पाकिस्तानी बैटर की बेईमानी बौखला गए विरोधी! बेल्स गिरी तो हटा नहीं, ऊपर से खुद ही विकेट पर लगाकर फिर खेलने लगा

Basit Ali despite being clean bowled tries to bat: क्रिकेट में ईमानदारी की कई मिसालें हैं, लेकिन बासित अली का 1990 के दशक का एक वीडियो इसका उलटा दिखाता है. गेंद उनके विकेट पर लगकर बेल्स गिरा देती है, फिर भी वे गिल्लियां उठाकर दोबारा स्टंप्स पर रख देते हैं और खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं. यह हरकत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Basit Ali despite being clean bowled tries to bat: क्रिकेट में ईमानदारी की अपनी कई मिसालें हैं. जैसे कभी सचिन बिना गेंदबाज के अपील किए ही पवेलियन लौट जाते थे. कभी खिलाड़ी खुद ही कैच करने के बावजूद यह मान लेते हैं कि गेंद नीचे गिर गई थी. लेकिन आंख के सामने कोई बेईमानी करे तो इसे डकैती ही कहा जाएगा. 1990 के दशक का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली सभी को, यहां तक कि मैदान पर मौजूद अंपायर को भी चकमा देने की कोशिश करते दिख रहे हैं. गेंद उनके विकेट पर लगती है, बेल्स भी गिरती हैं, लेकिन बासित हैं कि गिल्लियों को खुद ही उठाकर विकेट पर रखते हैं और खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं. 

यह वाकया हुआ जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान मैच में, जहां बासित अली ने एक लेफ्ट-आर्म स्पिनर की गेंद को आगे बढ़कर लंबा शॉट लगाने के लिए क्रीज से आगे बढ़े. लेकिन गेंद उनसे दूर थी और वे पूरी तरह चूक गए और एकदम साफ तरीके से बोल्ड हो गए. आउट होकर वापस जाने की बजाय उन्होंने गिल्लियां दोबारा स्टंप्स पर रख दीं और क्रीज पर खड़े हो गए. मैदान पर मौजूद अंपायरों ने भी उन्हें आउट नहीं दिया. 

जिम्बाब्वे के विकेटकीपर एंडी फ्लावर बासित की इस हरकत से काफी नाराज दिखे. उन्होंने अंपायर से अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर को लगा कि गेंद विकेटकीपर के ग्लव्स से लगकर गिरी हैं. काफी जोर देने के बाद फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा गया, जहां बासित अली को आउट करार दिया गया. बासित की ऑन-फील्ड हरकत से कमेंटेटर भी हैरान रह गए और उन्होंने बल्लेबाज की स्पोर्ट्समैनशिप की कमी को जमकर लताड़ा. 

बासित अली ने पाकिस्तान के लिए 19 टेस्ट और 50 वनडे खेले, जिसमें एक-एक शतक सहित 858 और 1265 रन बनाए. हाल ही में 54 वर्षीय बासित अली पाकिस्तान टीम की आलोचना करने और भारतीय क्रिकेट टीम से एशिया कप का बहिष्कार करने की अपील करने को लेकर सुर्खियों में रहे. उन्होंने द गेम प्लान यूट्यूब चैनल पर कहा, “मैं दुआ करता हूं कि भारत, पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में खेलने से इनकार कर दे, जैसे उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में किया था. इतनी बुरी तरह मारेंगे न वो, कि आपकी सोच भी नहीं सकते. 

आपको बता दें एशिया कप 2025 यूएई में खेला जाएगा. भारत की मेजबानी वाला यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में आयोजित होगा. 9 सितंबर से शुरू होकर यह 28 सितंबर को समाप्त होगा. भारत पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाला हाई प्रोफाइल मैच ही इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट होगा. यह मैच दुबई क्रिकेट ग्राउंड पर 7 बजे से शुरू होगा. 

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025: 17 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम की घोषणा, बाबर-रिजवान को नहीं मिली जगह, यह खिलाड़ी बना कप्तान

एक समय का खाना भी था मुश्किल, आज अरबों के मालिक, यूनिवर्स बॉस की नेट वर्थ, कार कलेक्शन और महल की पूरी डिटेल

सगाई से पहले इस लड़की के साथ लंच पर गए थे अर्जुन तेंदुलकर, विराट कोहली से शादी करने को थी बेकरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >