IND vs PAK: टीम इंडिया के ‘नो हैंडशेक’ पर PCB चीफ बने भीगी बिल्ली, कहा- उम्मीद है कि आने वाली जीतों का…

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में आसानी से हरा दिया. हाई वोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि इस मैच के बाद विवादों ने सुर्खियां घेर लीं, जब टीम इंडिया ने पाक टीम से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और सीधा अपने ड्रेसिंग रूम में चले गए. इस पर ACC और PCB चीफ मोहसिन नकवी ने टिप्पणी की है.

IND vs PAK: भारत ने तमाम बॉयकॉट अपील के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 का मैच खेला. टीम इंडिया ने न मैच खेला तो भारत की भावनाओं का भी ख्याल रखा. मेन इन ब्लू ने 7 विकेट से मैच जीता और पाकिस्तान को उसके कृत्य के लिए शर्मसार भी किया. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पाक कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. यह काफी नहीं था, पूरी भारतीय टीम ने मैच जीतने के बाद भी पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने भारत द्वारा हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार पर निराशा जताई.

नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इस मैच में देखे गए इस व्यवहार को लेकर चिंता जताई. उन्होंने लिखा, “आज खेल भावना की कमी देखना बेहद निराशाजनक रहा. खेल में राजनीति को घसीटना, खेल की असली भावना के खिलाफ है. उम्मीद है कि आने वाली जीतों का सभी टीमें शालीनता से जश्न मनाएंगी.” आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है और मोहसिन नकवी ही इसके अध्यक्ष हैं.

मोहसिन नकवी ने टीम इंडिया द्वारा जीत के बाद पाकिस्तान टीम से हाथ न मिलाने पर टिप्पणी की. फोटो- सोशल मीडिया.

भारत ने हाथ मिलाने से किया किनारा

भारत ने 128 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16वें ओवर में छक्का लगाकर जीत दिलाई. यादव और उनके साथी शिवम दुबे ने एक-दूसरे को फिस्ट बंप से बधाई दी और सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ गए. उन्होंने डगआउट में अपने खिलाड़ियों से तो हाथ मिलाया लेकिन पाकिस्तान खिलाड़ियों से कोई बातचीत नहीं हुई. वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाते हुए मैदान से बाहर चले गए.

IND vs PAK मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ और टीम 20 ओवर में केवल 127/9 का स्कोर बना पाई. शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए सैम अयूब (0) और मोहम्मद हारिस (3) सस्ते में आउट हुए. इसके बाद साहिबजादा फरहान ने 40 गेंदों पर 44 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि फखर जमान ने 17 रन बनाए और अक्षर पटेल का शिकार बने. वहीं आखिरी ओवरों में शाहीन अफरीदी ने 16 गेंदों पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें चार छक्के शामिल थे. 

इसके जवाब में भारत ने 16 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ रन बटोरे. उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत ही चौके सी की. आपको बता दें कि यूएई के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने छक्के से शुरुआत की थी. शर्मा ने 13 गेंदों पर 31 रन ठोक कर भारत के लिए शानदार नींव रखी. बाद में तिलक वर्मा ने 31 गेंद में 31 रन बनाकर स्थिरता दी और अंत में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद 47 रन बनाकर नाबाद रहे और विजयी छक्का मारकर जीत दिलाई.  

ये भी पढ़ें:-

2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए केन विलियम्सन हुए ‘लॉक’, कीवी क्रिकेट बोर्ड के साथ साइन किया खास एग्रीमेंट

Asia Cup 2025: अल्लाह ही हाफिज है… भारत की दुलत्ती से भड़के शोएब मलिक, पाक टीम-PCB सबको जी भर के सुनाया 

IND vs PAK जीतकर भी सुपर 4 में क्यों नहीं टीम इंडिया, क्या पाकिस्तान एशिया कप से होगा बाहर? ऐसा है पूरा समीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >