Asia Cup 2025: फ्री में यहां देख सकते हैं IND vs PAK महामुकाबला, बस करना होगा ये काम

Asia Cup 2025 how and where to watch free IND vs PAK: भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला दुबई में आज 14 सितंबर को खेला जाएगा. यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. लेकिन इसके लिए आपको भुगतान करना होगा. हालांकि यह मैच आप फ्री में भी देख सकते हैं.

Asia Cup 2025 how and where to watch free IND vs PAK: एशिया कप 2025 का आयोजन 9 सितंबर से यूएई में किया जाएगा. इस बार कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं. उन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है और प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर फोर में जगह बनाएंगी. सुपर फोर की शीर्ष दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें आज 14 सितंबर को आमने-सामने होंगी. भारत अपने सभी मैच दुबई खेलेगा, ऐसे में यह मुकाबला भी इसी ग्राउंड में खेला जाएगा. भारत में इस मैच का प्रसारण टीवी पर सोनी स्टोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखा जा सकता है. हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. लेकिन आप इस महामुकाबले को फ्री में भी देख सकते हैं.

भारत के मैचों का लाइव प्रसारण DD फ्री डिश उपयोगकर्ताओं के लिए DD स्पोर्ट्स चैनल पर उपलब्ध होगा. इसके अलावा, एशिया कप 2025 का फाइनल भी DD स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकेगा. भारत के सभी मैच डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में दिखाए जाएंगे. पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच के लिए आपको कोई भी भुगतान नहीं करना होगा. यह मैच 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7.30 बजे होगा.

दबाव में रहेगी टीम इंडिया

भारत पाकिस्तान पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे. ऐसे में फैंस के बीच मिक्स्ड भावनाएं देखी जा रही हैं. कई आवाजों ने इसे बॉयकॉट करने की अपील की. हालांकि टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए किसी भी तरह के दबाव में नहीं है. भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच रेयान टेन डोएशे ने शनिवार को कहा कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के बहिष्कार की भावना एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है. हालांकि खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और भारत सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन कर रहे हैं. नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘‘यह एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है. खिलाड़ी जनता की भावनाओं को महसूस करते हैं. हमने टीम की बैठकों में इस पर चर्चा की है. खिलाड़ी यहां क्रिकेट खेलने आए हैं और हम सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं.’’

केवल क्रिकेट पर ध्यान दे टीम इंडिया- गंभीर

डोएशे ने कहा, ‘‘हमारी सोच खेल को राजनीति से अलग रखने की है. मैं भावनाओं को समझता हूं लेकिन हम बीसीसीआई और सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं. हमें इसका अंदेशा था और यह निराशाजनक है. मुख्य कोच गौतम गंभीर का संदेश है कि उन चीजों पर ध्यान न दें जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं. उनका संदेश है कि केवल क्रिकेट पर ध्यान दें.’’

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

पाकिस्तान की टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, सलमान मिर्ज़ा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम.

ये भी पढ़ें:-

IND vs PAK महामुकाबले से पहले शुभमन गिल ने जीता दिल, इस स्टार के पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Davis Cup: भारत ने रचा इतिहास, 32 साल बाद टेनिस में हासिल किया ये बड़ा मुकाम

पाकिस्तान के खिलाफ इस ‘चौंकाने वाले हीरो’ को खिलाए टीम इंडिया, अश्विन की महामुकाबले से पहले धांसू सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >