अब ये सवाल पूछना बंद करो… पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद किस बात पर गरजे कैप्टन सूर्या

Asia Cup 2025 Super-4 IND vs PAK: एशिया कप 2025 के सुपर 4 भारत बनाम पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया.

Asia Cup 2025 Super-4 IND vs PAK: भारत ने एशिया कप सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. मैच से पहले ही विवादों में रहा यह मुकाबला टीम इंडिया ने गरजते हुए जीता. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए, जिसे टीम इंडिया ने 7 गेंद शेष रहते ही अपने नाम किया. सलमान अली आगा की पाक टीम को हराने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि IND vs PAK टक्कर अब प्रतिद्वंद्विता नहीं रह गई है.

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्यकुमार से पूछा गया कि क्या इस बार पाकिस्तान ज्यादा प्रतिस्पर्धी रहा, तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है आपको प्रतिद्वंद्विता पर सवाल पूछना बंद कर देना चाहिए क्योंकि प्रतिद्वंद्विता तब होती है जब दोनों टीमें 15-20 मैच खेलती हैं और एक टीम 8-7 से आगे होती है. तब इसे अच्छी क्रिकेट और प्रतिद्वंद्विता कहते हैं. 3-0, 10-1… मुझे नहीं पता आंकड़े क्या हैं, लेकिन अब यह कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है.”

गिल और शर्मा ने निकाली सारी हेकड़ी

पाकिस्तान के ओपनर  साहिबजादा फरहान की अर्धशतकीय पारी और भारतीय खिलाड़ियों की कुछ कैच छोड़ने से सहारा मिला, जिसकी बदौलत पूरी टीम ने 171/5 का लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया. लेकिन भारतीय ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल ने पाकिस्तानी स्पिनरों और पेसरों पर बल्ले और शब्दों दोनों से कहर बरपाया. दोनों ने पहले विकेट के लिए ही शतकीय साझेदारी की. इसकी मदद से टीम इंडिया ने 18.5 ओवर में आराम से छह विकेट से मैच को अपने नाम किया.

लगातार सातवां मैच हारा पाकिस्तान

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से यह भारत की पाकिस्तान पर लगातार सातवीं जीत है. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत ने 12 जीते हैं जबकि केवल तीन हारे हैं. वर्षों में पाकिस्तान की टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास के बाद टीम के कमजोर पड़ने से यह “प्रतिद्वंद्विता” अब एकतरफा हो गई है. इस टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में भी पाकिस्तान को भारत ने सात विकेट से हराया था, जब 128 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल किया गया था.

टी20 विश्व कप 2022 के बाद से IND vs PAK मुकाबलों के नतीजे

एशिया कप 2025: भारत ने 6 विकेट से जीता

एशिया कप 2025: भारत ने 7 विकेट से जीता

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने 6 विकेट से जीता

टी20 विश्व कप 2024: भारत ने 6 रन से जीता

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023: भारत ने 7 विकेट से जीता

एशिया कप 2023: भारत ने 228 रन से जीता

टी20 विश्व कप 2022: भारत ने 4 विकेट से जीता

IND vs PAK मैच का हाल

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. फखर जमान के जल्दी आउट होने के बाद साहिबजादा फरहान (58, 45 गेंदों में, पांच चौके और तीन छक्के) और साइम अय्यूब (21, 17 गेंदों में, एक चौका और एक छक्का) के बीच 72 रनों की तेज साझेदारी ने पाकिस्तान को अच्छी स्थिति में ला दिया. बाद में मोहम्मद नवाज़ (21, 19 गेंदों में, एक चौका और एक छक्का) और फहीम अशरफ (20*, आठ गेंदों में, एक चौका और दो छक्के) की पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 171/5 का स्कोर बनाया. भारत की ओर से शिवम दुबे (2/33) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिला.

172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा (74, 39 गेंदों में, छह चौके और पांच छक्के) और शुभमन गिल (47, 28 गेंदों में, आठ चौके) ने पहले ही 10 ओवरों में पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया. हालांकि हरीस रऊफ (2/26) ने पाकिस्तान के लिए संघर्ष किया, लेकिन तिलक वर्मा (30*, 19 गेंदों में, दो चौके और दो छक्के) और हार्दिक पंड्या (7*) ने भारत को 7 गेंद शेष रहते जीत दिलाई. अभिषेक शर्मा को उनकी विस्फोटक पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

ये भी पढे़ं:-

IND vs PAK: अभिषेक और गिल से मार खाने के बाद बेईमानी पर उतरा पाकिस्तान, इस खिलाड़ी ने की शर्मनाक हरकत

पार्क में घूमने आया था ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, कप्तान सूर्यकुमार ने दिखा दी औकात, वीडियो वायरल

IND vs PAK: हार्दिक पांड्या ने युजवेंद्र चहल को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की यह उपलब्धि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >