कौन जीतेगा एशेज 2025? मैक्ग्रा की भविष्यवाणी; इंग्लैंड की होगी दुर्गति, इंडिया से तो बचे लेकिन ऑस्ट्रेलिया…

Glenn Mcgrath Prediction for Ashes 2025 : भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ कराने के बाद इंग्लैंड अब नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज खेलेगा. एशेज शुरू होने में अभी तीन महीने से ज्यादा का वक्त है, लेकिन ग्लेन मैक्ग्रा ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड को 5-0 से क्लीन स्वीप करेगा.

Glenn Mcgrath Prediction for Ashes 2025 : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई. केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाया और 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. भारतीय टीम इस सीरीज के बाद एशिया कप में उतर रही है. वहीं इंग्लैंड भी सितंबर महीने से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 क्रिकेट के सफेद गेंद वाले क्रिकेट में उतरेंगे. हालांकि लाल गेंद में वापसी करने के लिए इंग्लैंड के पास नवंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि यह उनके देश का सबसे बड़ा क्रिकेट दौरा होगा, जिसका नाम है एशेज. एशेज सीरीज अभी तीन महीने से ज्यादा दूर है, लेकिन दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने अपनी मशहूर भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया क्लीन स्वीप करते हुए 5-0 से हराएगा.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने बीबीसी रेडियो से बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड के लिए पर्थ में 21 नवंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज में मेजबान टीम को हराना काफी मुश्किल होगा. मैक्ग्रा ने कहा, “मेरे लिए भविष्यवाणी करना बहुत ही रेयर होता है, है ना? और मैं कोई अलग भविष्यवाणी कर ही नहीं सकता, यह 5-0 होने जा रहा है. मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है. जब पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और नाथन लियोन अपने घरेलू हालात में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों, तो इंग्लैंड के लिए यह काफ़ी मुश्किल होने वाला है. साथ ही, इंग्लैंड का जो रिकॉर्ड रहा है, देखना दिलचस्प होगा कि वे एक टेस्ट भी जीत पाते हैं या नहीं.”

हाल ही में भारत के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-2 से ड्रॉ हुई सीरीज भी मैक्ग्रा की भविष्यवाणी को और मजबूत करती है. उनका मानना है कि इस सीरीज में इंग्लैंड की बल्लेबाजी कमजोर नजर आई और एशेज में सबसे अहम टक्कर ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी बनाम इंग्लैंड की टॉप और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी के बीच होगी खासकर जो रूट और हैरी ब्रूक के खिलाफ. मैक्ग्रा ने कहा, “ये सीरीज रूट के लिए बहुत बड़ी होगी. वो कभी ऑस्ट्रेलिया में खास सफल नहीं रहे हैं, अब तक वहां एक भी शतक नहीं बना सके हैं. ब्रूक को देखना मुझे पसंद है… ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को शुरुआत में ही उस पर हावी होना होगा.”

इंग्लैंड ने आखिरी बार 2015 में एशेज जीती थी. इसके अलावा इंग्लैंड को 2002-03 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में एक श्रृंखला को छोड़कर बाकी सभी श्रृंखलाओं में 0-5 या 0-4 से हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया ने 2021-22 में सीरीज 4-0 से जीती थी और अपने पिछले 15 घरेलू टेस्ट में केवल दो ही हारे हैं. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट मैच 2010-11 में जीता था. इंग्लैंड ने तब श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की थी. 

ऑस्ट्रेलिया ने 2021-22 में जब इंग्लैंड का आखिरी दौरा किया था, तब 4-0 से जीत हासिल की थी. यही नहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी धरती पर जो पिछले 15 टेस्ट मैच खेले हैं उनमें से 11 में उसने जीत दर्ज की है. उसने इस बीच केवल दो मैच हारे जबकि दो अन्य मैच ड्रॉ समाप्त हुए थे.

हालांकि मैक्ग्रा ने माना कि ऑस्ट्रेलिया की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी कुछ हद तक चिंता का विषय है, लेकिन उनका मानना है कि इंग्लैंड की गेंदबाजी को और मजबूती की जरूरत है, अगर उन्हें कोई चुनौती पेश करनी है. मैक्ग्रा ने इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम की मानसिकता की सराहना करते हुए कहा, “मुझे यह देखना अच्छा लगता है जब खिलाड़ी बिना डर के खेलते हैं.” लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अगर इंग्लैंड को सीरीज़ जीतनी है तो उन्हें अपनी कमजोरियों पर काम करना होगा.

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025 की भारतीय टीम से बाहर हुआ यह खिलाड़ी! चोट बना कारण, जानें कब तक हो सकती है वापसी

हैवी और लाइट रोलर में क्या है अंतर, कब और कैसे किया जाता है इस्तेमाल, कौन लेता है निर्णय? जानें सबकुछ

शुभमन, रूट या ब्रूक नहीं, ये है दुनिया का बेस्ट प्लेयर, मोईन अली ने बताया, राशिद खान ने भी जताई सहमति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >