CSK ने 2 करोड़ में खरीदा खिलाड़ी, लेकिन नजरें PSL पर, इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल

Akeal Hosein Instagram Story: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर अकील हुसैन इन दिनों अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर चर्चा में हैं. अकील अभी भारत में हैं लेकिन उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच की तस्वीर शेयर की है. इसमें उन्होंने साउथ अफ्रीका के डियान फोरेस्टर की जमकर तारीफ की है.

Akeal Hosein Instagram Story: स्पिनर अकील हुसैन इस बार आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा हैं. उनको चेन्नई की टीम ने नीलामी में 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था. अकील अच्छे स्पिनर माने जाते हैं जो पावरप्ले में भी गेंदबाजी कर सकते हैं. उनके पास अच्छी बल्लेबाजी करने की भी क्षमता है. इन सभी खूबियों के कारण ही चेन्नई ने उन्हें अपने साथ जोडा है. अकील अभी भारत में रहकर आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन उनका ध्यान पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) पर भी लगा हुआ है. इसका पता तब चला जब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पीएसएल मैच की स्टोरी लगाई.

CSK में अकील, पर ध्यान PSL पर

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में अब तक तीन मैच खेले हैं. टीम को इन तीनो ही मैचों में हार का सामना करना पडा है. अकील हुसैन को अब तक चेन्नई के लिए खेलने का मौका नहीं मिल सका है. वो अभी प्लेइंग इलेवन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. भारत में रहकर भी वो पीएसएल के मुकाबलों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. अकील हुसैन ने 6 अप्रैल की रात को हुए एक मैच की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करके सबको हैरान कर दिया.

इंस्टाग्राम स्टोरी में की फोरेस्टर की तारीफ

अकील हुसैन ने अपनी स्टोरी में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए मैच का जिक्र किया. यह मैच रावलपिंडीज और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला गया था. उन्होंने इस मैच में रावलपिंडीज के लिए खेल रहे साउथ अफ्रीका के प्लेयर डियान फोरेस्टर की जमकर तारीफ की. फोरेस्टर ने इस मैच में 11 गेंद खेलकर 24 रन बनाए. इस छोटी और तेज पारी में उन्होंने 3 छक्के भी लगाए. अकील को फोरेस्टर का यह आक्रामक खेल बहुत पसंद आया.

अकील हुसैन ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी, Pic- Screenshot/Instagram (akealhosein)

मुल्तान सुल्तांस ने आसानी से जीता मैच

इस मैच के परिणाम की बात करें तो मुल्तान सुल्तांस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. रावलपिंडीज की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में मुल्तान सुल्तांस ने 183 रन का टारगेट केवल 16.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. मुल्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 68 रन की पारी खेली. मुल्तान ने यह मैच 7 विकेट बचे रहते ही अपने नाम कर लिया.

अकील हुसैन का PSL में अच्छा रिकॉर्ड

अकील हुसैन इससे पहले पीएसएल के कई मैच खेल चुके हैं. उन्होंने 2022-23 सीजन में मुल्तान सुल्तांस की तरफ से पीएसएल में अपना पहला मैच खेला था. इसके बाद 2023-24 और 2025 के सीजन में वो क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम में शामिल रहे. पीएसएल के इतिहास में अब तक कैरेबियाई स्पिनर ने कुल 14 मैच खेले हैं. इन मुकाबलों में उन्होंने अपनी अच्छी फॉर्म दिखाते हुए 18 विकेट लिए हैं और 128 रन भी बनाए हैं.

IPL में अब तक सिर्फ एक मैच खेला

इंडियन प्रीमियर लीग में अकील हुसैन को ज्यादा मौके नहीं मिल पाए हैं. चेन्नई उनकी दूसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी है. इससे पहले वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल थे. उन्होंने साल 2023 में हैदराबाद के लिए ही अपना पहला आईपीएल मैच खेला था. अकील ने अब तक आईपीएल के इतिहास में सिर्फ एक ही मैच खेला है. इस अकेले मैच में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया था. अब देखना होगा कि चेन्नई की टीम उन्हें अगले मैच में मौका देती है या नहीं.

ये भी पढ़ें-

RR vs MI Weather Update: गुवाहाटी में बारिश के कारण टॉस में देरी, अगर नहीं हुआ मैच तो क्या होगा

पिता का विरोध और मामा का सपोर्ट, जानें IPL 2026 में धूम मचाने वाले समीर रिजवी कैसे बने क्रिकेटर

बहन की जिद ने कैसे फौजी की जगह बनाया क्रिकेटर, जानें भुवी के स्विंग का सुल्तान बनने का सफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >