Duleep Trophy 2025 जीतकर मालामाल हुई रजत पाटीदार की सेंट्रल जोन, जाने प्राइज मनी में कितनी रकम मिली

Duleep Trophy 2025 Winner Prize Money: दिलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल में रजत पाटीदार की सेंट्रल जोन ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. साउथ जोन की ओर से दिए गए 65 रन के मामूली टारगेट को हासिल कर सेंट्रल जोन 11 साल बाद सातवीं बार चैंपियन बना. इस जीत के साथ ही रजत पाटीदार की टीम मालामाल भी हुई.

Duleep Trophy 2025 Winner Prize Money: सेंट्रल जोन ने सोमवार को दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन को छह विकेट से मात देकर 11 साल बाद चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. सेंट्रल जोन के सामने 65 रन का मामूली लक्ष्य था लेकिन साउथ जोन के गेंदबाजों ने उनके बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली. लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था और ऐसे में सेंट्रल जोन को उसे हासिल करने में बहुत ज्यादा परेशानी नहीं हुई. मुकाबले में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन सेंट्रल जोन ने संयम बनाए रखा और खिताब अपने नाम किया. इस फाइनल को जीतन के बाद सेंट्रल जोन ने करोड़ की कमाई की है. 

कितनी मिली इनामी राशि?

खिताब जीतने पर सेंट्रल जोन को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई, जबकि उपविजेता साउथ जोन को 50 लाख रुपये मिले. घरेलू क्रिकेट में 2023 के बाद से इनामी राशि और खिलाड़ियों की सैलरी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. आपको बता दें कि इससे पहले दलीप ट्रॉफी विजेता टीम को 40 लाख और उपविजेता को 20 लाख रुपये मिलते थे. 

इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने भाग लिया. जिसमें 2 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल मुकाबला खेला गया. सभी मैच नॉकआउट थे, ऐसे में जो टीम हारती गई वह बाहर होती गई. इस बार यह टूर्नामेंट अपने पुराने स्वरूप में भी लौटा, जिसे पहले इंडिया ए, बी, सी और डी के चार टीमों में बांटा गया था. 

यश राठौर के साथ सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार. फोटो- pti

सातवीं बार दलीप ट्रॉफी चैंपियन

मैच की बात करें तो, सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और साउथ जोन को पहली पारी में 149 रन पर समेट दिया. कुमार कार्तिकेय ने 4 और सारांश जैन ने 5 विकेट लिए. इसके जवाब में सेंट्रल जोन ने रजत (101) और यश राठौड़ (194) की शानदार पारियों की बदौलत 511 रन बनाए और 362 रन की बड़ी बढ़त हासिल की. साउथ जोन ने दूसरी पारी में 426 रन बनाए, लेकिन छोटा लक्ष्य मिलने के बाद सेंट्रल जोन 20.3 ओवर में चार विकेट खोकर 66 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल किया. 

उस समय क्रीज पर अक्षय वाडकर (19*, 52 गेंद) और पहली पारी में शतक जमाने वाले यश राठौड़ (13*, 16 गेंद) मौजूद थे. यह सेंट्रल जोन का दलीप ट्रॉफी में सातवां खिताब है. छोटे से लक्ष्य के सामने सेंट्रल जोन लड़खड़ाया गया था. बाएं हाथ के स्पिनर अंकित शर्मा ने दानिश मालेवार (05) को आउट किया. उनकी गेंद तेजी से घूमी और बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर मोहम्मद अजहरुद्दीन के पास पहुंची. 

अंकित ने सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार का विकेट भी लिया, जो जल्दबाजी में स्लॉग स्वीप खेलने के चक्कर में मिड-ऑन पर एमडी निधिश के हाथों कैच आउट हो गए. रविवार को भारत ए टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने शुभम शर्मा और सारांश जैन के विकेट चटकाए. हालांकि मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राठौड़ और वाडकर ने इसके बाद सेंट्रल जोन को लक्ष्य तक पहुंचाया. 

सारांश जैन ने पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी की. फोटो- सोशल मीडिया.

प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज अवॉर्ड्स

सारांश जैन को पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज और फाइनल मैच में कुल 207 रन बनाने वाले यश राठौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. कप्तान पाटीदार के लिए यह साल का दूसरा बड़ा खिताब रहा. वे आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताबी जीत दिला चुके हैं, जो 18 साल में फ्रेंचाइजी का पहला खिताब था. उन्होंने जीत के बाद कहा, “हर कप्तान की ख्वाहिश होती है कि वह टीम को ट्रॉफी दिलाए. हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन जज्बा दिखाया और मैं इससे बेहद खुश हूं.”

साउथ जोन के कप्तान अजहरुद्दीन ने हार के बाद कहा कि फाइनल तक पहुंचना भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने आगे जोड़ा कि यह अनुभव लंबी घरेलू सत्र में उनके काम आएगा, जो 15 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी के साथ शुरू होगा. यह उनके लिए आने वाले लंबे घरेलू सत्र में प्रेरणा का काम करेगा.

ये भी पढ़ें:-

रोहित भाई उनका फायदा उठाएंगे… पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी से गदगद कैप्टन सूर्या, तारीफ में कहे ये 11 वाक्य

आकाश चोपड़ा का खुलासा; रोहित-विराट ने ने खेलने से खुद ही किया इनकार, इंडिया ए टीम में नहीं आया नाम

IND vs PAK: टीम इंडिया के ‘नो हैंडशेक’ पर PCB चीफ बने भीगी बिल्ली, कहा- उम्मीद है कि आने वाली जीतों का…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >