IPL की इस टीम की वजह पहली बार डिप्रेशन में गया, मेरा अपमान हुआ, मैं रोया… क्रिस गेल का हैरान करने वाला खुलासा

Chris Gayle reveals harsh truth about his IPL exit: 021 में यूएई में खेले गए आईपीएल सीजन के दौरान उन्होंने अचानक टीम का साथ छोड़ दिया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में गेल ने खुलासा किया कि उस दौरान फ्रेंचाइजी ने उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया. वेस्टइंडीज के इस दिग्गज बल्लेबाज का कहना है कि उन्हें टीम में सम्मान नहीं मिला और जैसे बच्चे की तरह ट्रीट किया गया.

Chris Gayle reveals harsh truth about his IPL exit: क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट फैन्स को चौंका दिया है. 2021 में यूएई में खेले गए आईपीएल सीजन के दौरान उन्होंने अचानक टीम का साथ छोड़ दिया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में गेल ने खुलासा किया कि उस दौरान पंजाब फ्रेंचाइजी ने उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया. वेस्टइंडीज के इस दिग्गज बल्लेबाज का कहना है कि उन्हें टीम में सम्मान नहीं मिला और जैसे बच्चे की तरह ट्रीट किया गया. बातचीत में उन्होंने उस वक्त के कप्तान केएल राहुल और कोच अनिल कुंबले का भी जिक्र किया.

क्रिस गेल हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में शामिल हुए. उन्होंने क्रिस गेल से कहा कि याद है आपने भी एक बार कहा था कि यूनिवर्स बॉस ज्यादा सम्मान के हकदार हैं. इस पर गेल ने कहा, हाँ, बिल्कुल. मेरा मतलब है कि मुझे फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स इलेवन में अपमानित किया गया. मुझे लगा कि एक सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद, जिसने लीग के लिए इतना कुछ किया है और फ्रेंचाइजी को इतनी वैल्यू दी है, मुझे सही सम्मान नहीं दिया जा रहा था. मुझे बच्चों जैसा ट्रीट किया गया. उस समय मुझे ऐसा लग रहा था जैसे पूरी बिल्डिंग का बोझ मेरे कंधों पर है.

डिप्रेशन में डूब गए थे गेल

जिंदगी में पहली बार मुझे ऐसा लगा जैसे मैं डिप्रेशन मोड में चला गया हूं. जब लोग डिप्रेशन की बात करते हैं, तो मैं उस दौर को याद कर सकता हूं क्योंकि मैंने उसे थोड़ा महसूस किया. वो समय मेरे लिए सही नहीं था. हम जानते हैं कि काम करना है, खेलना है, लेकिन उस स्टेज पर पैसा मायने नहीं रखता था. वहां सबसे अहम थी मेरी मानसिक सेहत, जो पैसे से कहीं ज्यादा जरूरी थी.

इस इंसिडेंट पर रोने लगे थे गेल

एक फैन के तौर पर मैं भी टूट चुका था. मैंने अनिल कुंबले से एक-एक करके बात की और कहा कि मैं अब जा रहा हूं. उस समय वर्ल्ड कप भी था और हम बायो-बबल में थे, बाहर नहीं निकल सकते थे. ऐसे में आपका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है. वो मुझे अंदर से तोड़ रहा था. मुंबई के खिलाफ आखिरी मैच खेलने के बाद मैंने खुद से कहा, “अब इसका कोई मतलब नहीं है. मैं खुद को और ज्यादा नुकसान पहुंचाऊं बजाय इसके कि शांति से रहूं.” फिर मैंने अनिल कुंबले को कॉल किया, उनके साथ आमने-सामने बात की और उस दौरान मैं टूट गया. सचमुच बातचीत करते वक्त मेरी हालत खराब हो गई थी, मैं बहुत आहत था. हां, मैं रोया भी और अनिल से बहुत निराश था, साथ ही उस समय पूरी फ्रेंचाइजी के मैनेजमेंट से भी.

केएल राहुल ने मनाने की कोशिश

उस वक्त के कप्तान केएल राहुल ने मुझे फोन किया और कहा, “क्रिस, क्या तुम रहना चाहोगे? तुम अगला मैच खेल सकते हो.” लेकिन मैंने उनसे कहा, “देखो भाई, मैं तुम्हें और टीम को शुभकामनाएं देता हूं.” इसके बाद मैंने अपना बैग पैक किया और टीम छोड़कर चला गया.

ऐसा क्यों हुआ था?

गेल ने कहा, असल में हुआ ये था कि वे मुझे खिलाना ही नहीं चाहते थे. मेरे साथ कोई चर्चा नहीं हुई. जबकि मैं बड़ा खिलाड़ी रहा हूं और कई मैच जिताए हैं. मैं सीधा-सादा इंसान हूं. मुझे ये सब पसंद नहीं कि पीछे से बातें हों या घुमाकर ट्रीट किया जाए. मैं सीधा हूं और सीधी बात करता हूं.

गेल का आईपीएल करियर

क्रिस गेल ने आईपीएल करियर में 142 मुकाबलों में शिरकत की. उन्होंने 2008 में इस लीग में डेब्यू कियआ और 2021 में इससे रिटायर हुए, इस दौरान उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जर्सी भी पहनी है. उन्होंने इस लीग में कुल और 141 पारियों में 4965 रन जुटाए. उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 175 रन रहा. उनके नाम 6 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं. 2021 में आखिरी बार आईपीएल में हिस्सा ले रहे गेल ने उस सीजन में तीन मैच बाकी रहते ही उन्होंने पंजाब किंग्स का साथ छोड़ दिया था. हाल ही में वे आईपीएल 2025 के फाइनल में आए थे, तो उन्होंने आरसीबी की जर्सी पहनी और सिर पर पगड़ी भी लगाई थी, क्योंकि फाइनल में पंजाब का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु से था, जिसे RCB ने 6 रन से जीता.

ये भी पढ़ें:-

शुभमन गिल ने खोला राज; बताया घर का निकनेम, जर्सी नंबर कैसे मिला, टीम का बेस्ट फ्रेंड और किस गेंदबाज से रहती है जंग

कोई नहीं है टक्कर में… एशिया कप 2025 के खिताब का प्रबल दावेदार भारत, टीम इंडिया के सामने टिकेगा कौन?

US Open 2025: इधर देखा फिर उधर मुंह…, अल्काराज की जीत पर डोनाल्ड ट्रंप का अजीबो गरीब रिएक्शन वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >