ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड स्वाहा, कैमरून ग्रीन ने जड़ा ऑस्ट्रेलिया का सेकेंड फास्टेस्ट शतक, मात्र इतनी गेंद में आई सुनामी

Cameron Green Century Record: कैमरन ग्रीन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैके में सिर्फ 47 गेंदों पर शतक जड़ते हुए 118 रन बनाए. यह ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे तेज वनडे शतक और कुल मिलाकर वनडे क्रिकेट का 11वां सबसे तेज शतक है.

Cameron Green Century Record: कैमरन ग्रीन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा. उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में शतक पूरा किया, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के 51 गेंद में लगाए गए शतक को पीछे कर दिया. ग्रीन ने इस मैच में 55 गेंद में ही 118 रन जड़ दिए. ग्रीन ने 214.55 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 8 छक्के लगाए. यह वनडे क्रिकेट में 11वां सबसे तेज शतक है.

250 के स्कोर पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ग्रीन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. अब वे ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड भले ही ग्रीन ने तोड़ा, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल अब भी फास्टेस्ट सेंचुरी रिकॉर्ड के मालिक हैं, जिन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में दिल्ली में नीदरलैंड्स के खिलाफ सिर्फ 40 गेंदों में शतक जड़ा था.

वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक

40 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023
47 – कैमरन ग्रीन बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025*
51 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2015
57 – जेम्स फॉल्कनर बनाम भारत, बेंगलुरु, 2013

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने गजब का दबदबा दिखाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में केवल दो विकेट खोकर 431 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। यह स्कोर ऑस्ट्रेलिया के वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 434 रन था, जो 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही बना था. रोचक बात यह रही कि उसी मैच में दक्षिण अफ्रीका ने उस लक्ष्य का पीछा कर इतिहास रचा था, जो आज भी वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन-चेज़ माना जाता है.

यह दिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए खास रहा, क्योंकि उनकी शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने पहली बार वनडे इतिहास में एक साथ शतक जड़े. ओपनर ट्रैविस हेड (142) और मिशेल मार्श (100) के अलावा कैमरन ग्रीन (नाबाद 118) ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर करारी चोट की. इनके अलावा एलेक्स कैरी ने 37 गेंद में 50 रन जड़ दिए.

ये भी पढ़ें:-

गौतम गंभीर का बदलाव नुकसानदायक हो सकता है, अश्विन ने उठाए सवाल, BCCI को दी सख्त नसीहत

वह ऐतिहासिक पारी, जब पुजारा का शरीर गेंद की चोटों से हुआ लाल, हेलमेट टूट कर बिखरा, लेकिन भारत जीत गया

चेतेश्वर पुजारा ने लिया रिटायरमेंट, 2023 में खेला था आखिरी मैच, भावुक पोस्ट कर दी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >