नामीबिया को हराकर पाकिस्तान सुपर 8 में, USA की उम्मीदों पर फिरा पानी

Pakistan In Super 8: नामीबिया को 102 रन से हराकर पाकिस्तान ने सुपर 8 में एंट्री कर ली है. इसके साथ ही यूएसए की उम्मीदों पर पानी फिर गया है.

Pakistan in Super 8: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने आखिरी लीग मुकाबले में नामीबिया को 102 रन से हरा दिया और सुपर 8 में जगह बना ली. पाकिस्तान ने बुधवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 199 रन बनाया, फिर नामीबिया को 17.3 ओवर में 97 रन पर ढेर कर दिया.

पाकिस्तान की सुपर 8 में एंट्री

नामीबिया के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ पाकिस्तान अगले दौर में पहुंच गया है. अब सुपर 8 की सभी टीमें मिल चुकी हैं. सुपर 8 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें खेलेंगी.

पाकिस्तान की ओर से फरहान ने जमाया शतक

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी खेली. फरहान ने 58 गेंद की नााबद पारी के दौरान 11 चौके और चार छक्के जमाए. उन्हें 50 से 100 रन तक पहुंचने में महज 20 गेंद लगी. वह विश्व कप में शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी बन गए. इससे पहले 2014 में मीरपुर में अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था. फरहान ने कप्तान सलमान आगा (38 रन) के साथ मिलकर 67 रन जोड़े जबकि शादाब खान (नाबाद 36 रन) के साथ 81 रन की भागीदारी निभाई.

नामीबिया का टी20 वर्ल्ड कप में सफर समाप्त

पाकिस्तान के हाथों मिली हार के साथ ही नामीबिया का टी20 वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो गया. नामीबिया अपना खाता भी नहीं खोल पाया. नीदरलैंड के हाथों उसे 7 विकेट से हार मिली थी. जबकि भारत ने 93 रनों से हराया था. यूएसए के हाथों 31 रनों की हार मिली थी. ग्रुप ए में सबसे आखिरी स्थान पर रहते हुए नामीबिया ने वर्ल्ड कप से विदाई ली. जबकि भारत और पाकिस्तान ने ग्रुप ए से सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >