भारत चाहे तो एक साथ तीन टीम उतार दे, दिनेश कार्तिक टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ से गदगद, इसको दिया श्रेय

Indian Cricket Team: दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के परफार्मेंस से काफी गदगद नजर आ रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ की जमकर तारीफ की है.

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम का स्तर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. टीम इंडिया ने हाल ही टी20 विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी में दुनिया को फतह कर साल भर के अंदर ही दो खिताब अपने नाम किए हैं. हालांकि टेस्ट मैचों में भारत का सफर 2024 के आखिरी समय में अच्छा नहीं बीता. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार की वजह से लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने का मौका नहीं मिला. लेकिन टीम इंडिया ने टेस्ट मैचों में पहले 9 महीने शानदार प्रदर्शन किया. भारत के क्रिकेट में इस शानदार सफलता के पीछे उसकी लंबी चौड़ी बेंच स्ट्रेंथ है. 

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट का स्तर इतना बढा दिया है कि अब भारत एक ही समय पर एक ही स्तर की दो से तीन राष्ट्रीय टीम उतार सकता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट और इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर ईशा गुहा से बातचीत में कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट की मानसिकता बदलने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में आईपीएल की भूमिका की सराहना की. 

कार्तिक ने कहा, ‘‘आईपीएल ने हमारे सभी खिलाड़ियों में जीत की मानसिकता भरी है. पैसे और आर्थिक फायदों से बुनियादी ढांचा भी मजबूत हुआ है और जब ढांचा मजबूत होता है तो खेल का स्तर बेहतर होता ही है.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम कह सकते हैं कि आईपीएल के आने के बाद से अब भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ही समय पर दो से तीन टीमें उतार सकता है. भारत के पास प्रतिभाशाली क्रिकेटरों का भंडार है.’’ 

दिनेश कार्तिक आईपीएल में बिल्कुल शुरुआती सीजन से खेल रहे हैं. हालांकि अब उन्होंने इससे संन्यास ले लिया है. पिछले साल आरसीबी के साथ उनका आखिरी सीजन था. 2025 के आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आईपीएल में अपने पहले साल में ग्लेन मैकग्रा के साथ खेला और उनके साथ अभ्यास करके मुझमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का आत्मविश्वास और सोच आई.’’

2025 का आईपीएल सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है. इस बार की मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने 600 करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च की. कुल 230 खिलाड़ियों वाली इस लीग में इस बार 74 मैच खेले जाएंगे, जिसका पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन केकेआर और आरसीबी के बीच होगा. ईडन गार्डंस में खेला जाने इस मुकाबले दोनों टीमों के कप्तान बदल गए हैं. केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथ में है तो बंगलुरु को रजत पाटीदार लीड करेंगे. 

पाकिस्तान की लगी लॉटरी, एक और ICC टूर्नामेंट करेगा होस्ट, अगले महीने से शुरू होंगे मुकाबले

‘MBA महाबली’ के एलन मस्क भी फैन! भारत के विस्पी खराडी ने 335 किग्रा खंभों से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

2005 में जहीर खान को स्टेडियम में मिला प्रेम प्रस्ताव, 20 साल बाद फिर बना मोमेंट, वायरल हुई तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >