Duleep Trophy 2025 Final: पहले ही दिन 149 पर ढेर हुआ साउथ जोन, सेंट्रल जोन के इन दो गेंदबाजों ने बरपाया कहर

Duleep Trophy 2025: सेंट्रल जोन ने स्पिनर सारांश जैन (49 रन देकर पांच विकेट) और कुमार कार्तिकेय (53 रन देकर चार विकेट) की बदौलत दक्षिण क्षेत्र के बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया. दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन साउथ जोन पहली पारी में 63 ओवर महज 149 रन पर सिमट गया.

Duleep Trophy 2025 Final: दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन का खेल पूरी तरह से मध्य क्षेत्र (सेंट्रल जोन) के गेंदबाजों के नाम रहा. स्पिनरों सारांश जैन और कुमार कार्तिकेय ने दक्षिण क्षेत्र (साउथ जोन) की मजबूत बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया. सारांश जैन ने शानदार लय में गेंदबाजी करते हुए 49 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय ने 53 रन देकर चार विकेट हासिल किए. इन दोनों ने मिलकर 45 ओवर डाले और लगातार दबाव बनाए रखा, जिसकी बदौलत दक्षिण की टीम पहली पारी में केवल 63 ओवर खेलकर 149 रन पर ढेर हो गई. 

दक्षिण क्षेत्र की बल्लेबाजी की मुश्किलें उस वक्त शुरू हुईं जब 16वें ओवर में सलामी बल्लेबाज मोहित काले लापरवाही में स्वीप खेलते हुए कार्तिकेय की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद तो विकेट गिरने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा था. लंच तक टीम का स्कोर चार विकेट पर 64 रन हो गया. सबसे बड़ा झटका टीम को तब लगा जब सेट होकर खेल रहे तन्मय अग्रवाल (76 गेंदों पर 31 रन) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. वह अपने साथी रिकी भुई से टकरा गए और पिच के बीच में ही आउट हो बैठे. मोहम्मद अजहरुद्दीन भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और कार्तिकेय की शानदार गेंद पर चलते बने. 

दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल के पहले दिन पांच विकेट लेने के बाद सारांश जैन गेंद दिखाते हुए.

लंच के बाद भी दक्षिण के बल्लेबाजों की लापरवाही जारी रही. आंद्रे सिद्धार्थ को कार्तिकेय ने अपनी सूझबूझ भरी गेंदबाजी से छकाया और विकेटकीपर उपेंद्र यादव ने उन्हें स्टंपिंग कर दिया. इसके बाद आखिरी उम्मीद केरल के बल्लेबाज सलमान निजार पर थी, जिन्होंने 24 रन बनाकर संघर्ष की कोशिश की. लेकिन वे भी सारांश जैन की बेहतरीन ऑफ स्पिन का शिकार बन गए. उनकी गेंद बल्ले से लगकर गली में खड़े रजत पाटीदार के हाथों में चली गई और निजार की विदाई के साथ ही दक्षिण क्षेत्र की पारी ढह गई. 

रजत पाटीदार ने दक्षिण क्षेत्र के बल्लेबाज सलमान निजार का शानदार कैच लिया.

सारांश जैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा. उन्होंने नौवीं बार पाच विकेट लेने का कारनामा किया. पिछले हफ्ते सेमीफाइनल में भी पश्चिम क्षेत्र के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. तब उन्होंने 84 रन देकर 5 विकेट लिए थे. 

दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल पहले दिन का खेल समाप्त होने पर दानिश मालेवार और अक्षय वाडकर वापस लौटते हुए.

वहीं स्टंप तक मध्य क्षेत्र के सलामी बल्लेबाज आत्मविश्वास के साथ क्रीज पर टिके रहे. बादलों से घिरे मौसम में एलबीडब्लू की कई अपीलें हुईं, लेकिन मालेवार और वाडकर ने समझदारी भरा खेल दिखाया. दोनों ने ठोस साझेदारी की और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. दिन का अंत तक मध्य क्षेत्र ने बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए थे. ओपनर दानिश मालेवार 28 और कप्तान अक्षय वाडकर 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे. इस तरह मध्य क्षेत्र पहली पारी के लिहाज से सिर्फ 99 रन पीछे रह गया और मैच पर पकड़ मजबूत करता दिखा. मैच का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा और मध्य क्षेत्र ने स्पष्ट कर दिया कि वह खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें:-

ये तो रूल है, करना पड़ेगा… सूर्या-गिल ने शर्मीले शिवम दुबे से ऐसी डिमांड करके बुरा फंसाया

हमारे पास ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर’ साथ में 5 फास्ट बॉलर, पाकिस्तानी कोच ने IND vs PAK मैच से पहले भारत को दी चेतावनी!

जब से पैदा हुए हैं तब से… नहीं सुधर रहे शाहिद अफरीदी, भारत-पाक मैच से पहले फिर उगला जहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >