‘10 साल से टीम में है, लेकिन…’, बाबर आजम पर पूर्व खिलाड़ी का हमला, एशिया कप IND vs PAK मैच पर कही ये बात

Ahmed Shehzad on Babar Azam ahead of Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 से पहले भारत-पाकिस्तान भिड़ंत को लेकर रोमांच चरम पर है. टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा और इंडिया-पाकिस्तान की पहली टक्कर 14 सितंबर को होगी. जहां टीम इंडिया की घोषणा बाकी है, वहीं पाकिस्तान ने 17 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित किया है जिसमें बाबर आजम और रिजवान नहीं हैं. इस पर पूर्व ओपनर अहमद शहजाद ने टीम और खासकर बाबर को लेकर टिप्पणी की.

Ahmed Shehzad slams Babar Azam ahead of Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 नजदीक आते ही भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. दोनों टीमें टूर्नामेंट में तीन बार तक आमने-सामने आ सकती हैं, जिससे यह साल का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला बन गया है. 9 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में पहली भिड़ंत 14 सितंबर को होगी. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की घोषणा फिलहाल नहीं हुई, हालांकि पाकिस्तान के 17 सदस्यीय दल का ऐलान हो गया है. इस टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है. लेकिन पाकिस्तान में अब भी यह सवाल बना हुआ है कि क्या उनकी टीम शीर्ष स्तर पर वास्तव में चुनौती पेश कर सकती है, खासकर हाल की नाकामियों के बाद. पाकिस्तान के पूर्व ओपनर अहमद शहजाद ने अपनी टीम और विशेषकर बाबर आजम पर बात की. 

अहमद शहजाद ने वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान की फॉर्म पर बेबाक राय दी. उनके मुताबिक, इस हार से पूरा देश निराश है. शहजाद ने कहा, “अगर आप मुझसे पूछें, तो हालिया समय में पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और यह किसी से छिपा नहीं है. अगर आप भारत से तुलना करें, तो वे काफी आगे है, इसमें कोई शक वाली बात नहीं है.”

हालांकि उन्होंने यह भी माना कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले का दबाव अक्सर मैदान पर दोनों टीमों को बराबरी पर ले आता है. उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं तो मौके हमेशा पचास-पचास रहते हैं, क्योंकि यह दबाव वाला खेल है. दबाव दोनों टीमों को एक ही स्तर पर खड़ा कर देता है और गलतियां करने की संभावना लगभग बराबर हो जाती है. भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा मैच विनर्स हैं, लेकिन दबाव कभी भी उन्हें चुभ सकता है.”

शहजाद ने टीम मैनेजमेंट पर भी कटाक्ष किया कि वे लगातार प्रदर्शन में विफल सीनियर खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं, जबकि नए खिलाड़ियों को पर्याप्त मौके नहीं दे रहे. उन्होंने कहा, “लोग इसलिए दुखी हैं क्योंकि टीम युवा खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर नहीं देती. हाल ही में वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज़ हारकर उन्होंने जनता को निराश किया है.” हालांकि इस बार एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम काफी हद तक युवा नजर आ रही है.

उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए पाकिस्तान फैन्स की नाराजगी को दोहराया. उन्होंने कहा, “आवाम कहती है कि अगर आप नए खिलाड़ियों को तैयार करते हुए हार जाते हैं तो यह ठीक है. लेकिन जो खिलाड़ी 10 साल से लगातार खेल रहे हैं, जिन पर इन्वेस्टमेंट किया गया है, और जिन्होंने  8-8 साल से टीम को जीत नहीं दिलाई ऐसा निवेश सबका दिल तोड़ता है.” अंत में शहजाद ने कहा “मैं पाकिस्तान टीम को शुभकामनाएं देता हूं. वे न सिर्फ भारत को हराएं बल्कि एशिया कप भी जीतें और आवाम को खुश करें.”

पाकिस्तान एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ मैच से करेगा. पाकिस्तान ग्रुप ए में है,जहां भारत, ओमान और यूएई हैं. पाकिस्तान ने रविवार को अपनी टीम ट्राई सीरीज और एशिया कप के लिए घोषित की. रिजवान को जगह न देकर सलमान आगा टीम को लीड करेंगे. 

ट्राई सीरीज और एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान स्क्वाड

सैम अय्यूब, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), अबरा अहमद, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सु‍फियान मुकीम.

ये भी पढ़ें:-

कप्तान ईशान किशन दलीप ट्रॉफी 2025 से बाहर, ओड़िशा के इस विकेटकीपर ने किया रिप्लेस, यह अभागा बना कैप्टन

एशिया कप 2025 की मेजबानी करेगा बिहार, सीएम नीतीश कुमार ने किया ट्रॉफी और खास शुभंकर का अनावरण

‘बार-बार खुद से सवाल करना पड़ता है’, कुलदीप और ईश्वरन के लिए छलका शार्दुल का दर्द, दिल से निकले अनुभव के अल्फाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >