GT की लगातार 2 हार से दिलचस्प हुआ प्लेऑफ, RCB, MI और PBKS के लिए टॉप पर पहुंचने का ये है रास्ता

IPL 2025 Playoff Scenario for Top 2 MI RCB PBKS and GT: गुजरात टाइटंस की लगातार हार के कारण आईपीएल 2025 में टॉप-2 में जगह कठिन हो गई है, जबकि मुंबई इंडियंस समेत कई टीमों के लिए अभी भी क्वालीफायर 1 में पहुंचने का मौका बना हुआ है. अब सभी टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ बेहद रोमांचक और अनिश्चित हो गई है.

IPL 2025 Playoff Scenario for Top-2 MI, RCB, PBKS and GT: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की टॉप-2 में जगह लगभग खतरे में है. टीम को लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और फिर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ. खासकर सीएसके से 83 रन की करारी शिकस्त ने न केवल गुजरात का नेट रन रेट गिरा दिया, बल्कि क्वालीफायर-1 में सीधे पहुंचने की उम्मीदों को भी कमजोर कर दिया. अब 14 मैचों में 18 अंकों के बावजूद गुजरात की टॉप-2 में बने रहने की संभावना को धक्का लगा है. हालांकि इससे नीचे की टीमों की किस्मत ने पलटी मारी है, खासकर मुंबई इंडियंस के लिए. अब भी सभी टीमों के पास प्लऑफ में टॉप 2 में पहुंचने का रास्ता है. इसका पूरा समीकरण ऐसा है. 

पहले चारों टीमों की पॉइंट्स टेबल में स्थिति पर नजर डालते हैं.

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1गुजरात टाइटन्स1495018+0.254
2पंजाब किंग्स1384117+0.327
3रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर1384117+0.255
4मुंबई इंडियंस1385016+1.292

IPL 2025: टॉप-2 क्वालीफिकेशन की रेस

गुजरात टाइटंस (GT):

लगातार दो हार (LSG और CSK से) के बाद टॉप-2 में जगह बनाना मुश्किल.

अब भी जीटी के 14 मैचों में 18 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट हुआ कमजोर है.

गुजरात के टॉप-2 में पहुंचने के लिए RCB को LSG से हारना होगा. इसके अलावा MI vs PBKS मैच में किसी भी टीम का नेट रन रेट, GT से कम रहे.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB):

13 मैचों में 17 अंक और +0.255 का नेट रन रेट.

अगर LSG को हराते हैं, तो 19 अंक के साथ टॉप-2 में पहुंच जाएंगे.

टॉप-2 में जाने के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सिर्फ जीतना ही एकमात्र विकल्प.

पंजाब किंग्स (PBKS):

पंजाब को दिल्ली से मिली हार ने समीकरण किया मुश्किल कर दिया है.

उनका आखिरी मैच सोमवार, 26 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ है.

टॉप-2 में पहुंचने के लिए पंजाब अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतते हैं, तो 19 अंक होंगे और साथ ही उनका नेट रन रेट बेहतर रहा तो टॉप-2 में पहुंच जाएंगे.

मुंबई इंडियंस (MI):

एमआई के 13 मैचों में 16 अंक ही हैं, लेकिन उनका  नेट रन रेट +1.292 सबसे बेहतरीन है.

पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी मैच में अगर जीतते हैं, तो 18 अंक और रन रेट के दम पर टॉप 2 में पहुंच सकते हैं.

IPL 2025 प्लेऑफ शेड्यूल:

  • क्वालीफायर 1 – टीम 1 vs टीम 2, मुल्लांपुर, 29 मई
  • एलिमिनेटर – टीम 3 vs टीम 4, मुल्लांपुर, 30 मई
  • क्वालीफायर 2 – Q1 की हारने वाली vs एलिमिनेटर विजेता, अहमदाबाद, 1 जून
  • फाइनल – Q1 विजेता vs Q2 विजेता, अहमदाबाद, 3 जून

वेस्टइंडीज को मिला दूसरा क्रिस गेल, ला रहा चौकों-छक्कों का बवंडर, सात मैचों में जड़ी तीसरा शतक

डुप्लेसी और प्रीति जिंटा पर मूवी की मांग, दिल्ली कैपिटल्स ने जारी किया ‘मूवी टीजर’, देखें वीडियो

पहली बार इस खेल में जीता भारतीय और बजा राष्ट्रगान, गर्व से फूले रवि शास्त्री, कहा- ये तो बस शुरुआत है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >