हमारे पास ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर’ साथ में 5 फास्ट बॉलर, पाकिस्तानी कोच ने IND vs PAK मैच से पहले भारत को दी चेतावनी!

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत पाकिस्तन के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा. हालांकि पाकिस्तान का पहला मुकाबला ओमान के खिलाफ है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम से उनकी असली लड़ाई होगी. इसी सिलसिल में पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने अपनी टीम में विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर खोज लिया है.

Asia Cup 2025 IND vs PAK: क्रिकेट में भारत बनाम पाकिस्तान जैसी टक्कर बहुत कम ही देखने को मिलती है. यह राइवलरी सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है और अनगिनत चर्चाओं को जन्म देती है. पाकिस्तान एशिया कप के अपने पहले मैच के लिए ओमान के खिलाफ तैयारी शुरू कर रहा है, लेकिन बातचीत का रुख पहले ही भारत के खिलाफ होने वाले ब्लॉकबस्टर मुकाबले की ओर मुड़ गया. यह फोकस साफ झलक रहा था जब पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने अपनी टीम के पहले मैच से पहले मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि हमारे पास विश्व का बेस्ट स्पिनर है साथ ही उन्होंने कुलदीप यादव के बारे में भी टिप्पणी की. 

हेसन ने अपनी गेंदबाजी आक्रमण पर खासा भरोसा जताया, खासकर ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को लेकर. हेसन ने कहा कि हमारी टीम की खूबी यह है कि हमारे पास पांच स्पिनर हैं. हमारे पास मोहम्मद नवाज हैं, जो इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं. पिछले छह महीनों से जबसे वे टीम में लौटे हैं, उन्हें उसी तरह रैंक भी किया गया है. हमारे पास अबरार अहमद और सुफियान मुकीम भी हैं, जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 

नवाज पिछले साल पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाए थे. हालांकि अब उन्होंने शानदार वापसी की है. उन्होंने 7 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज (यूएई तीसरी टीम) के फाइनल में हैट्रिक और पांच विकेट लिए. 31 वर्षीय नवाज टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में लगातार तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को आउट करने वाले तीसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने.

पाकिस्तानी खिलाड़ियो के साथ मोहम्मद नवाज (बीच में). फोटो- सोशल मीडिया.

टीम में तेज गेंदबाज भी हैं

माइक हेसन ने आगे कहा कि सैम अयूब अब दुनिया के टॉप-10 ऑलराउंडर्स में शामिल हैं और यह उनकी गेंदबाजी में सुधार का नतीजा है. सलमान अली आगा ने मुश्किल से गेंदबाजी की है, लेकिन वे पाकिस्तान के टेस्ट स्पिनर हैं. अगर ऐसा नहीं होता, तो हमारे पास पांच तेज गेंदबाज भी हैं, जो हमें तेज गति, पेस में बदलाव या रिवर्स स्विंग का विकल्प देते हैं. यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि हमें पिच से क्या मदद मिलने की उम्मीद है.

दुबई में रोमांचक जंग की तैयारी

भारत और पाकिस्तान के बीच यह बहुप्रतीक्षित भिड़ंत दुबई में होगी, जहां भारत ने पहले ही अपनी ताकत का प्रदर्शन कर दिया है. भारत ने यूएई को मात्र 57 रन पर ऑलआउट कर दिया था, जिसमें कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके थे. पाकिस्तान को भी ओमान के खिलाफ दुबई की पिच पर खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें हालात का अंदाजा हो जाएगा.

हेसन ने पिच को लेकर कहा, “मुझे नहीं लगता कि आप उम्मीद कर सकते हैं कि यह पिच शारजाह की तरह स्पिन देगी. यहां तक कि कल जब कुलदीप यादव ने गेंदबाजी की, तब भी ज्यादा टर्न नहीं मिला. लेकिन जब आपके पास ऐसे कलाई के स्पिनर हों, तो पिच की सतह का उतना असर नहीं पड़ता.”

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 9 जून 2024 को न्यूयॉर्क में खेला गया था, जहां भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी. हालांकि भारत से भिड़ने से पहले पाकिस्तान शुक्रवार को दुबई में ओमान का सामना करेगा. भारत यूएई के खिलाफ पहले ही अपनी ताकत दिखा चुका है अब पाकिस्तान पलटवार करने को तैयार है. हालांकि असली क्रिकेट तो विवार, 14 सितंबर को दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच में ही होगा. 

ये भी पढ़ें:-

जब से पैदा हुए हैं तब से… नहीं सुधर रहे शाहिद अफरीदी, भारत-पाक मैच से पहले फिर उगला जहर

चीते की तरह कूदे रजत पाटीदार झपट्टा मारकर पकड़ा कैच, वीडियो में देखें हैरतअंगेज कारनामा

Asia Cup: लिटन दास का अर्धशतक और बांग्लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से हराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >