Asia Cup 2025: 17 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम की घोषणा, बाबर-रिजवान को नहीं मिली जगह, यह खिलाड़ी बना कप्तान

Asia Cup 2025 Pakistan Squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूएई टी20 त्रिकोणीय सीरीज और एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है. ट्राई सीरीज टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक होगा, जबकि एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर तक चलेगा.

Asia Cup 2025 Pakistan Squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार को आगामी यूएई टी20 त्रिकोणीय सीरीज और एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की घोषणा की कर दी है. त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और मेजबान यूएई शामिल होंगे. यह एशिया कप से पहले 29 अगस्त से 7 सितंबर तक शारजाह में खेली जाएगी. इसके बाद एशिया कप 2025 9 से 28 सितंबर तक अबू धाबी और दुबई में आयोजित होगा. पाकिस्तान की इस टीम में न तो बाबर आजम हैं और न ही मोहम्मद रिजवान को जगह मिली है. 

ऑलराउंडर सलमान अली आगा को टीम का कप्तान बनाए रखा गया है. पाकिस्तान ने अपने युवा तुर्क पर भरोसा जताया है, लेकिन कुछ सीनियर खिलाड़ी भी टीम में हैं. फखर जमान चैंपियंस ट्रॉफी में लगी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं, उनके साथ शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ भी टीम का हिस्सा हैं. जबकि सैम अय्यूब, खुशदिल शाह और हुसैन तलत जैसे युवा खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है.

इसके अलावा स्क्वाड में मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर और मोहम्मद हारिस भी शामिल हैं. इनके साथ चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अजीब से सेलीब्रेशन वाले अबरार अहमद, फहीम अशरफ, हसन अली और हसन नवाज को टीम में चुना गया है. साहिबजादा फरहान, सलमान मिर्जा और सु‍फियान मुकीम भी स्क्वाड का हिस्सा हैं.

9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में पाकिस्तान, भारत, यूएई और ओमान के साथ ग्रुप ए में है. एशिया कप 2025 में पाकिस्तान अपना सफर 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ मैच से शुरू करेगा. इसके बाद 14 सितंबर को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में उसका सामना भारत से होगा. इसके बाद 17 सितंबर को पाकिस्तान की भिड़ंत यूएई से होगी. तीनों मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.

ट्राई सीरीज और एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान स्क्वाड

सैम अय्यूब, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), अबरा अहमद, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सु‍फियान मुकीम.

ट्राई सीरीज का शेड्यूल

29 अगस्त- अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान

30 अगस्त- यूएई बनाम पाकिस्तान

1 सितंबर- यूएई बनाम अफगानिस्तान

2 सितंबर- पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान

4 सितंबर- पाकिस्तान बनाम यूएई

5 सितंबर- अफगानिस्तान बनाम यूएई

7 सितंबर- फाइनल

सभी मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में, शाम 7 बजे स्थानीय समय पर होंगे.

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के मुकाबले

12 सितंबर- ओमान बनाम पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (DICS), शाम 6 बजे

14 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान, DICS, शाम 6 बजे

17 सितंबर- यूएई बनाम पाकिस्तान, DICS, शाम 6 बजे

20–26 सितंबर- सुपर फोर मैच (अबू धाबी और दुबई)

28 सितंबर- फाइनल, DICS, शाम 6 बजे

ये भी पढ़ें:-

एक समय का खाना भी था मुश्किल, आज अरबों के मालिक, यूनिवर्स बॉस की नेट वर्थ, कार कलेक्शन और महल की पूरी डिटेल

सगाई से पहले इस लड़की के साथ लंच पर गए थे अर्जुन तेंदुलकर, विराट कोहली से शादी करने को थी बेकरार

OMG! छक्कों की बरसात में बन गया The Hundred का सबसे बड़ा स्कोर, इस बल्लेबाज ने तो 29 गेंद में जड़ दिए 86 रन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >