रोहित भाई उनका फायदा उठाएंगे… पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी से गदगद कैप्टन सूर्या, तारीफ में कहे ये 11 वाक्य

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला टीम इंडिया ने रोमांचक अंदाज में जीता. पाकिस्तान के 128 रन के जवाब में भारत ने 25 गेंद शेष रहते मैच को अपने नाम किया. इस शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के एक अहम खिलाड़ी की जमकर तारीफ की.

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारी दबाव के बाद पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए 7 विकेट से मैच को अपने नाम किया. 128 रन के लक्ष्य को भारत ने 15.5 ओवर में 131 रन बनाकर हासिल कर लिया. इस जीत को टीम इंडिया ने एक तरह से पहलगाम हमले के मृतकों को समर्पित किया. कप्तान सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) की अगुवाई में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हर क्षेत्र में चारों खाने चित कर दिया. भारत के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की घातक गेंदबाजी रही. उन्होंने 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 3 विकेट झटके. उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया.  हालांकि मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद हरफनमौला अक्षर पटेल (Axar Patel) की जमकर तारीफ की. 

कैप्टन सूर्या ने बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर की बायें हाथ के बल्लेबाजों से निपटने के लिए अभ्यास के दौरान किए गए अतिरिक्त प्रयास और बल्लेबाजी के प्रति उनकी स्पष्टता की भी सराहना की. अक्षर ने कुलदीप यादव के साथ मिलकर भारत को सात विकेट से जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने भी 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए, जिनमें खतरनाक फखर जमां का विकेट भी शामिल है, जिनका बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है. 

विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह के साथ अक्षर पटेल. फोटो- bcci/x

सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (अक्षर) काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं. वह काफी लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा हैं. इसलिए वह अपना काम अच्छी तरह जानते हैं. उनकी रणनीति पूरी तरह से स्पष्ट होती है. जब भी मैं उन्हें अभ्यास के दौरान देखता हूं, तो वह बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ज्यादा गेंदबाजी करते हैं क्योंकि यह एक उचित संयोजन है. आपको लगता है कि अगर कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज मैदान में आ रहा है, तो आप बाएं हाथ के स्पिनर को गेंदबाजी नहीं करा सकते.’’

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘लेकिन वह बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए अधिक अभ्यास करते हैं. जब वह दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंदबाजी करते हैं, तो उनकी अपनी योजनाएं होती हैं.’’ उन्होंने एक ऑलराउंडर के रूप में अक्षर के महत्व पर भी जोर दिया और संकेत दिया कि उनका उसी तरह से उपयोग किया जाएगा जैसा कि रोहित शर्मा ने टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में काफी सफलतापूर्वक किया था.

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मैं उनकी स्पष्ट योजनाओं और उनकी बल्लेबाजी से वाकई बहुत खुश हूं. मुझे यकीन है कि इसका फायदा उठाया जाएगा. जैसा कि आपने चैंपियंस ट्रॉफी में देखा होगा, रोहित भाई और टीम प्रबंधन ने इसका बखूबी इस्तेमाल किया. मुझे यकीन है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह इसका पूरा फायदा उठाएंगे.’’

ये भी पढ़ें:-

आकाश चोपड़ा का खुलासा; रोहित-विराट ने ने खेलने से खुद ही किया इनकार, इंडिया ए टीम में नहीं आया नाम

IND vs PAK: टीम इंडिया के ‘नो हैंडशेक’ पर PCB चीफ बने भीगी बिल्ली, कहा- उम्मीद है कि आने वाली जीतों का…

2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए केन विलियम्सन हुए ‘लॉक’, कीवी क्रिकेट बोर्ड के साथ साइन किया खास एग्रीमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >