IPL 2025 के बाद सुबह इंग्लैंड पहुंचे आशुतोष शर्मा और शाम को जड़ा शतक, केविन पीटरसन हुए हैरान

Ashutosh Sharma: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आशुतोष शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर सभी को प्रभावित किया. हालांकि टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी, लेकिन आशुतोष का शानदार प्रदर्शन जारी रहा. अब उन्होंने इंग्लैंड में विकन क्रिकेट क्लब के लिए शतक जड़कर एक बार फिर अपने फॉर्म का जलवा दिखाया है.

Ashutosh Sharma: भारत में इन दिनों IPL 2025 अब अंतिम चरण में है. अब केवल 2 मुकाबले ही शेष हैं और उसके बाद दुनिया को नया चैंपियन मिल जाएगा. इस सीजन में 10 टीमों ने सफर साथ में शुरू किया था, जिसमें से फिलहाल तीन के बीच लड़ाई जारी है. दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग के 18वें सत्र में कई खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा, उनमें से एक नाम आशुतोष शर्मा का भी रहा. दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने पहली ही पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तहलका मचा दिया. हालांकि दिल्ली का सफर अंतिम चार तक नहीं पहुंच सका और उसे लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा. हालांकि आशुतोष का बल्ला अभी भी शांत नहीं हुआ है. अब उन्होंने इंग्लैंड में अपनी धुआंधार पारी का लोहा मनवाया है. 

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का अभियान समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने इंग्लैंड में विकन क्रिकेट क्लब के लिए खेलने का करार किया. यह क्लब 2025 लिवरपूल एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कॉम्पटीशन में हिस्सा लेता है, जो ईसीबी प्रीमियर लीग संरचना का हिस्सा है. और अपने पहले ही मैच में फॉर्मबी क्रिकेट क्लब के खिलाफ आशुतोष ने धमाकेदार शतक जड़ दिया. आशुतोष शर्मा ने विकन क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए पांचवें नंबर पर उतरकर मात्र 70 गेंदों में शतक ठोक दिया. ताज्जुब की बात है कि आशुतोष मैच के दिन शनिवार (31 मई) को ही इंग्लैंड पहुंचे थे. हालांकि वह इसके बाद एक और रन नहीं जोड़ सके और 34वें ओवर में आउट हो गए. उनके आउट होते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई और विकन का स्कोर 170/3 से गिरकर 41 ओवर में 195/7 हो गया.

पहली पारी में ही शतक से छाए आशुतोष शर्मा

विजडन की रिपोर्ट के मुताबिक नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे आशुतोष ने उस समय शतक ठोका जब विकन की टीम 9.5 ओव��� में 17/3 पर संघर्ष कर रही थी. उन्होंने 70 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के लगाकर 100 रन पूरे किए. साथ ही अवीन दलुगोद के साथ मिलकर 153 रनों की अहम साझेदारी भी की. मध्यप्रदेश के इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल की शानदार फॉर्म को इंग्लैंड की इस लीग में भी जारी रखते हुए  136.99 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उनकी इस शानदार पारी के बाद DC के मेंटर केविन पीटरसन ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “आशुतोष आज ब्रिटेन पहुंचे और सोचिए क्या हुआ…? उन्होंने उसी दिन शतक बना लिया! अद्भुत व्यक्ति!”

PBKS से पहचान, DC में मौका

आशुतोष शर्मा ने पहली बार आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी. उन्होंने निचले क्रम में शशांक सिंह के साथ कुछ अहम पारियां खेली थीं और एक अर्धशतक सहित कुल 189 रन बनाए थे. इसके बाद आईपीएल 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था. आईपीएल 2025 में आशुतोष ने 29 की औसत और 160 की स्ट्राइक रेट से कुल 204 रन बनाए थे. मार्च में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 31 गेंदों में 66 रन बनाकर आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई थी और सबको चौंका दिया था. अगर उनके लिस्ट ए रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक 14 मैचों में 22 की औसत से 297 रन बनाए हैं. अब इंग्लैंड में भी उन्होंने अपने पहले ही मैच में यह साबित कर दिया है कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं.

IPL 2025 से विदाई के बाद रांची में मछली पकड़ रहे हैं MS Dhoni, तस्वीरें वायरल

काउंटी क्रिकेट खेलने वाले आशुतोष अकेले भारतीय नहीं 

आशुतोष इस गर्मी में इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट खेलने वाले एकमात्र भारतीय नहीं हैं. इससे पहले, आईपीएल 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे केएस भरत ने सरे चैम्पियनशिप में डलविच क्रिकेट क्लब के साथ करार किया था. उन्होंने इस महीने की शुरुआत में एशर क्रिकेट क्लब के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 108 गेंदों पर 134 रन बनाकर टीम को 318/8 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी.

पाकिस्तान की भारत को धमकी, अगर वीजा नहीं मिला, तो उठाएगा ये बड़ा कदम

शोएब अख्तर भारी पचड़े में फंसे, अपने ही देश में मिला मानहानि का कानूनी नोटिस

‘ईगो क्लैश’ पर आया शुभमन गिल का बयान, हार्दिक के साथ तस्वीर शेयर कर दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >