श्रेयस अय्यर को कप्तान बना सकता है BCCI, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टीम इंडिया को करेंगे लीड

Shreyas Iyer may Captain India A vs Austalia A: टीम इंडिया की एशिया कप टीम से श्रेयस अय्यर का बाहर होना और यहां तक कि उन्हें नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व में भी जगह न मिलना, कई लोगों को खल रहा है. उन्हें टेस्ट और T20I दोनों प्रारूपों में जगह नहीं दी गई. हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि श्रेयस अय्यर को खुशखबरी मिलने वाली है.

Shreyas Iyer may Captain India A vs Austalia A: श्रेयस अय्यर को लंबे समय से टेस्ट टीम में नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था. इसके बाद भारत ने इंग्लैंड दौरा किया, जहां उसने पांच टेस्ट मैच खेले, लेकिन आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद अय्यर को यहां मौका नहीं मिला. BCCI की भारतीय टीम प्रबंधन ने एशिया कप के लिए भी 15 सदस्यीय टीम चुनी, लेकिन यहां भी अय्यर की जगह नहीं बनी. कहा गया कि वे किसी को रिप्लेस नहीं कर सकते थे और उनकी जगह रिजर्व प्लेयर में हो नहीं सकती. इसे लेकर क्रिकेट जगत में काफी रोष दिखा. हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के खिलाफ इंडिया ए टीम में उन्हें जगह मिलने की पूरी संभावना है.

श्रेयस अय्यर को मिल सकता है मौका 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच टेस्ट और वनडे की ए सीरीज खेली जानी है. यह अय्यर के करियर का भविष्य तय कर सकती है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक यह तय है कि उन्हें स्क्वाड में शामिल किया जाएगा, लेकिन किस भूमिका में, यह देखना होगा. रिपोर्ट की मानें तो वे कप्तानी की दौड़ में भी शामिल हो सकते हैं. फिलहाल वे दिलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं, जिसकी कमान उनके ही राज्य साथी शार्दुल ठाकुर संभाल रहे हैं. उनकी 25 रन की नाकाम पारी का असर इंडिया ए टीम में उनकी संभावनाओं पर नकारात्मक रूप से नहीं पड़ेगा, खासकर अनौपचारिक टेस्ट्स में. 

बीसीसीआई ने अभी तक इस घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम की घोषणा नहीं की है. हालांकि चयन समिति टीम की घोषणा 7 सितंबर के बाद कर सकती है. इस टीम की घोषणा दिलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल्स के समापन के बाद और 11 सितंबर से पहले फाइनल से पहले हो सकती है.

इन खिलाड़ियों को भी मिल सकता है मौका

अय्यर के अलावा, बेंगलुरु में चल रहे दिलीप ट्रॉफी मैचों के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी चयन की दौड़ में हो सकते हैं. इनमें ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन और बी साई सुदर्शन के नाम शामिल हैं. ईश्वरन ने तो पहले इंडिया ए की कप्तानी भी की है. वहीं ऋतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार और नारायण जगदीशन को भी टीम में जगह मिल सकता है. गायकवड़ और जगीदीशन अब तक टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले हैं, हालांकि रजत पाटीदार ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ तीन रेड-बॉल मैचों में हिस्सा लिया था.

जगदीशन ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट में ऋषभ पंत की जगह टीम इंडिया में ली थी, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. उन्होंने दिलीप ट्रॉफी 2025 में नॉर्थ जोन के खिलाफ साउथ जोन के लिए पहली पारी में 197 रन बनाए. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने वेस्ट जोन के लिए सेंट्रल जोन के खिलाफ 184 रन बनाकर टीम का सर्वाधिक स्कोर किया. जबकि आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पिछले हफ्ते खेले गए क्वार्टरफाइनल में 125 और 66 रन बनाए थे और मौजूदा सेमीफाइनल में वेस्ट जोन के खिलाफ पहली पारी में 59 गेंदों पर 47 रन बनाकर नॉटआउट थे.

India A vs Austalia A दौरे का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया ए टीम अगले हफ्ते भारत का दौरा करेगी, जहां वे दो चार-दिवसीय रेड-बॉल मैच और तीन वनडे मैच खेलेंगे. दोनों अनौपचारिक टेस्ट लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में होंगे, जबकि तीन अनौपचारिक वनडे कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहला चार दिवसीय मैच 16 सितंबर से लखनऊ में खेला जाएगा. दूसरा मैच 23 सितंबर से वहीं होगा. वहीं 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को तीन वनडे खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें:-

तो इसलिए टी20I से रिटायर हुए मिचेल स्टार्क, बोले- मैं जितना संभव हो सके उतना…

अफगानिस्तान के विश्व रिकॉर्ड से दुनिया हैरान, दुबई में UAE के खिलाफ 4 रन से मैच जीतकर रचा इतिहास

ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेगा पाकिस्तान? विश्वकप 2025 के पहले PCB ने लिया बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >