संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी, उठे सवाल, कोच फ्लेमिंग और डुप्लेसी ने ऐसे किया बचाव

Sanju Samson Form: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का खराब प्रदर्शन जारी है. टीम लगातार 3 मैच हार चुकी है और नए खिलाड़ी संजू सैमसन का बल्ला पूरी तरह खामोश है. लगातार फ्लॉप होने के बावजूद सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग और पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी ने सैमसन का खुलकर बचाव किया है.

Sanju Samson Form: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत खराब रही है. टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है. ट्रेड होकर आए संजू सैमसन का बल्ला शांत है. आरसीबी के खिलाफ वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. लगातार फ्लॉप होने के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग और पूर्व क्रिकेटर फाफ डुप्लेसी उनके बचाव में उतरे हैं.

फ्लेमिंग ने दिया सैमसन को पूरा सपोर्ट

कोच फ्लेमिंग ने सैमसन के खराब फॉर्म पर बात की. उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में चीजें तेजी से बदलती हैं. टी20 विश्व कप में सबने देखा है कि फॉर्म में होने पर बल्लेबाज कितना हावी होता है. सैमसन ऐसे खिलाड़ी हैं जो लय में आने पर विरोधी टीम के लिए खतरनाक साबित होते हैं. चेन्नई मैनेजमेंट की तरफ से सैमसन को पूरा सपोर्ट मिल रहा है.

नई टीम में ढलने में लगता है समय

फ्लेमिंग ने बताया कि जब कोई खिलाड़ी लंबे समय बाद नई फ्रेंचाइजी में आता है, तो उसे थोड़ा समय लगता है. सैमसन अभी चेन्नई के माहौल में खुद को ढाल रहे हैं. टीम में कई बदलाव हुए हैं, जिससे यह सेटल टीम नहीं है. मैदान के बाहर खिलाड़ियों के बीच तालमेल बेहतर करने का काम चल रहा है और सैमसन टीम में फिट हो गए हैं.

फाफ डुप्लेसी ने भी जताया भरोसा

फाफ डुप्लेसी ने भी सैमसन की क्षमता पर पूरा विश्वास जताया है. उनका मानना है कि शुरुआती मैचों में फेल होने के बाद भी सैमसन वापसी करेंगे. डुप्लेसी ने कहा कि सैमसन शानदार खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विश्व कप में आलोचकों को गलत साबित किया था. ऐसा मुमकिन नहीं है कि कोई खिलाड़ी विश्व कप में रन बनाए और आईपीएल में हमेशा फेल हो जाए.

चेन्नई की बैटिंग लाइनअप में है दम

डुप्लेसी ने चेन्नई की बैटिंग की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ खुद को साबित कर चुके हैं. सैमसन के साथ टॉप ऑर्डर में आयुष म्हात्रे जैसा युवा टैलेंट है, जिसने छोटे करियर में शानदार प्रदर्शन किया है. उनके टॉप तीन बल्लेबाजों में टैलेंट की कमी नहीं है. बस सबको मिलकर अपना खेल दिखाने की जरूरत है.

RCB से 43 रनों से हारी CSK

मैच की बात करें तो आरसीबी ने टिम डेविड के 70 रनों की बदौलत 250 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. जवाब में चेन्नई की टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर 43 रनों से मैच हार गई. चेन्नई के लिए सरफराज खान ने 50 रन बनाए. इस हार के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे खिसक गई है.

ये भी पढ़ें-

हैट्रिक हार से टूटी CSK, अश्विन ने धोनी सेना को दिया विनिंग फॉर्मूला

SRH पर जीत के बाद पंत के मैजिक मूव्स ने लूटी महफिल: वीडियो देख LSG ने कर दी खास डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >