IND vs PAK मैच में अर्शदीप को नहीं मिलेगा मौका, ये तीन खिलाड़ी बनेंगे ‘तुरुप का इक्का’, कोच ने कर दिया साफ

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 के अपने महामुकाबले में 14 सितंबर को भिड़ेंगे. इस मैच से पहले पाकिस्तानी कोच माइक हेसन ने मोहम्मद नवाज को दुनिया का बेस्ट स्पिनर बताया, इस पर जवाब देते हुए भारतीय फील्डिंग कोच ने अपने तीन तुरुप के इक्के खोले.

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला आज 14 सितंबर को होगा. इस मैच से पहले पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने कहा था कि उनके पास दुनिया का बेस्ट बॉलर है. हालांकि टीम इंडिया इससे जरा भी प्रभावित नहीं है. भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच रेयान टेन डोएशे ने शनिवार को कहा कि माइक हेसन पाकिस्तान के बायें हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज को अपने हिसाब से रैंकिंग दे सकते हैं. भारत को पता है कि विश्व रैंकिंग में वरूण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल कहां हैं. कुछ दिन पहले पाकिस्तान के मुख्य कोच हेसन ने कहा था कि नवाज अपनी आईसीसी टी20 रैंकिंग के दम पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं. त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में पांच विकेट लेने के बावजूद उनकी रैंकिंग हालांकि 30वीं हैं.

टेन डोएशे ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पूर्व कहा, ‘‘हमें पता है कि वरुण, अक्षर या कुलदीप के बारे में हम क्या महसूस करते हैं. हर कोई अपनी राय रखने के लिये स्वतंत्र है. वे अपने खिलाड़ियों को कोई भी रैंकिंग दे सकते हैं.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘पूरी ईमानदारी से कहूं तो भारत कल जीत का प्रबल दावेदार है. हमारा फोकस बल्ले से 120 गेंदों पर और गेंदबाजी में 120 गेंदों पर होगा. जो टीम 240 गेंदों में बेहतर प्रदर्शन करेगी, वह जीतेगी.’’ टेन डोएशे ने यह भी कहा कि भारतीय टीम में शायद ही कोई बदलाव हो. उन्होंने कहा, ‘‘किसी बदलाव की संभावना नहीं है. चैम्पियंस ट्रॉफी की तुलना में यह विकेट अलग है लेकिन पहले मैच में टीम संयोजन सही था.’’

बॉयकॉट के सवाल पर बोले कोच

हालांकि सोशल मीडिया पर भारत के पाकिस्तान के साथ खेलने की काफी निंदा हो रही है और मैच के बहिष्कार की मांग भी उठ रही है. टेन डोएशे ने कहा कि टीम बैठक में लोगों की भावनाओं पर भी बात की गई जिसमें गंभीर ने खिलाड़ियों से पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों को लेकर सरकार और बीसीसीआई के निर्देशों का पालन करने को कहा. उन्होंने कहा, ‘‘आपको पता है कि सरकार का रूख क्या है. अब खिलाड़ियों को अपनी भावनाओं को पीछे रखना होगा. हमने आज टीम बैठक में यही बात की.’’ मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी टीम बैठक में उन्हें इस बड़े मैच पर फोकस रखने की सलाह दी है. 

सरकार के नियमों के अनुरूप खेल रहा भारत

भारत सरकार ने राष्ट्रीय टीम को बहुदेशीय टूर्नामेंटों में पाकिस्तान के साथ खेलने की अनुमति दी है लेकिन किसी भी खेल में किसी भी स्थान पर द्विपक्षीय मैच नहीं होंगे. अक्सर वैश्विक टूर्नामेंटों में खेलों को विरोध प्रदर्शन का जरिया बनाया जाता है, खासकर ओलंपिक में. यह पूछने पर कि क्या भारतीय टीम ऐसा कुछ करेगी, टेन डोएशे ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस तर्क का दूसरा पहलू यह है कि आप खेल को राजनीति से अलग रखते हैं और इस पर लोगों की अलग-अलग राय होती है. उम्मीद है कि हम जिस तरह से खेलते हैं, वह देश के प्रति हमारी भावनाओं को दर्शाएगा. मैं भावनाओं को समझता हूं लेकिन हम बीसीसीआई और सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं.’’

सरकार ने ओलंपिक चार्टर का हवाला देकर पाकिस्तान के साथ बहुदेशीय टूर्नामेंट खेलने की अनुमति दे दी है. भारत 2036 में ओलंपिक और 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का इच्छुक है और इसके लिये ओलंपिक चार्टर का पालन करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें:-

लाइफ की सबसे बड़ी गलती…, मोहम्मद शमी ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, खोल दिए दिल के सारे राज

Asia Cup 2025: फ्री में यहां देख सकते हैं IND vs PAK महामुकाबला, बस करना होगा ये काम

IND vs PAK महामुकाबले से पहले शुभमन गिल ने जीता दिल, इस स्टार के पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >