सगाई से पहले इस लड़की के साथ लंच पर गए थे अर्जुन तेंदुलकर, विराट कोहली से शादी करने को थी बेकरार

Arjun Tendulkar on lunch with Danielle Wyatt: भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट नहीं, निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं. 14 अगस्त को उनकी सगाई सानिया चंडोक से हुई. 2022 में अर्जुन इंग्लैंड की एक खिलाड़ी के साथ लंच पर गए थे, जिसने विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था.

Arjun Tendulkar on lunch with Danielle Wyatt: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों चर्चा में हैं. क्रिकेट नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर. हाल ही में 14 अगस्त को उनकी सगाई मुंबई के बिजनेस परिवार की बेटी सानिया चंडोक (Saaniya Chandok) से हुई. बताया जा रहा है कि सानिया से उनकी स्कूल के दिनों से दोस्ती रही है. हालांकि, सानिया से रिश्ता तय होने से पहले अर्जुन का नाम एक और महिला क्रिकेटर से जुड़ चुका है. यह इंग्लैंड की क्रिकेटर डेनियल वायट हैं, जो विराट कोहली (Virat Kohli) को प्रपोज करके चर्चा में आई थीं.

साल 2022 की बात है, जब अर्जुन मुंबई इंडियंस के साथ तो जुड़े थे, लेकिन उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला. रणजी टीम से भी बाहर होने के बाद वह इंग्लैंड छुट्टियां मनाने गए. इसी दौरान उनकी मुलाकात इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वायट से हुई. दोनों पहले से अच्छे दोस्त थे और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तारीफ भी किया करते थे. लंदन में छुट्टियों के दौरान वायट ने ट्विटर पर अर्जुन के साथ एक रेस्टोरेंट की तस्वीर शेयर की. इसमें अर्जुन और वायट लंच करते नजर आ रहे थे. 

यह फोटो ‘लंच डेट’ के नाम से खूब चली थी. फोटो खूब वायरल हुई और ट्रोल्स तक ने कहना शुरू कर दिया था कि सचिन के घर विदेशी बहू आने वाली है. डेनियल और अर्जुन काफी पुराने दोस्त हैं. दोनों ने साथ में क्रिकेट अभ्यास में साथ भाग लिया है. 2016 में भी डेनियल ने एक फोटो शेयर की थी, जब दोनों इंग्लैंड में साथ में थे. 

लेकिन वायट साल 2014 से सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था. वायट ने कोहली को यह प्रस्ताव तब दिया जब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार पारी खेली थी. 4 अप्रैल 2014 को डेनियल वायट ने ट्वीट किया कोहली मैरी मी! हालांकि उनकी स्पेलिंग गलत थी, लेकिन कुछ ही देर बाद यह ट्वीट वायरल हो गया. उन्होंने ट्विटर पर कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया तो रिएक्शंस की बाढ़ सी आ गई थी. उसी साल बाद में कोहली ने डर्बीशायर में भारत और इंग्लैंड के बीच एक वार्म-अप मैच के दौरान वायट को अपना बैट गिफ्ट किया था.

विराट कोहली ने 2017 में शादी कर ली और अर्जुन अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए. वहीं इंग्लैंड की बल्लेबाज डेनियल वायट ने भी 2023 में अपना पार्टनर ढूंढ लिया. वायट ने अपनी लेस्बियन पार्टनर जॉर्जी हॉज से 2023 में सगाई की और 2024 में शादी का फैसला किया.

ये भी पढ़ें:-

OMG! छक्कों की बरसात में बन गया The Hundred का सबसे बड़ा स्कोर, इस बल्लेबाज ने तो 29 गेंद में जड़ दिए 86 रन

डेवाल्ड ब्रेविस ने कोहली, तो मैक्सवेल ने तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड-वार्नर को किया टच, AUA vs SA मैच में हुआ ऐसा कमाल

पाकिस्तान नहीं बल्कि एक खिलाड़ी की वजह से हुआ बॉयकॉट, WCL 2025 में IND vs PAK मैच पर इंडियन क्रिकेटर का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >