इस सवाल को सुनते ही BCCI के कान खड़े, अगरकर और सूर्या को ही करा दिया चुप, नहीं देने दिया जवाब

BCCI on IND vs PAK in Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान बीसीसीआई मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ. इसका घोषणा करने के लिए अजीत अगरकर और सूर्यकुमार यादव मौजूद रहे. स्क्वॉड घोषित करने के बाद सवाल-जवाब चले, लेकिन इसी दौरान ऐसा सवाल आया जिस पर बीसीसीआई मीडिया मैनेजर ने बीच में दखल दिया और अगरकर को जवाब देने से रोक दिया.

BCCI on IND vs PAK in Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 के लिए मंगलवार, 19 अगस्त को टीम इंडिया का ऐलान किया गया. चयन समिति की बैठक के बाद बीसीसीआई मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई, जिसमें चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद थे. स्क्वॉड घोषित होने के बाद टीम चयन पर मीडिया से सवाल-जवाब भी हुए. लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में एक ऐसा सवाल पूछ लिया गया जिसने माहौल को अचानक गंभीर और असहज बना दिया. मीडिया इंटरैक्शन के दौरान एक संवेदनशील सवाल पूछे जाने पर बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर को बीच में दखल देना पड़ा. इस सवाल में पाकिस्तान का जिक्र होते ही बीसीसीआई के कान खड़े हो गए. उन्होंने अपने चीफ सेलेक्टर को ही जवाब देने से रोक दिया.  

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने इस संवेदनशील विषय पर सवाल दागा. उन्होंने कहा, “इस एशिया कप में 14 तारीख को भारत-पाकिस्तान का मैच है. पिछले दो महीनों में दोनों देशों के बीच जो घटनाएं हुई हैं, उन्हें देखते हुए आप उस मैच को किस नजरिए से देखते हैं?” पत्रकार का सवाल पूरा भी नहीं हुआ था कि बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर तुरंत बीच में कूद पड़े. उन्होंने दोनों को रोक दिया और स्पष्ट किया कि अगरकर और सूर्यकुमार को इस विषय पर कुछ नहीं कहना है. उन्होंने तुरंत पत्रकार को टोकते हुए कहा, “रुकिए, जरा रुकिए. अगर टीम सेलेक्शन को ले��र कोई सवाल हो, तो उसको पूछ सकते हैं.” इसके बाद उस मुद्दे पर बातचीत आगे नहीं बढ़ाई गई और अगले सवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आगे बढ़ी.

आखिर हुआ क्या?

एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में होगा. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप (ए) में रखा गया है और दोनों टीमों के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. नतीजों के आधार पर इन दोनों टीमों की भिड़ंत सुपर-4 या फाइनल में भी संभव है. लेकिन इस मैच को लेकर हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के कारण विवाद और भावनाएं भड़क उठी हैं. उस हमले में 26 निर्दोष भारतीयों की मौत हुई थी. इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया. यही वजह है कि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जनता और पूर्व क्रिकेटरों के बीच गुस्सा और नाराजगी देखने को मिल रही है.

बहिष्कार की हो रही मांग

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग इस मुकाबले का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं. उनका तर्क है कि अगर भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल टाला गया है, खत्म नहीं हुआ, तो ऐसे समय में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना उचित नहीं. यहां तक कि यह मामला संसद में भी यह मामला गूंज चुका है. इस बीच कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने का विरोध किया है. हरभजन सिंह, जिन्होंने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बॉयकॉट किया था, उन्होंने सेना का हवाला देते हुए कहा था, भारत कैसे खेल सकता है. इसी तरह पूर्व ऑलराउंडर केदार जाधव का मानना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें:-

किसी की सहानुभूति नहीं चाहिए, शतक लगाने के बाद तेवर में पृथ्वी शॉ, एक-एक बदलाव पर खुल कर बोले

उसने गलत नहीं किया, इसलिए जवाब दो…, गिल बने उपकप्तान तो मोहम्मद कैफ ने इसके लिए मांगा स्पष्टीकरण

अजीत अगरकर पर भड़के हरभजन सिंह, एशिया कप स्क्वॉड में इन दो खिलाड़ियों को न चुनने पर जताई हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >