ये तो रूल है, करना पड़ेगा… सूर्या-गिल ने शर्मीले शिवम दुबे से ऐसी डिमांड करके बुरा फंसाया

Asia Cup 2025 Shivam Dube: यूएई के खिलाफ शिवम दुबे के कहरदार स्पेल के लिए ड्रेसिंग रूम में सम्मानित किया गया. शिवम दुबे भले ही सबसे तेज गेंदबाज न हों और न ही सबसे बड़े हिटर, लेकिन इस ऑलराउंडर में मैच का रुख बदलने की क्षमता है. यूएई के खिलाफ प्रदर्शन की बदौलत वह ड्रेसिंग रूम में ‘मैन ऑफ द मोमेंट’ बने, जहां टीम ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत का जश्न मनाया.

Asia Cup 2025 Shivam Dube: भारत ने एशिया कप 2025 में शानदार आगाज किया. टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ केवल 27 गेंद में ही मुकाबले को अपने नाम किया. भारतीय गेंदबाजों ने इस जीत की नींव डाली, जहां कुलदीप यादव ने 7 रन देकर 4 विकेट लिए, तो शिवम दुबे ने केवल 4 रन देकर 3 विकेट झटक दिए. इन दोनों की कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यूएई को केवल 57 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया. शिवम दुबे के कहरदार स्पेल के लिए ड्रेसिंग रूम में सम्मानित किया गया. शिवम दुबे भले ही सबसे तेज गेंदबाज न हों और न ही सबसे बड़े हिटर, लेकिन इस ऑलराउंडर में मैच का रुख बदलने की क्षमता है. यूएई के खिलाफ प्रदर्शन की बदौलत वह ड्रेसिंग रूम में ‘मैन ऑफ द मोमेंट’ बने, जहां टीम ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत का जश्न मनाया.

हालांकि इस जश्न और खुशी के बीच दुबे थोड़े संकोच में दिखाई दिए, ऐसा लगा कि असहज नजर आए. शर्मीले शिवम ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहते थे, जबकि साथी खिलाड़ी उन्हें स्पीच देने के लिए प्रेरित कर रहे थे. जब गेंदबाजी कोच मॉर्न मोर्कल ने उनका नाम इंपैक्ट प्लेयर के मेडल विनर के तौर पर घोषित किया, तो दुबे अपने साथियों की स्पीच देने की मांग को लेकर उत्साहित नहीं थे. जैसे ही कोई मेडल लाने गया, दुबे चुपचाप खड़े रहे. कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भी मजाक में उन्हें छेड़ा, “भाई, ये तो रूल है… जब शुभमन गिल (Shubman Gill) ने भी मजे लिए और कहा या तो स्पीच दो, या डांस करो.” फिर उन्होंने कहा कि भाई बहुत लकी हो आप. 

मोर्कल ने माइक्रोफोन उतारकर दुबे की शर्ट पर लगाने की कोशिश भी की, लेकिन दुबे ने मना कर दिया. आखिरकार उन्होंने छोटा सा बयान दिया, “आज गेंदबाजी करके बहुत मजा आया. मैं मैच में गेंदबाजी करना चाहता था और हाँ, मुझे मौका मिला और मैंने कड़ी मेहनत की. शुक्रिया मॉर्ने.” इसके बाद उनके लिए तालियां बजीं.

‘अब असली ऑलराउंडर बनने का लक्ष्य’

दुबे भारत के लिए एक असली ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहें हैं. अक्सर उनकी तुलना हार्दिक पांड्या से की जाती है, लेकिन उन्होंने इसी मैच के बाद कहा कि हार्दिक उनके भाई हैं और वे उनसे हमेशा सीखते रहते हैं. वहीं टीम इंडिया में हेड कोच गौतम गंभीर और गेंदबाज़ी कोच मॉर्न मोर्कल का उन्हें पूरा समर्थन है. बुधवार को उन्होंने सिर्फ दो ओवर में तीन विकेट लिए और इसके लिए उन्होंने मोर्कल को श्रेय दिया कि उन्होंने उनकी सीमर गेंदबाज़ी को निखारने में अहम भूमिका निभाई.

पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुबे ने कहा, “जब से मैं इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया में लौटा हूं, तब से मॉर्ने मेरे साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने मुझे खास टिप्स दिए और मैंने उन पर काम किया. उन्होंने कहा कि गेंद थोड़ी ऑफ-स्टंप के बाहर डालो. उन्होंने मुझे स्लोअर बॉल विकसित करने में मदद की और मेरे रन-अप को थोड़ा बदला. हेड कोच और कप्तान ने भी मुझसे कहा था कि मेरी गेंदबाजी अहम भूमिका निभाएगी.”

भारत अब अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा. 14 सितंबर को होने वाला यह मैच एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा क्लैश होने वाला है. इस मैच के लिए भारत कोई कसर नहीं छोड़ेगा. दुबई में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के बीच (टी20 फॉर्मेट) 1 साल से ज्यादा समय बाद हो रहा है. दोनों टीमों में इस बार काफी बदलाव हुए हैं. ऐसे में युवा टीमों के बीच एक तगड़ी राइवलरी देखने को मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें:-

हमारे पास ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर’ साथ में 5 फास्ट बॉलर, पाकिस्तानी कोच ने IND vs PAK मैच से पहले भारत को दी चेतावनी!

जब से पैदा हुए हैं तब से… नहीं सुधर रहे शाहिद अफरीदी, भारत-पाक मैच से पहले फिर उगला जहर

Asia Cup: लिटन दास का अर्धशतक और बांग्लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से हराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >