस धोनी के हाथों में है और चेन्नई को उनसे फिर से चमत्कार की ही उम्मीद है.  

बातचीत में मशगूल थे विराट, तभी कूद पड़ा फैन, फिर कोहली ने जो किया ताकता रह गया शख्स

‘ऐसा लगा मैच हाथ से निकल रहा और फिर…’ जीत से गदगद हार्दिक, इस खिलाड़ी को दिया पूरा क्रेडिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >