उड़नपरी बनीं कर्टनी वेब, हवा में बाज की तरह झपट्टा मारकर पकड़ा गजब का कैच, देखें वीडियो

Courtney Webb Catch : क्रिकेट में आमतौर पर पुरुष खिलाड़ियों के अद्भुत कैचों की चर्चा होती है, लेकिन महिला क्रिकेटर्स भी अब पीछे नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ की कर्टनी वेब ने ऐसा ही एक हैरतअंगेज कैच लेकर सभी को चौंका दिया. उनके इस कैच को देखकर अब लोग सोच रहे हैं कि उन्हें ‘उड़नपरी’ कहा जाए या कुछ और.

Courtney Webb Catch : क्रिकेट में फील्डर्स, खास कर पुरुष क्रिकेटरों के हैरत अंगेज कैचों की काफी चर्चाएं रहती हैं. लेकिन फीमेल क्रिकेटर्स के कैच भी आजकल ऐसे होते हैं, जिसे देखकर हैरानगी होती है. पुरुष क्रिकेटर्स कैच लेते हैं, तो सुपरमैन, स्पाइडरमैन और बाज जैसे अलंकारिक शब्दों से सुशोभित किया जाता है. लेकिन महिला क्रिकेटर अगर कैच लें, तो उन्हें क्या कहें? उड़नपरी या कुछ और.. ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ की खिलाड़ी कर्टनी वेब ने कुछ ऐसा ही एक शानदार कैच लेकर सभी को चौंका दिया है.

इस समय इंडिया ‘ए’ महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है (India A Women vs Australia A Women). इस सीरीज का पहला मुकाबला 7 अगस्त 2025 को मैके, आस्ट्रेलिया में हुआ. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ए ने जीत हासिल की, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा कर्टनी वेब का कैच. 12वें ओवर में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से एमी एडगर गेंदबाजी कर रही थीं और भारत की उमा क्षेत्री स्ट्राइक पर थीं. एडगर की ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी, जिसे उमा ने प्वॉइंट दिशा में खेला. 

वहां फील्डिंग कर रहीं कर्टनी वेब ने दाईं ओर छलांग लगाते हुए हवा में एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया. गेंद वेब से काफी दूर थी, लेकिन उन्होंने शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ा. वेब के इस जबरदस्त कैच की वजह से उमा को पवेलियन लौटना पड़ा. उन्होंने 31 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल थे.

मैच का ऐसा रहा हाल

वहीं मैच की बात करें, तो मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन बनाए. पहले क्षेत्ररक्षण चुनते हुए भारत ए ने आस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. सलामी बल्लेबाज ताहलिया विल्सन (17), कर्टनी वेब (11) और कप्तान निकोल फाल्टम (11) सस्ते में आउट हो गई. तीनों को प्रेमा ने पवेलियन भेजा. एलिसा हीली (27) का कैच सजीवन साजना की गेंद पर साइमा ठाकोर ने लपका. दो विकेट जल्दी गिरने से आस्ट्रेलिया ए टीम दबाव में आ गई, हालांकि अंत में अनिका ने 44 गेंद में सात चौकों की मदद से 50 रन बनाये. भारत की ओर से लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने तीन विकेट चटकाये

इसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 124 रन ही बना सकी और उसे 13 रन से हार का सामना करना पड़ा. आस्ट्रेलिया ए के छह विकेट पर 137 रन के जवाब में राधा यादव की कप्तानी वाली भारत ए टीम कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी. मेजबान टीम ने उसे पांच विकेट पर 124 रन पर रोककर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढत बना ली. करिश्माई सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा तीन रन बनाकर आउट हो गई. भारत के लिये उमा छेत्री (31) और राघवी बिष्ट (33) ने अच्छी पारियां खेली लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सकीं. कप्तान राधा यादव ने नाबाद 26 रन बनाये जबकि साजना ने सात रन का योगदान दिया. आस्ट्रेलिया ए के लिये तेज गेंदबाज एमी एडगर और सियाना जिंजर ने दो दो विकेट लिये.

भारत ए टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टी2, तीन वनडे और एक अनधिकृत टेस्ट मैच खेलेगी.

ये भी पढ़ें:-

बीसीसीआई ने शुरू की नये कोच की तलाश, इन तीन पदों के लिए मांगे आवेदन

मैं जानता हूं उसने… कोच गंभीर से खुश गैरी कस्टर्न ने कही ये बात, इंशात शर्मा को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

राजस्थान रॉयल्स छोड़ना चाहते हैं संजू सैमसन, CSK के अलावा इस टीम ने दिखाई रुचि, लेकिन यहां फंसा है मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >