सरफराज खान दरकिनार, आयुष म्हात्रे का बढ़ा कद, अंडर-19 के बाद इस टीम की संभालेंगे कमान

Ayush Mhatre to lead Mumbai in Buchi Babu Tournament : आयुष म्हात्रे को इंग्लैंड दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम को लीड करने का मौका मिला. उन्होंने इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई और टीम पर अच्छा नियंत्रण भी रखा. अब म्हात्रे को बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई टीम की कमान सौंपी गई है.

Ayush Mhatre to lead Mumbai in Buchi Babu Tournament : भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे को बुची बाबू टूर्नामेंट के लिए मुंबई टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. यह डे/नाइट 90 ओवर का टूर्नामेंट 17 अगस्त से चेन्नई में शुरू होगा. भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन से पहले यह अनौपचारिक टूर्नामेंट आखिरी आयोजन है. यह 28 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा. इस टूर्नामेंट का आयोजन तमिलनाडु क्रिकेट बोर्ड करता है. 18 वर्षीय म्हात्रे ने पिछले सीजन के घरेलू टूर्नामेंट और आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था. इसके ईनाम के रूप में उन्हें मुंबई टीम की कमान सौंपी गई है. 

आयुष का कद अंडर-19 टीम की कमान मिलने के बाद इस  टूर्नामेंट की बागड़ोर संभालने के बाद और बढ़ेगा. उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भारत अंडर-19 टीम का नेतृत्व किया और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट में दो शतक जमाए. अपने करियर में आयुष ने अभी तक 9 फर्स्ट क्लास मैच खेल हैं, जिनमें उन्होंने 2 शतक की मदद से 504 रन बनाए हैं. वहीं 7 लिस्ट ए मैचों में म्हात्रे ने 458 और 7 टी20 में 240 रन बनाए हैं. 

बुची बाबू टूर्नामेंट 2025 का कार्यक्रम

बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 18 अगस्त से 9 सितंबर तक होगा, हालांकि इसकी तारीखें दलीप ट्रॉफी से टकरा रही हैं. इसकी मेजबानी तमिलनाडु क्रिकेट संघ करेगा. तमिलनाडु में क्रिकेट के जनक कहे जाने वाले मोथावरपु वेंकट महिपति नायडू की याद में यह टूर्नामेंट पहली बार 1909-10 में खेला गया था. पिछले सीजन में यह प्रतियोगिता 12 साल बाद वापसी कर पाई थी. 

इस बार इसमें कुल 16 टीमें भाग लेंगी, जिनमें तमिलनाडु की दो टीमें प्रेसिडेंट इलेवन और टीएनसीए इलेवन के अलावा अन्य राज्यों की टीमें भी शामिल हैं. सभी लीग मैच तीन दिन के होंगे (पहली पारी में 90 ओवर और दूसरी पारी में 45 ओवर). सेमीफाइनल और फाइनल चार दिन के होंगे, जिसमें प्रति पारी 90 ओवर फेंके जाएंगे. 

सरफराज, आयुष की कप्तानी में खेलेंगे

बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई अपने अभियान की शुरुआत 18 अगस्त को तमिलनाडु डिस्ट्रिक्ट्स XI के खिलाफ शुरू करेगी.  इस टीम में सरफराज खान और उनके भाई मुशीर को भी मुंबई टीम में शामिल किया जाएगा. इसके साथ ही आयुष की मुंबई ब्रिगेड में हार्दिक तमोरे, आकाश पारकर और रॉयस्टन डायस जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं

सरफराज ने भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज से पहले 17 किलो वजन कम किया था, हालांकि न्यूजीलैंड सीरीज में शतक लगाने के बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सीरीज के लिए नजरअंदाज किया गया. हालांकि उन्हें इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए टीम में जगह मिली थी, लेकिन वहां भी शानदार प्रदर्शन के बावजूद वे भारतीय टीम से बाहर रहे. सरफराज को इस टीम के अलावा दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन टीम में चुना गया है, वहीं उनके भाई मुशीर को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें:-

‘लोगों को लगा मैं पागल हो गया हूं’, LSG मालिक संजीव गोएनका ने आखिर अपनी टीम के लिए क्यों कही ये बात

विन या लर्न से आगे बढ़े रिजवान, वेस्टइंडीज से सीरीज हारने के बाद इसे ठहराया जिम्मेदार

बुलेट की रफ्तार से ब्रेविस ने जड़ा शॉट, बाल-बाल बचे हेजलवुड और अंपायर, थोड़ी सी चूक होती तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >