17 रन से जीता भारत, नीदरलैंड से मिली कड़ी टक्कर

India vs Netherlands: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हरा दिया. हालांकि भारत को नीदरलैंड से कड़ी टक्कर मिली.

India vs Netherlands: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 193 रन बनाया, फिर नीदरलैंड को 176 रन पर रोक दिया. भारत को नीदरलैंड के खिलाफ आसान जीत नहीं मिली. कमजोर मानी जा रही टीम ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली.नीदरलैंड के बैटर को आउट करने के लिए कप्तान सूर्या ने 7 गेंदबाजों को अटैक पर लगाया, लेकिन केवल 7 बल्लेबाजों को ही आउट कर पाए. नीदरलैंड ने आखिरी गेंद तक हिम्मत दिखाई. भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, जबकि बुमराह और हार्दिक पांडया ने एक-एक विकेट चटकाए. वहीं शिवम दुबे ने दो विकेट लिए. दुबे ने बल्ले से भी अर्धशतक जमाया था.

नीदरलैंड की ओर से 6 बल्लेबाजों ने 20 के अधिक का स्कोर बनाया

भारत के खिलाफ नीदरलैंड की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. 6 बैटरों ने 20 से अधिक रन बनाए. माइकल लेविट 24, मैक्स ओ’डॉउड 20, बास डे लीड 33, कॉलिन एकरमैन 23, कॉलिन एकरमैन 26, नोआ क्रोस 25, जबकि स्कॉट एडवर्ड्स ने 15 रन बनाए. नीदरलैंड की ओर से कुल 5 छक्के और 19 चौके लगे.

शिवम दुबे ने जमाया अर्धशतक

नीदरलैंड के खिलाफ शुरुआती झटकों के बावजूद भारत ने 193 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहा. दुबे ने 31 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली. नीदरलैंड के खिलाफ भारत की कमजोर बल्लेबाजी साफ नजर आई. ओपनर अभिषेक शर्मा इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हुए. ईशान किशन भी कुछ खास नहीं कर पाए और 7 गेंदों में 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा 27 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे. नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे. कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह आए हैं. जबकि अक्षर पटेल को आराम दिया गया हैं और उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था. जबकि नीदरलैंड ने एक बदलाव करते हुए नोह क्रोस को एकादश में जगह दी थी.

भारत (प्लेइंग इलेवन)

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह और अर्शदीप सिंह.

नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन)

माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (डब्ल्यू/सी), जैच लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोज.

भारत ने सुपर 8 के लिए पहले ही कर लिया था क्वालीफाई

नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला भारत के लिए केवल औपचारिकता मात्र था. क्योंकि टीम ने सुपर 8 के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है. नीदरलैंड की टीम ने टूर्नामेंट में एक मात्र जीत नामीबिया के खिलाफ दर्ज की थी. नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >