Asia Cup में IND vs PAK के 6 कांटेदार मुकाबले, विराट का 183-हरभजन का छक्का और अफरीदी का दिया दर्द

1 / 1
Asia Cup में IND vs PAK के 6 कांटेदार मुकाबले, विराट का 183-हरभजन का छक्का और अफरीदी का दिया दर्द
फुल स्क्रीन में देखें

एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान के टॉप 6 मैच.

IND vs PAK in Asia Cup Top 6 Clash: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हमेशा रोमांच और भावनाओं से भरपूर रही है. कभी भारतीय खिलाड़ियों की धाकड़ पारी ने मुकाबला जीता, तो कभी पाकिस्तान के धुरंधरों ने मैच पलट दिया. हरभजन सिंह, विराट कोहली, रोहित शर्म से लेकर यूनिस खान और शाहिद अफरीदी तक इन मैचों के स्टार रहे हैं.

IND vs PAK in Asia Cup Top 6 Clash: भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2025 के छठे मैच में आमने-सामने होंगी. यह हाई-वोल्टेज ग्रुप ए का मुकाबला रविवार, 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एशिया कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 18 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 10 मुकाबले जीते हैं. इस लिहाज से भारत का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. आइए नजर डालते हैं एशिया कप के इतिहास में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए 6 यादगार ऐतिहासिक और कांटेदार मुकाबलों पर:

1/6 एशिया कप 2008, कराची

2 जुलाई 2008 को कराची में सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को मात दी. भारत ने 309 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इसे केवल 45.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस मैच में यूनिस खान ने नाबाद 123 रन बनाए और मिस्बाह-उल-हक ने 63 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली. पाकिस्तान ने मैच आठ विकेट से जीता.

भारत: 308/7, 50 ओवर में- एमएस धोनी 76 (96), रोहित शर्मा 58 (71), वीरेंद्र सहवाग 49 (33); इफ्तिखार अंजुम 3/51, अब्दुर रऊफ 2/66

पाकिस्तान: 309/2, 45.3 ओवर में- यूनिस खान 123* (117), मिस्बाह-उल-हक़ 70* (62), नासिर जमशेद 53 (43, रिटायर्ड हर्ट); पीयूष चावला 1/53

भारत के खिलाफ मैच के दौरान यूनिस खान. फोटो- सोशल मीडिया.

2/6 एशिया कप 2010, डांबुला

19 जून 2010 को श्रीलंका के डंबुला में खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज में हराया था. पाकिस्तान ने भारत के सामने 268 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने 49.5 ओवर में 3 विकेट से हासिल कर लिया. इस मैच की सबसे बड़ी याद हरभजन सिंह का बल्ला रहा, जिन्होंने 49वें ओवर की पहली ही गेंद पर शोएब अख्तर को शानदार छक्का जड़ा और फिर मैच की दूसरी आखिरी गेंद पर मोहम्मद आमिर को भी सिक्स जड़कर जीत दिलाई. यह मुकाबला लंबे समय तक चर्चा में रहा.

पाकिस्तान: 267, 49.3 ओवर में- सलमान बट 74 (85), कामरान अकमल 51 (41); प्रवीण कुमार 10 ओवर में 3 विकेट देकर 53 रन.

भारत: 271, 49.5 ओवर में- गौतम गंभीर 83 (97), महेंद्र सिंह धोनी 56 (71); सईद अजमल 10 ओवर में 3 विकेट देकर 56 रन.

मैच जितवाने के बाद जश्न मनाते हरभजन सिंह. फोटो- सोशल मीडिया.

3/6 एशिया कप 2012, मीरपुर

18 मार्च 2012 को मीरपुर में खेला गया यह मैच विराट कोहली की पारी के लिए हमेशा याद किया जाएगा. पाकिस्तान ने भारत के सामने 330 रन का विशाल लक्ष्य रखा था. लेकिन कोहली ने 148 गेंदों पर 183 रन बनाकर भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई. यह एशिया कप के इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है.

पाकिस्तान: 329/6, 50 ओवर में- नासिर जमशेद 112 (104), मोहम्मद हफीज 105 (113); अशोक डिंडा 2/47, प्रवीण कुमार 2/77

भारत: 330/4, 47.5 ओवर में- विराट कोहली 183 (148), सचिन तेंदुलकर 52 (48), रोहित शर्मा 68 (83); उमर गुल 2/65, सईद अजमल 1/49

शतक लगान के बाद सेलीब्रेट करते विराट कोहली. फोटो- सोशल मीडिया.

4/6 एशिया कप 2014, मीरपुर

2 मार्च 2014 को मीरपुर में हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 1 विकेट से हराया. भारत ने 245 रन बनाए थे और मैच आखिरी ओवर तक खिंच गया. यहां शाहिद अफरीदी ने रविचंद्रन अश्विन की लगातार दो गेंदों पर छक्के जड़कर पाकिस्तान को यादगार जीत दिलाई. 

भारत: 245/8, 50 ओवर में- रोहित शर्मा 56 (58), रवींद्र जडेजा 52 (49); सईद अजमल 10 ओवर में 3 विकेट देकर 40 रन.

पाकिस्तान: 249/9, 49.4 ओवर में- मोहम्मद हफीज 75 (117), शाहिद अफरीदी 34 (18); रविचंद्रन अश्विन 9.4 ओवर में 3 विकेट देकर 44 रन.

मैचे के बाद शाहिद अफरीदी. फोटो- सोशल मीडिया.

5/6 एशिया कप 2018, दुबई

23 सितंबर 2018 को दुबई में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत (विकेट के लिहाज से) दर्ज की. पाकिस्तान ने भारत को 238 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारतीय टीम ने मात्र 39.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इस मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों ने शतक जमाए और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी.

पाकिस्तान: 237/7, 50 ओवर में- इमाम-उल-हक 10 (20), शोएब मलिक 78 (90), सरफराज़ अहमद 44 (66); युजवेंद्र चहल 2/46, कुलदीप यादव 2/41, जसप्रीत बुमराह 2/29

भारत: 238/1, 39.3 ओवर में- रोहित शर्मा 111* (119), शिखर धवन 114 (100), अंबाती रायडू 12* (18); कोई खास सफल गेंदबाज नहीं

रोहित शर्मा और शिखर धवन बल्लेबाजी के दौरान रन लेते हुए. फोटो- सोशल मीडिया.

6/6 एशिया कप 2023, कोलंबो

2023 में कोलंबो में खेले गए सुपर फोर मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन के बड़े अंतर से हराया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें विराट कोहली और केएल राहुल दोनों ने नाबाद शतक जड़े. इसके बाद गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

भारत: 356/2, 50 ओवर में- विराट कोहली 122* (94), केएल राहुल 111* (106), रोहित शर्मा 56 (49), शुभमन गिल 58 (52); शाहीन शाह अफरीदी 1/79, शादाब खान 1/71

पाकिस्तान: 128, 32 ओवर में- फखर जमान 27 (50), सलमान आगा 23 (32), इफ्तिखार अहमद 23 (35); कुलदीप यादव 5/25, जसप्रीत बुमराह 1/18, हार्दिक पांड्या 1/17, शार्दुल ठाकुर 1/16

विराट कोहली और केएल राहुल. फोटो- सोशल मीडिया.

इन मुकाबलों से साफ है कि एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हमेशा रोमांच और भावनाओं से भरपूर रही है. कभी भारतीय खिलाड़ियों की धाकड़ पारी ने मुकाबला जीता, तो कभी पाकिस्तान के धुरंधरों ने मैच पलट दिया. यही वजह है कि 2025 का आगामी मैच भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी जश्न से कम नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:-

ये तो रूल है, करना पड़ेगा… सूर्या-गिल ने शर्मीले शिवम दुबे से ऐसी डिमांड करके बुरा फंसाया

हमारे पास ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर’ साथ में 5 फास्ट बॉलर, पाकिस्तानी कोच ने IND vs PAK मैच से पहले भारत को दी चेतावनी!

जब से पैदा हुए हैं तब से… नहीं सुधर रहे शाहिद अफरीदी, भारत-पाक मैच से पहले फिर उगला जहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >