Asia Cup 2025: इंडिया नहीं विदेशी टीम के लिए खेलेंगे ये 15 इंडियंस, एक तो टीम का कप्तान ही बन बैठा

Asia Cup 2025 Players of Indian origin: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है. टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में इस बार कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारतीय टीम के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान इस ट्रॉफी के लिए किया गया है, लेकिन भारतीय मूल के15 खिलाड़ी और हैं, जो दूसरी टीमों से हिस्सा लेंगे.

Asia Cup 2025 Players of Indian origin: एशिया कप 2025 का 17वां संस्करण शुरू होने में अब सिर्फ चार दिन शेष हैं. एशिया का यह सबसे बड़ा क्रिकेट महाकुंभ सभी टीमों के लिए अपनी ताकत दिखाने का मौका है. भारत का लक्ष्य है कि वह प्रतिष्ठित ट्रॉफी को नौवीं बार अपने नाम करे. लेकिन इस टूर्नामेंट का एक दिलचस्प पहलू यह है कि सिर्फ भारतीय टीम ही नहीं, बल्कि ओमान, यूएई और हॉन्ग कॉन्ग जैसी टीमों में भी कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनकी जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं. भले ही आज वे अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हों, लेकिन उनकी क्रिकेटीय पहचान भारतीय मिट्टी से ही जुड़ी है.

ओमान की टीम और भारतीय मूल के खिलाड़ी

ओमान क्रिकेट टीम में इस बार छह भारतीय मूल के खिलाड़ी खेलेंगे. ओमान के कप्तान ही भारतीय मूल के 36 साल के जतिंदर सिंह हैं.

जतिंदर सिंह (कप्तान): लुधियाना, पंजाब से ताल्लुक. लंबे समय से टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं.
विनायक शुक्ला: विकेटकीपर बल्लेबाज.
करण सोनावले: भरोसेमंद बल्लेबाज.
आर्यन बिष्ट: हरफनमौला खिलाड़ी.
समय श्रीवास्तव और आशीष ओडेडेरा: युवा चेहरे, टीम में नई ऊर्जा.

ओमान की टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिकरिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद और समय श्रीवास्तव.

यूएई की टीम और भारतीय मूल के सितारे

यूएई की टीम में भी भारतीय मूल के खिलाड़ियों की अच्छी खासी मौजूदगी है. यहां भी ओमान की तरह 6 इंडियन ओरिजिन के खिलाड़ी हैं.

अलीशान शराफू: केरल से संबंध, यूएई क्रिकेट के उभरते सितारे.
आर्यंश शर्मा, ध्रुव पाराशर, हर्षित कौशिक, राहुल चोपड़ा और सिमरनजीत सिंह: टीम के भरोसेमंद चेहरे.

यूएई की टीम: मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यंश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, ईथन डी’सूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवदुल्लाह, मोहम्मद जोहेब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और सगीर खान.

हांगकांग की टीम और भारतीय मूल के खिलाड़ी

हांगकांग की टीम में भी भारतीय मूल के खिलाड़ियों ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है. यहां 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका संबंध भारत से है. इनमें से एक खिलाड़ी तो रणजी ट्रॉफी में भी खेल चुका है.

अंशुमन रथ: ओडिशा से रणजी ट्रॉफी खेल चुके, 27 वर्ष की उम्र में हांगकांग क्रिकेट का चेहरा बने हैं.
आयुष आशीष शुक्ला: गेंदबाज के रूप में चर्चित.
किंचित शाह: टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज.

हांगकांग की टीम: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजकत खान मोहम्मद, नस्रुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमन रथ, कल्हान मार्क चालू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद जाज खान, अतीक-उल-रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान और एहसान खान.

एशिया कप 2025 सिर्फ एशियाई टीमों का क्रिकेटीय संग्राम ही नहीं होगा, बल्कि यह भारतीय प्रतिभा की वैश्विक मौजूदगी को भी दर्शाएगा. चाहे खिलाड़ी ओमान, यूएई या हॉन्ग कॉन्ग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरें, लेकिन उनकी खेल शैली में भारतीय क्रिकेट की छाप साफ नजर आएगी. 9 सितंबर से शुरू हो रहा यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसका पहला मैच अफगानिस्तान बनाम हांगकांग होगा.

ग्रुप स्टेज के मैचों के बाद सुपर 4 मैच खेले जाएंगे, जिनमें दो पूल की टॉप 4 टीमों के बीच संग्राम होगा. इनमें से जो दो टीमें पर रहेंगी, उनके बीच 28 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

नो ते वायस लियो…, फफक-फफक कर रोया पूरा अर्जेंटीना, रिटायरमेंट नहीं फिर क्यों मेसी आंसू छलक पड़े, वायरल हुआ वीडियो

लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका-इंग्लैंड ने रचा इतिहास, टेंबा बावुमा की टीम ने 27 साल बाद पहली बार किया ये कारनामा

गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंचे रोहित शर्मा, तो पीछे से लगने लगे नारे, तूफान की तरह वायरल हुआ वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >