जेल से इमरान खान ने भी PCB पर कसा तंज, आर्मी चीफ से ओपनिंग कराने की दी सलाह

Imran Khan on Pakistan Cricket Team: एशिया कप 2025 में भारत से लगातार मिली दो हार के बाद पूरा पाकिस्तान उबल पड़ा है. जेल में बंद इमरान खान ने भी इस मौके का बखूबी इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सलाह दी है. उन्होंने तंज कसते हुए पाकिस्तानी आर्मी चीफ को ओपनर बनने का सुझाव भेजा है.

Imran Khan on Pakistan Cricket Team: भारत से एशिया कप 2025 में मिली लगातार दो हार पाकिस्तान से बर्दाश्त नहीं हो रही है. इस हार के बाद बवाल मचा हुआ है. लाख उकसान के बावजूद भारतीय क्रिकेटरों ने जिस धैर्य के साथ क्रिकेट खेला, उससे पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और विश्वकप विजेता कप्तान इमरान खान भी अकुला गए हैं. वे भले ही इस समय जेल में हैं, लेकिन उन्होंने वहीं से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की स्थिति पर करारा प्रहार किया है. सलमान अली आगा की अगुआई वाली टीम को एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज के बाद सुपर फोर में भी हार मिली, तो इमरान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सलाह दी है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए पाकिस्तानी टीम को जीत का तरीका बताया है.  

1992 में पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जिताने वाले इमरान खान ने तंज कसते हुए कहा, मौजूदा पाकिस्तान टीम भारत को तभी हरा सकती है, जब पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर देश के लिए बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने उतरें. सोमवार को इमरान खान की बहन अलीमा खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान साझा किया. इमरान ने व्यंग्य करते हुए यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान को भारत पर जीत दर्ज करनी है तो अंपायर की भूमिका में पूर्व मुख्य न्यायाधीश काजी फाइज ईसा और पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा होने चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी भी इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सरफराज डोगर को निभानी पड़ेगी. 

दुबई में ind vs pak एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान अभिषेक शर्मा के विकेट का जश्न मनाते पाकिस्तानी खिलाड़ी. फोटो- pti.  

दो साल से जेल में हैं इमरान खान

इमरान खान पहले भी मोहसिन नकवी पर निशाना साधते रहे हैं और उन पर अयोग्यता और भाई-भतीजावाद से पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद करने का आरोप लगाते रहे हैं. इमरान अगस्त 2023 से ही विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं. 72 वर्षीय इमरान ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर भी आरोप लगाया है कि उन्होंने फरवरी 2024 के आम चुनाव में उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का जनादेश चुरा लिया. 

मोहसिन नकवी पर सवाल

एशिया कप 2025 शुरू होने के बाद से ही पीसीबी और एसीसी प्रमुख मोहसिन नक़वी सवालों के घेरे में हैं. नकवी पाकिस्तान की मौजूदा सरकार में गृह मंत्री भी हैं. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच के बाद हैंडशेक विवाद के बाद वे लगातार कुछ न कुछ ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं, जिससे विवाद और भी बढ़ रहा है. पीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर पक्षपात का आरोप लगाया और धमकी दी कि उन्हें टूर्नामेंट से नहीं हटाया गया तो वह एशिया कप का बहिष्कार करेंगे. हालांकि, आईसीसी ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया. इसके बाद दो बार प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दी गई.

करो या मरो मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ पाक

वहीं सुपर 4 में पाकिस्तान को एक बार फिर भारत से हार झेलनी पड़ी. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए सुपर-4 के मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की तूफानी 74 रन (39 गेंद) की पारी की बदौलत पाकिस्तान को छह विकेट से हराया. अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला मंगलवार, 23 सितंबर को अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में श्रीलंका से होगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए लगभग करो या मरो जैसा होगा.

ये भी पढ़ें:-

वकील बनने के लिए 29 की उम्र में ही रिटायरमेंट, इस खिलाड़ी ने जुनून के लिए 15 साल के करियर पर लगाया विराम

सौरव गांगुली फिर बने CAB अध्यक्ष, ईडन गार्डन्स और बंगाल क्रिकेट के लिए इस काम को बताया सबसे जरूरी

फखर जमान के जिस कैच पर मचा है बवाल, उस पर क्या कहता है ICC का नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >