Asia Cup 2025: सभी 8 टीमों का पूरा स्क्वॉड, शेड्यूल, मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल, जानें बस एक क्लिक में

Asia Cup 2025 All Teams Squad, Schedule, Timing and Streaming Details: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी. इस बार इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. सभी टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. ऐसे में आइये जानते हैं, किस टीम में कितने खिलाड़ी है, साथ ही टूर्नामेंट का शेड्यूल, टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल.

Asia Cup 2025 All Teams Squad, Schedule, Timing and Streaming Details: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 9 से 28 सितंबर तक एशिया कप 2025 खेला जाएगा. एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के तहत आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट अपने 17वें संस्करण में प्रवेश करेगा और टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में खेला जाएगा. इस बार का एशिया कप टीमों की संख्या के लिहाज से ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि इसमें कुल आठ देश भाग ले रहे हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. 2023 संस्करण में केवल छह टीमें उतरी थीं. इस बार यह टूर्नामेंट टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स के चैनल सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3 पर देखा जा सकता है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. आप अपने मोबाइल और स्मार्टफोन पर इसका आनंद ले सकते हैं.

Asia Cup 2025 All Teams Squad: ग्रुप ए के सभी टीमों का पूरा स्क्वॉड

भारत: आठ बार का एशिया कप विजेता भारत इस बार भी प्रबल दावेदार है. चोट से उबरकर वापसी करने वाले सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे. अमेरिका में टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के चलते यह भारत का पहला बड़ा बहु-टीम टूर्नामेंट होगा. भारत की 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है.

पाकिस्तान: दो बार का चैंपियन पाकिस्तान इस बार कुछ बड़े बदलावों के साथ उतरेगा. टीम ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे दिग्गजों को शामिल नहीं किया है. उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी सलमान अली आगा को दी गई है.

यूएई (मेजबान): टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा यूएई अपनी टीम का ऐलान सबसे अंत में किया गया. इस टीम की कमान मुहम्मद वसीम को सौंपी गई है. भारत और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों से भरी यह टीम अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेगी.

ओमान: ओमान एशिया कप में अपनी दावेदारी पेश करने 17 सदस्यीय टीम के साथ उतरेगा. इस टीम की कमान जतिंदर सिंह के हाथों में होगी. इस टीम में भारतीय मूल के कुल 6 खिलाड़ी भी होंगे. ओमान एशिया कप में अपना डेब्यू कर रहा है.

Asia Cup 2025 All Teams Squad: ग्रुप बी की सभी टीमों का पूरा स्क्वॉड

श्रीलंका: छह बार की विजेता और भारत-पाकिस्तान के अलावा खिताब जीतने वाली इकलौती टीम श्रीलंका की कप्तानी चरिथ असलांका करेंगे. चोट के बावजूद स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा को भी स्क्वॉड में जगह मिली है.

अफगानिस्तान: पिछले साल टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली अफगान टीम ने सबसे पहले अपनी टीम का ऐलान किया. अनुभवी ऑलराउंडर राशिद खान 17 सदस्यीय स्क्वॉड की कमान संभालेंगे. इस टीम की खासियत इसका स्पिन आक्रमण होगा. टीम में फिरकी के जादूगरों की भरमार है, जो यूएई की पिच पर कमाल दिखाएंगे.

बांग्लादेश: लिटन दास की अगुवाई में बांग्लादेशी टीम श्रीलंका, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे को रौंदने के बाद पूरी तरह जोश में है. 15 सदस्यीय बंगाल टाइगर्स इस बार के एशिया कप के प्रबल दावेदारों में से एक रहेंगे.

हांग-कांग: महाद्वीपीय टूर्नामेंट की 8वीं टीम हांग-कांग की टीम की कमान यासिम मुर्तजा के हाथों में रहने वाली है. कुल 20 खिलाड़ियों वाली दक्षिण-पूर्व एशिया की एकमात्र टीम में भी भारतीय मूल के खिलाड़ियों की भरमार है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत भी हांग-कांग और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच से होगी.

Asia Cup 2025 Schedule: एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल

इस बार 8 टीमों के बीच लीग स्टेज में 12 मुकाबले खेले जाएंगे. 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांग-कांग के बीच मुकाबले से शुरुआत होगी. इनमें से केवल एक दिन 15 सितंबर को डबल हेडर होगा. वहीं भारत-ओमान के बीच आखिरी लीग मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा.

तारीखमुकाबला
9 सितंबरअफगानिस्तान बनाम हांगकांग
10 सितंबरभारत बनाम यूएई
11 सितंबरबांग्लादेश बनाम हांगकांग
12 सितंबरपाकिस्तान बनाम ओमान
13 सितंबरबांग्लादेश बनाम श्रीलंका
14 सितंबरभारत बनाम पाकिस्तान
15 सितंबरश्रीलंका बनाम हांगकांग
15 सितंबरयूएई बनाम ओमान
16 सितंबरबांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
17 सितंबरपाकिस्तान बनाम यूएई
18 सितंबरश्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
19 सितंबरभारत बनाम ओमान
ये सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे. सिवाय 15 तारीख के पहले मैच को छोड़कर.

Asia Cup 2025 Super 4 Matches: एशिया कप 2025 के सुपर 4 के मैच

लीग स्टेज के बाद सुपर 4 के मैच होंगे. जिसमें पहले दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमों के बीच मुकाबले होंगे. उसके बाद ग्रुप ए और ग्रुप बी के बीच मैच होंगे. इसका पहला मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 26 तारीख को होगा. 22 सितंबर को कोई मैच नहीं होगा.

तारीखमुकाबला
20 सितंबरबी1 बनाम बी2
21 सितंबरए1 बनाम ए2
23 सितंबरए2 बनाम बी1
24 सितंबरए1 बनाम बी2
25 सितंबरए2 बनाम बी2
26 सितंबरए1 बनाम बी1
सभी मैच रात 8 बजे शुरू होंगे.

Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 फाइनल कब होगा

एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा. जहां सुपर 4 की टॉप 2 टीमें खेलेंगी. फाइनल मुकाबला रात 8 बजे खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025: इंडिया नहीं विदेशी टीम के लिए खेलेंगे ये 15 इंडियंस, एक तो टीम का कप्तान ही बन बैठा

नो ते वायस लियो…, फफक-फफक कर रोया पूरा अर्जेंटीना, रिटायरमेंट नहीं फिर क्यों मेसी आंसू छलक पड़े, वायरल हुआ वीडियो

लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका-इंग्लैंड ने रचा इतिहास, टेंबा बावुमा की टीम ने 27 साल बाद पहली बार किया ये कारनामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >