Ind vs SA: केएल राहुल ने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा, विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले ओपनर बने

KL Rahul breaks Virender Sehwag record केएल राहुल शतक पूरा करते ही विदेशी धरती पर सबसे अधिक शतक जमाने वाले दूसरे ओपनर बने गये हैं. उन्होंने इस मामने में सहवाग को पीछे छोड़ दिया.

South Africa vs India, 1st Test दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है. जिसमें भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के शानदार शतक की मदद से भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

केएल राहुल ने 26 दिसंबर 2014 को टेस्ट में डेब्यू किया था और ठीक 7 साल बाद उन्होंने टेस्ट में अपना 7वां शतक भी पूरा किया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर केएल राहुल ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया.

Also Read: IND vs SA: केएल राहुल ने 7 साल पहले आज ही के दिन किया था टेस्ट में डेब्यू, आंकड़ों में देखें उनका सफर

दरअसल केएल राहुल शतक पूरा करते ही विदेशी धरती पर सबसे अधिक शतक जमाने वाले दूसरे ओपनर बने गये हैं. उन्होंने इस मामने में सहवाग को पीछे छोड़ दिया. भारत की ओर से बतौर ओपनर अब केएल राहुल के नाम टेस्ट में 5 शतक हो गया है.

जबकि वीरेंद्र सहवाग ने बतौर ओपनर भारत के बाहर टेस्ट में 4 शतक जमाया है. केएल राहुल ने 5 शतक केवल 34 मैच खेलकर जमाया है, जबकि सहवाग ने 59 मैच में 4 शतक जमाया था.

इस सूची में टॉप पर सुनिल गावस्कर हैं. उन्होंने भारत के बाहर टेस्ट में 15 शतक जमाये हैं. इस सूची में दो और नाम भारत की ओर से है. वीनू मांकड़ और रवि शास्त्री ने 3-3 विदेशी धरती पर जमाये.

केएल राहुल अबतक भारत के लिए 41 मैच में 7 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 2437 रन बना लिये हैं. जिसमें तीन बार नॉट आउट हो गये. टेस्ट में केएल राहुल का उच्चतम स्कोर 199 है. टेस्ट में केएल राहुल ने 53.86 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >