ऑस्ट्रेलियाई टीम में उथल पुथल! वेस्टइंडीज दौरे के लिए स्मिथ सहित स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर, 2 की हुई एंट्री

AUS vs WI Australia Squad for West Indies Tour: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम में बड़े बदलाव किए हैं. मार्नस लाबुशेन को खराब फॉर्म के चलते बाहर कर दिया गया है, जबकि स्टीव स्मिथ उंगली की चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे. स्मिथ के दूसरे टेस्ट तक फिट होने की उम्मीद है. जबकि इन दोनों की जगह टीम में दो नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है.

AUS vs WI Australia Squad for West Indies Tour: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त मिली. इसमें कंगारू बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. अब इस प्रतिष्ठित मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया को वेस्ट पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है जबकि स्टीव स्मिथ भी चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले सप्ताह से होने वाली श्रृंखला के शुरूआती टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि स्मिथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच से बाहर रहेंगे क्योंकि पिछले सप्ताहांत लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्हें उंगली में चोट लगी थी. उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए फिट होने की उम्मीद है.

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि किशोर सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस को स्मिथ और मार्नस लाबुशेन की जगह टीम में शामिल किया गया है. बेली ने कहा, ‘‘हमने स्टीव और मार्नस की जगह जोश और सैम को मौका देने का निर्णय लिया है. हम उन्हें मौका देकर उत्साहित हैं.’’ मार्नस और लाबुशेन लगातार क्रमशः 53 और 51 मैच खेलने के बाद टीम से बाहर हुए हैं.

मिले मौके को भुनाने में नाकाम रहे लाबुशेन

लाबुशेन का 104 टेस्ट पारियों में औसत 46.19 है, जिसमें 11 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं. शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज का हाल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में लगाया था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उन्हें कैमरून ग्रीन की जगह पारी की शुरुआत करने का मौका मिला, लेकिन वे इस मौके को नहीं भुना पाए. दोनों पारियों में नाकाम रहे और केवल 17 और 22 रन ही बना पाए. बेली ने कहा, ‘‘अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में मार्नस इस टीम का एक महत्वपूर्ण सदस्य हो सकता है. वह समझता है कि उसका प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा है जिसकी हम या वह उम्मीद करते हैं.’’

Marnus labuschagne. Image: icc/x

AUS vs WI टेस्‍ट सीरीज का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच बुधवार, 25 जून से 20 जून तक केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में  खेला जाएगा. दूसरा टेस्‍ट मैच 3 से 7 जुलाई तक नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट जॉर्जेस, ग्रेनेडा और तीसरा टेस्‍ट 12 से 16 जुलाई तक सबीना पार्क, किंग्स्टन, जमैका में खेला जाएगा. 

AUS vs WI सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर

वेस्टइंडीज टेस्ट टीम: रोस्टन चेस (कप्तान), क्रेग ब्रैथवेट, मिकाइल लुइस, ब्रैंडन किंग, जॉन कैंपबेल, शाई होप, टेविन इमलाच, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, जोमेल वारिकन, केवलन एंडरसन, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जोहान लेने, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स.

12 गेंद में चाहिए थे 11 रन, बॉलर ने 5 गेंद में ही झटक दिए 4 विकेट, हारा हुआ मैच ऐसे जिता दिया, देखें वीडियो

जिसकी ऋषभ पंत से हुई थी खूब नोक-झोंक, वही बन गया ऑस्ट्रेलिया का हेड कोच, सितंबर में करेगा भारत का दौरा

दो खिलाड़ियों का डेब्यू, पहले टेस्ट के लिए अजिंक्य रहाणे ने चुनी अपनी प्लेइंग XI, नायर को कर दिया बाहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >