सुपर जाएंट्स ने बदल दिया कप्तान, 7 गुना नीलामी में खरीदकर एडेन मार्करम को सौंप दी कमान

Aiden Markram appointed as Durban’s Super Gaints Captain: डरबन सुपर जाएंट्स ने अपनी टीम के कप्तान का बदलाव कर दिया है. टीम ने नेतृत्व की कमान अब एडेन मार्करम को सौंप दी है. मार्करम को LSG फ्रेंचाइजी वाली टीम ने आईपीएल की सात गुना बोली लगाकर टीम के साथ जोड़ा था.

Aiden Markram appointed as Durban’s Super Gaints Captain: आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाड़ी एडेन मार्करम को फ्रेंचाइजी ने अपनी SA20 लीग टीम से भी जोड़ लिया है. SA20 2025-26 सीजन के लिए नीलामी में मार्करम के लिए आईपीएल की 7 गुना बोली लगी. संजीव गोएनका के मालिकाना वाली डरबन सुपर जायंट्स (DSG) ने उन्हें खरीदकर अब टीम का कप्तान भी बना दिया है. मार्करम को आईपीएल में टीम ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि SA20 2025-26 के लिए सुपर जाएंट्स ने 14 करोड़ रुपये खर्च किए. फ्रैंचाइजी ने शनिवार को एक क्रिएटिव एआई-जनरेटेड वीडियो के जरिए इस खबर की घोषणा की, जिसमें मार्करम को एक जहाज को तूफानी समुद्र से निकालकर शांत पानी की ओर ले जाते हुए दिखाया गया.

30 वर्षीय मार्करम इस साल के SA20 ऑक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले खिलाड़ियों में से एक थे. सनराइजर्स ईस्टर्न केप से अलग होने के बाद उनके लिए कई टीमों ने जमकर बोली लगाई. सौरव गांगुली की कोचिंग वाली प्रिटोरिया कैपिटल्स, काव्या मारन की एसआरएच ईस्टर्न केप और DSG के बीच ताबड़तोड़ बोली लगी. अंततः DSG ने उन्हें रिकॉर्ड 14 मिलियन रैंड में खरीदा. यह लीग इतिहास की सबसे बड़ी बोली बनी रही, हालांकि अंत में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने डेवाल्ड ब्रेविस को 16.5 मिलियन रैंड में खरीदकर उन्हें लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया.

अनुभवी कप्तान हैं मार्करम

मार्करम SA20 में कप्तानी के लिए नए नहीं हैं. उन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 2023 और 2024 में लगातार खिताब दिलाया था. वह साउथ अफ्रीका की टी20I टीम की भी अगुवाई करते हैं, उन्होंने 2024 में अपनी राष्ट्रीय टीम को फाइनल तक भी पहुंचाया था, जहां वह भारत से हार गया. डरबन के लिए मार्करम का आना न सिर्फ एक बड़ा नाम जोड़ना है, बल्कि यह रणनीतिक कदम भी है. फ्रैंचाइजी अब तक अपना पहला SA20 खिताब जीतने की तलाश में है. 2024 में वे फाइनल तक पहुँचे थे, लेकिन वहाँ उन्हें सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने हराया था और उस टीम के कप्तान भी मार्करम ही थे. 

केशव महाराज को हटाकर बदलाव की ओर बढ़ा DSG

2023 में टीम सबसे निचले पायदान पर रही थी. मार्करम से पहले इस टीम की कमान केशव महाराज के हाथों में थी. लेकिन अब मैनेजमेंट ने रणनीति में बदलाव कर टीम को मजबूत करने के लिए बड़े फैसले लिए हैं. मार्करम आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स से खेले थे. उन्होंने मिचेल मार्श के साथ मिलकर शानदार खेल दिखाया. इसकी वजह से सुपर जाएंट्स ने मार्करम को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बढ़-चढ़ कर बोली लगाई. अब उनके नेतृत्व में सुपर जाएंट्स फ्रेंचाइजी के तौर पर अपना पहला खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाएगा.  

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025 IND vs PAK: कैसा होगा दुबई की पिच और मौसम का मिजाज, प्लेइंग XI में इनको मिलेगा मौका!

लाइफ की सबसे बड़ी गलती…, मोहम्मद शमी ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, खोल दिए दिल के सारे राज

Davis Cup: भारत ने रचा इतिहास, 32 साल बाद टेनिस में हासिल किया ये बड़ा मुकाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >