IPL 2025 में चोटिल हुआ ये खिलाड़ी, अब पाक-बांग्लादेश सीरीज का नहीं बन पाएगा हिस्सा

PAK vs BAN: बांग्लादेश के लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान IPL 2025 के दौरान चोटिल हो गए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर रहेंगे. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी की कमान संभाली थी, लेकिन मुंबई इंडियंस से हार के बाद टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई.

PAK vs BAN: बांग्लादेश के लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के दौरान चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण वे पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो जाएंगे. आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार रहमान को टीम से बाहर रहना पड़ेगा. मुस्तफिजुर आईपीएल के मिड सीजन में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे. यूएई के खिलाफ एक मैच खेलने के बाद वे सीधा भारत आ गए और अगले ही दिन मैदान पर उतरे. मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति में उन्होंने दिल्ली की गेंदबाजी कमान संभाली, हालांकि कैपिटल्स 21 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच गंवाकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी. 

मुस्ताफिजुर को शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिस को पकड़ने की कोशिश में चोट लगी. बॉल उनके बाएं हाथ पर लग गई, जिससे वे समय रहते नहीं उबर पाएंगे. बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम के फिजियो देलोवार हुसैन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में बताया कि मुस्ताफिजुर के बाएं अंगूठे में क्लिप फ्रैक्चर हुआ है. उन्होंने कहा, “मुस्ताफिजुर को IPL के अपने आखिरी मैच में चोट लगी है. इस चोट के कारण उन्हें आराम और पुनर्वास की जरूरत है. हमारी वर्तमान जांच के अनुसार वे अगले दो से तीन सप्ताह तक उपलब्ध नहीं रहेंगे. दो सप्ताह बाद उनकी रिकवरी की प्रगति का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा.”

आईपीएल 2025 सीजन में मुस्तफिजुर ने दिल्ली के लिए 3 मैच खेले और कुल 11 ओवर फेंके हैं. उन्होंने 87 रन खर्च करते हुए 4 विकेट लिए. उनकी गेंदबाजी औसत 21.75 है, जबकि इकॉनमी रेट 7.91 रन प्रति ओवर रहा है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 विकेट के साथ 33 रन देने का रहा है.

बांग्लादेश टीम में मुस्ताफिजुर की जगह खालिद अहमद को शामिल किया गया है. वे इस सीरीज के लिए बाहर होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. इससे पहले नाहिद राणा व्यक्तिगत कारणों से और सौम्या सरकार पीठ की चोट के कारण बाहर हो चुके हैं, जिन्हें मेहदी हसन मिराज ने रिप्लेस किया है. खालिद अहमद ने हाल ही में संपन्न बांग्लादेश प्रीमियर लीग में 20 विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया है. वे शारजाह में यूएई के खिलाफ 2-1 से गंवाई गई टी20 सीरीज से वाप��ी की उम्मीद कर रहे हैं. बांग्लादेश पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेंगे, जो 28 मई, 30 मई और 1 जून को लाहौर में होगी. 

GT की लगातार 2 हार से दिलचस्प हुआ प्लेऑफ, RCB, MI और PBKS के लिए टॉप पर पहुंचने का ये है रास्ता

वेस्टइंडीज को मिला दूसरा क्रिस गेल, ला रहा चौकों-छक्कों का बवंडर, सात मैचों में जड़ी तीसरा शतक

डुप्लेसी और प्रीति जिंटा पर मूवी की मांग, दिल्ली कैपिटल्स ने जारी किया ‘मूवी टीजर’, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >